प्रधानमंत्री 12 अगस्त को मध्य प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे

August 10th, 04:50 pm

पीएम मोदी 12 अगस्त, 2023 को मध्य प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे। दोपहर करीब 2.15 बजे प्रधानमंत्री सागर जिला पहुंचेंगे, जहां वे संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास जी स्मारक स्थल पर भूमि पूजन करेंगे। दोपहर करीब 3.15 बजे प्रधानमंत्री धाना में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास जी स्मारक का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 4000 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क क्षेत्र की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।