रूस के विदेश मंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात
May 14th, 04:43 pm
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने संवाद और कूटनीति जारी रखने के भारत के रुख को दोहराया और राष्ट्रपति पुतिन को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।रूस के विदेश मंत्री महामहिम सर्गेई लावरोव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
April 01st, 06:48 pm
रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। विदेश मंत्री लावरोव ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन की स्थिति के बारे में जानकारी दी, जिसमें चल रही शांति वार्ता भी शामिल है। पीएम मोदी ने हिंसा की शीघ्र समाप्ति के लिए अपने आह्वान को दोहराया और शांति प्रयासों में किसी भी तरह से योगदान करने के लिए भारत की तत्परता से अवगत कराया।