प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के सांगली में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

May 12th, 11:30 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सांगली में दीवार गिरने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।