प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

February 24th, 09:33 am

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें एक उत्कृष्ट प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि जयललिता जी ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर अडिग रहते हुए कल्याणकारी शासन का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री ने इस महीने के #MannKiBaat कार्यक्रम में उनके बारे में कही गई अपनी बात भी साझा की।

जब हम एक परिवार में महिलाओं को सशक्त बनाते हैं, हम पूरे घर को सशक्त बनाते हैं: प्रधानमंत्री मोदी

February 24th, 06:03 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने आज चेन्नई में अम्मा टू व्हीलर योजना का उद्घाटन किया। जयललिता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, जब हम एक परिवार में महिलाओं को सशक्त बनाते हैं, हम पूरे घर को सशक्त बनाते हैं। जब हम एक महिला को शिक्षित करते हैं, तो हम यह सुनिश्चित करते हैं कि उसका पूरा परिवार शिक्षित हो। जब हम उसे अच्छी स्वास्थ्य की सुविधा प्रदान करते हैं, तो हम पूरे परिवार को स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं। जब हम उसका भविष्य सुरक्षित करते हैं, तो हम पूरे घर का भविष्य सुरक्षित करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में अम्मा टू व्हीलर योजना का उद्घाटन किया

February 24th, 05:57 pm