प्रधानमंत्री ने शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

September 15th, 04:38 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध बंगाली लेखक शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रख्यात लेखक को याद करते हुए, श्री मोदी ने उनके साहित्यिक कार्यों के स्थायी महत्व पर प्रकाश डाला, जिनका हर भारतीय भाषा और कई विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया गया है। उन्होंने कहा कि शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का लेखन 19वीं सदी के भारत, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बंगाली समाज का सटीक और संवेदनशील चित्रण प्रदान करता है।