परिणामों की सूची: 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
July 02nd, 10:39 pm
16वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन कई महत्वपूर्ण निर्णयों और समझौतों के साथ संपन्न हुआ। इनमें आर्थिक सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एनर्जी रेजिलिएंस पर जॉइंट स्टेटमेंट, और क्लीन एनर्जी, मोबिलिटी, हेल्थकेयर, क्रिटिकल मिनरल्स, AI, बायोटेक्नोलॉजी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंशियल सहयोग जैसे क्षेत्रों में 13 अन्य समझौते शामिल हैं, जिनसे भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप और मजबूत हुई है।16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन का जॉइंट स्टेटमेंट
July 02nd, 10:22 pm
16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने डिफेंस, आर्थिक सुरक्षा, क्लीन एनर्जी, AI, टेक्नोलॉजी, इन्वेस्टमेंट और लोगों के बीच आपसी संबंधों में गहरे सहयोग के जरिए भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया। इस जॉइंट स्टेटमेंट में अगले वर्ष भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के भव्य आयोजन की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भारत- जापान का जॉइंट स्टेटमेंट
July 02nd, 10:14 pm
पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने एक सुरक्षित, भरोसेमंद और मानव-केंद्रित AI इकोसिस्टम के साझा विजन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत-जापान सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। यह साझेदारी AI गवर्नेंस, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च, इनोवेशन और टैलेंट डेवलपमेंट में सहयोग को बढ़ावा देगी, साथ ही इंडो-पैसिफिक और ग्लोबल साउथ में मजबूत AI ग्रोथ का समर्थन करेगी।एनर्जी रेजिलिएंस को मजबूत करने पर भारत- जापान के बीच जॉइंट स्टेटमेंट जारी
July 02nd, 10:04 pm
पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने एनर्जी रेजिलिएंस पर एक जॉइंट स्टेटमेंट का समर्थन किया। इस दौरान दोनों देशों ने बदलती भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच ऊर्जा सुरक्षा को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस साझेदारी के तहत स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, मजबूत ऊर्जा सप्लाई चेन, मैरीटाइम एनर्जी ट्रांसपोर्ट, संस्थागत सहयोग और बेहतर समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि दोनों देशों को स्थिर, सुरक्षित और किफायती ऊर्जा की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।जापान की एक्सपर्टीज और इन्वेस्टमेंट, भारत के स्पीड और स्केल के साथ जुड़कर पूरी दुनिया को फायदा पहुंचाते हैं: भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी
July 02nd, 03:35 pm
भारत- जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जापानी कंपनियों को भारत-जापान की सफलता की कहानी का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय एक खास 'जापान बिजनेस वीक' आयोजित करेगा, जिसमें पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी जापानी कंपनियों के साथ संवाद कर भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाने के लिए उनसे बातचीत करेंगे। उन्होंने बिजनेस लीडर्स से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि अगले दशक में भारत में जापानी निवेश 10 ट्रिलियन येन के लक्ष्य से ज्यादा हो।मुक्त, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता: भारत-जापान जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी
July 02nd, 01:30 pm
भारत-जापान जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में, पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजी और ग्लोबल पार्टनरशिप को और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया। दोनों नेताओं ने AI, डिफेंस, हेल्थकेयर, आर्थिक सुरक्षा, क्लीन एनर्जी, मोबिलिटी, निवेश और लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम पहलों की घोषणा की। पीएम मोदी ने एक मजबूत और समृद्ध जापान के साझा विजन और 'विकसित भारत' के लिए भारत की आकांक्षा को फिर से दोहराया।प्रधानमंत्री ने सनाए ताकाइची को जापान की प्रतिनिधि सभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी
February 08th, 09:34 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सनाए ताकाइची को जापान की प्रतिनिधि सभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर बधाई दी है।प्रधानमंत्री ने जोहान्सबर्ग में G20 लीडर्स समिट के दौरान जापान की प्रधानमंत्री से मुलाकात की
November 23rd, 09:46 pm
पीएम मोदी ने साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में G20 लीडर्स समिट के दौरान जापान की पीएम साने ताकाइची के साथ द्विपक्षीय बैठक की। नेताओं ने रीजनल और ग्लोबल पीस, समृद्धि और स्थिरता के लिए इंडिया-जापान पार्टनरशिप को और गहरा करने के अपने कमिटमेंट पर जोर दिया। पीएम ताकाइची ने फरवरी 2026 में इंडिया द्वारा होस्ट किए जाने वाले AI समिट के लिए मजबूत समर्थन जताया।पीएम मोदी ने जापान की पीएम साने ताकाइची को बधाई दी, भारत–जापान साझेदारी को गहराई देने पर चर्चा की
October 29th, 01:14 pm
पीएम मोदी ने जापान की पीएम साने ताकाइची से बातचीत के दौरान उन्हें पदभार संभालने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। दोनों नेताओं ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की और भारत-जापान संबंधों को और मजबूत करने के महत्व पर सहमति जताई।प्रधानमंत्री ने साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी
October 21st, 11:24 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।