पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारत की रक्षा क्षमता, इनोवेशन और सामूहिक प्रयासों को रेखांकित किया
July 26th, 11:30 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कारगिल विजय दिवस, 'कैच द रेन' अभियान, स्पेस सेक्टर में भारत की क्षमता, साइंस ओलंपियाड, पर्यावरण संरक्षण और खादी जैसे अहम विषयों पर बात की। उन्होंने नागरिकों से 'MyGov' के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने का आग्रह किया।सेशेल्स की कहानी के सबसे सुनहरे अध्याय अभी लिखे जाने बाकी: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में पीएम मोदी
June 28th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया और वहां के लोगों को गोल्डन जुबली समारोह के लिए बधाई दी। उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि हिंद महासागर दोनों देशों को जोड़ता है। साथ ही, उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत एक सच्चे मित्र की तरह हमेशा सेशेल्स का विश्वसनीय साझेदार बना रहेगा और उसकी सभी आकांक्षाओं को पूरा करने में हरसंभव सहयोग करेगा।पश्चिमबंग दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को किया याद
June 20th, 08:30 am
पश्चिमबंग दिवस पर बधाई देते हुए, पीएम मोदी ने भारत के साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्म, विज्ञान, व्यापार और समाज सुधार में पश्चिम बंगाल के अमूल्य योगदान को सराहा। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि वर्ष 2026 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई जाएगी।प्रधानमंत्री ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, कहा—नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला और शक्ति का सच्चा स्वरूप
June 12th, 12:39 pm
पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें नारी शक्ति को राष्ट्र-निर्माण की आधारशिला और शक्ति का सच्चा स्वरूप बताया गया है। महिलाओं के नेतृत्व में हुए विकास के 12 वर्षों पर बात करते हुए, उन्होंने वित्तीय समावेशन, उद्यमिता, शिक्षा, हेल्थकेयर, स्वच्छता, हाउसिंग, विज्ञान, इनोवेशन और गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का जिक्र किया।प्रधानमंत्री ने जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य को भारत के 100वें रामसर स्थल के रूप में नामित किए जाने की सराहना की
June 05th, 11:58 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत द्वारा रामसर स्थलों की शताब्दी पूरी करने पर असीम प्रसन्नता व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य (सुरहा ताल) को देश का 100वां रामसर स्थल घोषित किया गया है।साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर ज्वाइंट स्टेटमेंट
May 22nd, 09:31 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय व्यापक सहयोग को “स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” तक बढ़ाने पर सहमति जताई और भारत-साइप्रस ज्वाइंट एक्शन प्लान 2025-2029 के सफल क्रियान्वयन में हुई उल्लेखनीय प्रगति का स्वागत किया। राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स ने AI इम्पैक्ट समिट 2026 के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी को बधाई भी दी।भारत-इटली जॉइंट डेक्लेरेशन
May 20th, 10:28 pm
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने 19-20 मई 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने सभी क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने तथा प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर करीबी उच्च-स्तरीय संवाद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने पीएम मेलोनी को आपसी सहमति के अनुसार भारत आने का निमंत्रण दिया।पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट
May 17th, 03:45 am
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र की जनता को शुभकामनाएं दीं
May 01st, 09:14 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र की जनता को शुभकामनाएं दीं।पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में देशवासियों से डिजिटल जनगणना 2027 में भाग लेने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया
April 26th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने न्यूक्लियर और विंड एनर्जी सेक्टर में भारत की प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं, बीटिंग रिट्रीट समारोह, प्रकृति संरक्षण, बाँस सेक्टर, प्राचीन ग्रंथों और मैथमैटिकल ओलंपियाड प्रोग्राम जैसे कई अहम विषयों पर भी बात की। पीएम ने मौजूदा डिजिटल जनगणना अभियान का उल्लेख करते हुए सभी से इसमें हिस्सा लेने की अपील भी की।प्रधानमंत्री ने प्रो. गोबर्धन दास को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी
