परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया यात्रा

July 07th, 01:03 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच 14 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जिससे दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत हुआ। इस दौरान प्रम्बानन मंदिर के जीर्णोद्धार, टैगोर-देवंतारा सांस्कृतिक और शैक्षिक कूटनीति वर्ष मनाने, IIM बैंगलोर का इंडोनेशिया में कैंपस स्थापित करने और भारत में इंडोनेशिया ओपन नेटवर्क शुरू करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।