प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में BRICS समिट के दौरान फिलीपींस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

September 13th, 04:38 pm

BRICS समिट से इतर पीएम मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए और रणनीतिक साझेदारी के सभी क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम ने Coalition for Disaster Resilient Infrastructure में शामिल होने के फिलीपींस के फैसले का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में BRICS समिट के दौरान कजाकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात की

September 13th, 04:31 pm

BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार साझा किए। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में BRICS समिट के दौरान फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

September 12th, 11:24 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 18वीं BRICS समिट के दौरान इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा, क्षमता निर्माण और बहुपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की और साथ ही क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

हमें अपने साझा भूगोल को साझा अवसरों में बदलना होगा: SCO समिट में पीएम मोदी

September 01st, 01:58 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने 26वीं SCO समिट को संबोधित करते हुए सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर जैसे तीन अहम स्तंभों पर मजबूत सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने साझा भौगोलिक स्थिति को साझा अवसरों में बदलने, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने, कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और SCO क्षेत्र के युवाओं, उद्यमियों और आम नागरिकों के लिए अधिक अवसर पैदा करने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने किर्गिज रिपब्लिक के बिश्केक में 26वीं SCO समिट में भाग लिया

September 01st, 01:33 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने किर्गिज रिपब्लिक के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 26वीं बैठक में भाग लिया। SCO की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेताओं ने अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के लिए SCO की भूमिका को और मजबूत करने पर विचार साझा किए। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने साझा प्रगति और समृद्धि के लिए SCO परिवार के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

August 20th, 09:37 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डेटा एक राष्ट्रीय संपत्ति है और इसके प्रभावी उपयोग पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जटिल चुनौतियों से निपटने और दीर्घकालिक सोच के साथ भारत के भविष्य को आकार देने के लिए सरकार के सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल, समन्वित प्रयास, नए और रचनात्मक विचारों तथा सामूहिक जिम्मेदारी की जरूरत पर भी जोर दिया।

जापान के रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

August 20th, 09:04 pm

भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए जापान के रक्षा मंत्री श्री शिंजिरो कोइजुमी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के मुख्य बिंदु

August 15th, 04:44 pm

पीएम मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में, उन्होंने पिछले 12 वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ग्रोथ और नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच के क्षेत्र में भारत की प्रगति का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सात प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करते हुए परिवर्तनकारी ‘सप्त धारा’ की भी घोषणा की।

बदलाव के 12 साल: स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में पीएम मोदी ने गिनाई 12 वर्षों की उपलब्धियां

August 15th, 01:18 pm

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में भारत में आए बदलाव को रेखांकित किया। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, बुनियादी सुविधाओं, ऊर्जा सुरक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण, इनोवेशन, सामाजिक सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हुई प्रगति का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को अमेरिकी उपराष्ट्रपति का टेलीफोन आया

August 08th, 10:58 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को आज संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति श्री जे. डी. वैंस का टेलीफोन आया।

आंध्र प्रदेश के पास ‘विकसित भारत’ का ग्रोथ इंजन बनने का सामर्थ्य: पीएम मोदी

August 01st, 11:45 am

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में करीब ₹18,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया, जिसमें राज्य के ‘विकसित भारत’ के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरने को रेखांकित किया गया। वर्ल्ड-क्लास कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स से लेकर सेमीकंडक्टर, AI, ग्रीन एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग तक; पीएम मोदी ने रोजगार सृजन, निवेश आकर्षित करने और आंध्र प्रदेश के विकास में तेजी लाने का विजन प्रस्तुत किया।

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के भोगपुरम में ₹17,900 करोड़ से अधिक के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च किए

August 01st, 11:30 am

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में करीब ₹18,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया, जिसमें राज्य के ‘विकसित भारत’ के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरने को रेखांकित किया गया। वर्ल्ड-क्लास कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स से लेकर सेमीकंडक्टर, AI, ग्रीन एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग तक; पीएम मोदी ने रोजगार सृजन, निवेश आकर्षित करने और आंध्र प्रदेश के विकास में तेजी लाने का विजन प्रस्तुत किया।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ दूसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

July 28th, 08:48 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ दूसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में वित्त और अर्थव्यवस्था, वाणिज्य एवं उद्योग तथा प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने सरकारी प्रक्रियाओं में सुधार, कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने और संस्थागत दक्षता को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही साइबर सुरक्षा इकोसिस्टम में युवा इनोवेटर्स और उद्यमियों की अधिक भागीदारी का भी आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

July 28th, 07:48 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि मानवता का कल्याण प्रकृति की रक्षा और सम्मान करने में ही निहित है। भारत की प्राचीन परंपराओं का जिक्र करते हुए, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि धर्म और प्रकृति के साथ मिल-जुलकर रहना ही शांति, समृद्धि और भलाई का आधार है।

पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के बीच आधिकारिक बातचीत

July 11th, 08:09 am

ऑकलैंड में हुई आधिकारिक बातचीत के दौरान, पीएम नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने द्विपक्षीय संबंधों को 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने कई अहम क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने का फैसला किया तथा कई समझौतों और एमओयू के आदान-प्रदान के भी साक्षी बने। इसके साथ ही, दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का भी लक्ष्य तय किया।

भारत-न्यूजीलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप :2030 तक का रोडमैप जारी

July 11th, 08:06 am

पीएम नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने 'भारत-न्यूजीलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप: 2030 रोडमैप' का अनावरण किया। यह साझा रोडमैप डिफेंस, ट्रेड, इनोवेशन, कल्चर, एजुकेशन और रीजनल कोऑपरेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच साझेदारी को नई दिशा और गति देगा।

भारत- न्यूजीलैंड जॉइंट स्टेटमेंट

July 11th, 07:59 am

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर, पीएम नरेन्द्र मोदी 10 और 11 जुलाई 2026 को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने, मौजूदा सहयोग तंत्र को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश करने पर सहमति जताई।

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा

July 09th, 12:34 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कई अहम फैसलों और समझौतों की घोषणा की। दोनों देशों ने डिफेंस, मैरीटाइम सिक्योरिटी, क्लीन एनर्जी, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, एजुकेशन, स्किल्स, रिसर्च, इनोवेशन और पीपल-टू-पीपल टाइज जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। इन पहलों से भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।

एनर्जी सिक्योरिटी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया का जॉइंट स्टेटमेंट

July 09th, 11:02 am

एनर्जी सिक्योरिटी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के जॉइंट स्टेटमेंट में दोनों देशों ने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने एनर्जी सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इसके तहत क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने, एनर्जी ट्रांजिशन में तेजी लाने, रिन्यूएबल एनर्जी स्रोतों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और एनर्जी व लिक्विड फ्यूल के लिए खुले व्यापार को समर्थन देने पर सहमति जताई गई।

तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद जॉइंट स्टेटमेंट जारी

July 09th, 10:58 am

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने 8 से 10 जुलाई 2026 तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (CSP) को और मजबूत तथा विस्तारित करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही, उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए नए सहयोगी अवसरों पर मिलकर काम करने का संकल्प भी व्यक्त किया।