प्रधानमंत्री ने वयोवृद्ध अभिनेता श्री सलीम कुमार जी के निधन पर शोक व्यक्त किया
June 07th, 01:52 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वयोवृद्ध अभिनेता श्री सलीम कुमार जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और यादगार प्रदर्शनों से अमिट छाप छोड़ी।