हम भारत और भूटान के बीच अनोखी और ऐतिहासिक साझेदारी को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं: प्रधानमंत्री

February 21st, 07:16 pm

नई दिल्ली में आयोजित एसओयूएल लीडरशिप सम्मेलन में भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग तोबगे के संबोधन की सराहना करते हुए श्री मोदी ने कहा कि हम भारत और भूटान के बीच अनोखी और ऐतिहासिक साझेदारी को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रधानमंत्री 21 फरवरी को दिल्ली में सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन करेंगे

February 19th, 06:31 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 21 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में सोल लीडरशिप सम्‍मेलन के पहले संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य भाषण देंगे।