प्रधानमंत्री 20 जून को ओडिशा का दौरा करेंगे

June 19th, 11:53 am

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को ओडिशा के मयूरभंज जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस अवसर पर राज्य में विकास की गति तेज करने और नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, हेल्थकेयर, शिक्षा, पर्यटन और सिंचाई जैसे अहम सेक्टरों में ₹47,600 करोड़ से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

West Bengal continues to suffer under corruption and “cut money” culture: PM Modi in Medinipur

April 19th, 11:30 am

मेदिनीपुर की रैली में पीएम मोदी ने भारत की तेज तरक्की और TMC राज में बंगाल के ठहराव के बीच का अंतर बताया। उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन का उल्लेख किया। 'लूट-मुक्त बंगाल' की अपील करते हुए पीएम ने बदलाव की जरूरत पर बल दिया और ‘पाल्टानो दरकार’ का नारा दिया। उन्होंने बंगाल में मत्स्य पालन की अपार संभावनाओं का भी जिक्र किया और “ब्लू रिवोल्यूशन” का वादा किया।

मंडियों से TMC सिंडिकेट्स हटाए जाएंगे, ताकि शोषण बंद हो: झाड़ग्राम में पीएम मोदी

April 19th, 11:20 am

झाड़ग्राम रैली में पीएम मोदी ने घुसपैठ और उसके बंगाल की पहचान पर असर को लेकर चिंता जताई और विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहने की बात कही। उन्होंने बिजली के भारी बिलों और किल्लत की समस्या को उजागर किया तथा 'पीएम सूर्य घर' योजना के जरिए स्वच्छ और सस्ती बिजली देकर राहत दिलाने का वादा किया। पीएम ने किसानों, आदिवासियों और युवाओं के लिए बड़े आश्वासन, ज्यादा MSP, विस्तारित कल्याण योजनाएं, बेहतर स्कूल-स्वास्थ्य सेवाएं और सिंडिकेट नियंत्रण से मुक्ति की बात भी रखी।

हजारों करोड़ रुपये की रेलवे और सड़क परियोजनाओं में अड़ंगा डाल रही TMC: पुरुलिया में पीएम मोदी

April 19th, 11:10 am

पुरुलिया रैली में पीएम मोदी ने अधूरे पड़े सिंचाई प्रोजेक्ट्स और मंडियों व कोल्ड स्टोरेज पर सिंडिकेट के नियंत्रण के कारण किसानों की परेशानियों को उजागर किया। उन्होंने बेहतर MSP, पीएम-किसान के लाभ का विस्तार, सिंचाई सहायता, पीएम-कुसुम और फसल बीमा योजना का लाभ देने का वादा किया। साथ ही उन्होंने दोहराया कि “फैक्ट्रियां डर से नहीं, भरोसे से चलती हैं।”

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 19th, 11:00 am

पीएम मोदी ने बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, विकास और पश्चिम बंगाल में ठोस बदलाव का मजबूत और स्पष्ट संदेश दिया।

प्रधानमंत्री ने संथाली भाषा में भारत के संविधान के प्रकाशन की सराहना की

December 26th, 11:26 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा संथाली भाषा में भारत के संविधान के प्रकाशन की सराहना की है। श्री मोदी ने कहा कि इससे संवैधानिक जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। श्री मोदी ने कहा, भारत को संथाली संस्कृति और राष्ट्रीय प्रगति में संथाली लोगों के योगदान पर गर्व है।

'मन की बात' के श्रोता ही इस कार्यक्रम के असली सूत्रधार हैं: पीएम मोदी

September 29th, 11:30 am

‘मन की बात’ के 114वें अंक में प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम की 10 साल की यात्रा को रेखांकित किया और पूरे भारत में सकारात्मक कहानियों एवं सामूहिक सफलताओं को सराहा। उन्होंने जल संरक्षण, स्वच्छता और विरासत को संरक्षित करने के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पादों और पर्यावरण अभियानों का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया, साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।