कठिनतम परिस्थितियों में भी भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं: तियानजिन में पीएम मोदी

September 01st, 01:24 pm

पीएम मोदी ने SCO समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने लगातार मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों पर संतोष जताया। दोनों नेताओं ने यूक्रेन के हालिया घटनाक्रमों सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वे इस वर्ष के अंत में होने वाले 23वें वार्षिक समिट के लिए भारत में राष्ट्रपति पुतिन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने रूसी संघ के राष्ट्रपति से मुलाकात की

September 01st, 01:08 pm

पीएम मोदी ने SCO समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने लगातार मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों पर संतोष जताया। दोनों नेताओं ने यूक्रेन के हालिया घटनाक्रमों सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वे इस वर्ष के अंत में होने वाले 23वें वार्षिक समिट के लिए भारत में राष्ट्रपति पुतिन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं।

रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

September 01st, 12:48 pm

चीन के तियानजिन में SCO समिट से इतर, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक की, जहाँ यूक्रेन संघर्ष चर्चा का मुख्य विषय रहा। पीएम मोदी ने शांति की दिशा में हाल के प्रयासों का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि सभी पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया और रेखांकित किया कि स्थायी शांति का मार्ग खोजना आवश्यक है। व्यापक मानवीय पहलू पर जोर देते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह केवल एक क्षेत्रीय चिंता नहीं, बल्कि मानवता का आह्वान है।

भारत का SCO विजन Security, Connectivity, Opportunity है: तियानजिन में पीएम मोदी

September 01st, 10:14 am

पीएम मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित 25वें SCO समिट में भाग लिया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने SCO फ्रेमवर्क के तहत सहयोग को मजबूत करने के भारत के अप्रोच पर प्रकाश डाला। शांति, सुरक्षा और स्थिरता को प्रगति व समृद्धि की कुंजी बताते हुए, उन्होंने सदस्य देशों से आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रुप के रिफॉर्म-ओरिएंटेड एजेंडे के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने चीन के तियानजिन में 25वें SCO समिट में भाग लिया

September 01st, 10:00 am

पीएम मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित 25वें SCO समिट में भाग लिया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने SCO फ्रेमवर्क के तहत सहयोग को मजबूत करने के भारत के अप्रोच पर प्रकाश डाला। शांति, सुरक्षा और स्थिरता को प्रगति व समृद्धि की कुंजी बताते हुए, उन्होंने सदस्य देशों से आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रुप के रिफॉर्म-ओरिएंटेड एजेंडे के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया।

पीएम मोदी चीन के तियानजिन पहुंचे

August 30th, 04:00 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी थोड़ी देर पहले चीन पहुँचे। इस यात्रा के दौरान पीएम, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर तियानजिन में Shanghai Cooperation Organisation समिट में भाग लेंगे। समिट के दौरान वे राष्ट्रपति शी जिनपिंग, राष्ट्रपति पुतिन और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।

जापान और चीन की यात्रा के लिए प्रस्थान की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वक्तव्य

August 28th, 08:40 pm

जापान के पीएम शिगेरु इशिबा और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर पीएम मोदी क्रमशः 29-30 अगस्त 2025 को जापान और 31 अगस्त-1 सितंबर 2025 को चीन की यात्रा करेंगे। जापान में, प्रधानमंत्री 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में भाग लेंगे और पीएम इशिबा के साथ चर्चा करेंगे। चीन के तियानजिन में पीएम, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री की जापान और चीन यात्रा (29 अगस्त – 1 सितंबर, 2025)

August 22nd, 06:15 pm

प्रधानमंत्री मोदी, जापान के पीएम शिगेरु इशिबा और चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग के निमंत्रण पर क्रमशः 29-30 अगस्त 2025 तक जापान और 31 अगस्त-1 सितंबर 2025 तक चीन के दौरे पर रहेंगे। जापान में, पीएम 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में भाग लेंगे और पीएम इशिबा के साथ चर्चा करेंगे। चीन में पीएम मोदी, तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में भाग लेंगे।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट की

August 19th, 07:34 pm

चीन के विदेश मंत्री और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य श्री वांग यी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त वक्तव्य

July 09th, 09:54 pm

भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूसी संघ के राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 8-9 जुलाई, 2024 को रूसी संघ का आधिकारिक दौरा किया।

