प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल लीडर्स का स्वागत किया
February 16th, 10:27 am
नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट में दुनिया भर से आए ग्लोबल लीडर्स का स्वागत करते हुए, पीएम मोदी ने समिट की थीम सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय यानी सभी का कल्याण, सभी का सुख पर प्रकाश डाला । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समिट के परिणाम एक बेहतर भविष्य को आकार देने में सहायक होंगे। प्रधानमंत्री ने AI परिवर्तन में देश को अग्रणी स्थान दिलाने के लिए भारत के 1.4 बिलियन लोगों को धन्यवाद दिया।