April 25th, 10:47 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रो. गोबर्धन दास को नीति आयोग के सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि प्रो. दास की यात्रा, जो अथक समर्पण और विनम्रता से परिपूर्ण है, वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने जन स्वास्थ्य, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्रों में प्रो. दास के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।प्रधानमंत्री 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे
April 12th, 04:43 pm
महिला नेतृत्व वाले विकास के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता के अनुरूप, पीएम मोदी 13 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में भाग लेंगे। यह सम्मेलन विभिन्न क्षेत्रों की महिला प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगा और विकसित भारत 2047 की दिशा में उनकी भूमिका को उजागर करेगा। यह सम्मेलन भारत के विकास पथ को आकार देने में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की एकता पर भरोसा जताया
March 29th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएँ और सिर्फ सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया।दिल्ली का विकास पूरे देश की छवि से जुड़ा होता है: पीएम मोदी
March 08th, 03:54 pm
पीएम मोदी ने दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिनमें मेट्रो नेटवर्क का विस्तार और सरकारी कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय परिसरों का निर्माण शामिल है। उन्होंने 3 करोड़ “लखपति दीदियों” के सृजन की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रकाश डाला और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा भारत के राष्ट्रपति के प्रति दिखाए गए अनादर पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी लोगों से राष्ट्रीय संकल्पों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने दिल्ली में करीब ₹33,500 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
March 08th, 10:26 am
पीएम मोदी ने दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिनमें मेट्रो नेटवर्क का विस्तार और सरकारी कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय परिसरों का निर्माण शामिल है। उन्होंने 3 करोड़ “लखपति दीदियों” के सृजन की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रकाश डाला और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा भारत के राष्ट्रपति के प्रति दिखाए गए अनादर पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी लोगों से राष्ट्रीय संकल्पों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विकास और वैश्विक हित के लिए विज्ञान एवं तकनीक के उपयोग का संकल्प दोहराया
February 28th, 10:08 am
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर, जो सर सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की अभूतपूर्व खोज की याद में मनाया जाता है, प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इस अवसर पर अनुसंधान, नवाचार तथा वैज्ञानिक जिज्ञासा की उस भावना का उत्सव मनाते हैं, जो हमारे राष्ट्र को प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर करती है। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व खोज ने भारतीय अनुसंधान को वैश्विक पटल पर मजबूती से स्थापित किया है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और वैश्विक हित के लिए विज्ञान और तकनीक का उपयोग करने के संकल्प को दोहराया।प्रधानमंत्री ने छात्रों की असीम क्षमता और ‘परीक्षा पे चर्चा’ की भावना पर आधारित संस्कृत सुभाषित साझा किया
February 09th, 09:06 am
पीएम मोदी ने एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति में ज्ञान, तर्क, विज्ञान, स्मरण शक्ति, तत्परता और कर्मशीलता होती है, वह हर चुनौती को पार कर सकता है और उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ का उद्देश्य छात्रों को यह समझाना है कि वे अपनी क्षमताओं और कौशल का सही और सार्थक उपयोग कैसे करें, ताकि व्यक्तिगत विकास और सफलता हासिल की जा सके।भारत - जर्मनी जॉइंट स्टेटमेंट
January 12th, 03:50 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने भारत की राजकीय यात्रा की। दोनों नेताओं ने अहमदाबाद में डेलीगेशन लेवल की बातचीत की, जिसमें उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, नियमों पर आधारित इंटरनेशनल ऑर्डर के लिए प्रतिबद्धता और आपसी सम्मान को दोहराया, जो स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का आधार हैं। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की।भारत केवल भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों का संरक्षक ही नहीं, बल्कि उनकी परंपरा का जीवंत वाहक भी है: पीएम मोदी
January 03rd, 12:00 pm
पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
January 03rd, 11:30 am
पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।