एससीओ हमारी विदेश नीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है: पीएम मोदी

July 04th, 01:29 pm

एससीओ समिट में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पीएम मोदी के वक्तव्य को प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, एससीओ एक सिद्धांतों पर आधारित संगठन है, जिसके सदस्य देश सर्वसम्मति से अपना रुख तय करते हैं। इस समय, यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि हम अपनी विदेश नीतियों के आधार के रूप में संप्रभुता, स्वतंत्रता, क्षेत्रीय अखंडता, समानता, पारस्परिक लाभ, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने, बल का प्रयोग न करने या बल प्रयोग की धमकी न देने के लिए परस्पर सम्मान को दोहरा रहे हैं।

एससीओ समिट में प्रधानमंत्री मोदी का वक्तव्य

July 04th, 01:25 pm

एससीओ समिट में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पीएम मोदी के वक्तव्य को प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, एससीओ एक सिद्धांतों पर आधारित संगठन है, जिसके सदस्य देश सर्वसम्मति से अपना रुख तय करते हैं। इस समय, यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि हम अपनी विदेश नीतियों के आधार के रूप में संप्रभुता, स्वतंत्रता, क्षेत्रीय अखंडता, समानता, पारस्परिक लाभ, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने, बल का प्रयोग न करने या बल प्रयोग की धमकी न देने के लिए परस्पर सम्मान को दोहरा रहे हैं।

प्रधानमंत्री से कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने दूरभाष पर कॉल करके बात की

June 25th, 06:21 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कजाकिस्तान के राष्ट्रपति श्री कासिम-जोमार्ट टोकायेव के साथ दूरभाष पर बातचीत की।

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का उद्घाटन भाषण

July 04th, 12:30 pm

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में पीएम मोदी ने कहा,SCO के अध्यक्ष के रूप में, भारत ने हमारे बहुआयामी सहयोग को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों को हमने 2 मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित किया है। पहला, वसुधैव कुटुम्बकम यानि पूरा विश्व एक परिवार है और दूसरा सिद्धांत 'SECURE है' जो सुरक्षा, आर्थिक विकास, कनेक्टिविटी, एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के लिए है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी संघ के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बात की

December 16th, 03:51 pm

पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने एससीओ शिखर सम्मेलन के साथ-साथ समरकंद में अपनी बैठक के बाद, ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग और अन्य प्रमुख क्षेत्रों के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री की एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान तुर्की गणराज्य के राष्ट्रपति एच.ई. श्री रेसिप तैय्यप अर्दोगन के साथ बैठक

September 16th, 11:41 pm

उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेता न केवल द्विपक्षीय मुद्दों पर बल्कि क्षेत्र के लाभ के लिए भी नियमित संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।

प्रधानमंत्री की एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति के साथ बैठक

September 16th, 11:06 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और ईरान इस्लामी गणराज्य के राष्ट्रपति एच.ई. श्री इब्राहिम रायसी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ के राष्ट्राध्यक्ष परिषद की 22वीं बैठक के आयोजन के दौरान मुलाकात की। 2021 में राष्ट्रपति रायसी के पदभार ग्रहण करने के बाद, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति रायसी के बीच यह पहली बैठक थी।

प्रधानमंत्री ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में रूसी संघ के राष्ट्रपति से मुलाकात की

September 16th, 08:42 pm

पीएम मोदी ने SCO समिट के मौके पर उज्बेकिस्तान के समरकंद में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति से उत्पन्न चुनौतियों के संदर्भ में वैश्विक खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और फर्टिलाइजर की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

September 16th, 08:34 pm

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने समरकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग, विशेष रूप से व्यापार, आर्थिक सहयोग और कनेक्टिविटी के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था में प्रवेश करने के लिए ठोस प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित एससीओ समिट में पीएम मोदी का वक्तव्य

September 16th, 01:30 pm

उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित SCO समिट में पीएम मोदी ने रचनात्मक भूमिका, विशेष रूप से आर्थिक सुधार को आगे बढ़ाने और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा की चुनौती से निपटने की भी बात कही। इस संदर्भ में उन्होंने बाजरा को और लोकप्रिय बनाने के भारत के प्रयासों के बारे में बात की।