सर्बिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

February 18th, 03:40 pm

दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ के मौके पर पीएम मोदी ने सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने डिफेंस, मैन्युफैक्चरिंग, DPI, फर्टिलाइजर और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। पीएम ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्ते और भी मजबूत होंगे।

प्रधानमंत्री 16 फरवरी को इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे

February 15th, 02:21 pm

पीएम मोदी 16 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी 2026 तक इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ आयोजित किया जाएगा और देश में AI के व्यावहारिक उपयोग का एक राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा। इसमें 13 देशों के पवेलियन होंगे, जिनमें वैश्विक तकनीकी कंपनियां, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक और शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार इसमें भाग लेंगे।