प्रधानमंत्री ने इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की

June 25th, 10:53 am

'संविधान हत्या दिवस' पर प्रधानमंत्री मोदी ने इमरजेंसी के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की दृढ़ता से रक्षा करने वाले सभी लोगों को आज श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने संस्कृत का एक सुभाषितम् भी साझा किया और भारत के संविधान, लोकतंत्र तथा हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश को सही दिशा दिखाने वाला मार्गदर्शक है।

‘संविधान हत्या दिवस’ उस बात की याद दिलाएगा जब भारत के संविधान को कुचला गया था: प्रधानमंत्री

July 12th, 05:06 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में घोषित करना उस समय की याद दिलाएगा जब भारत के संविधान को कुचल दिया गया था।