पीएम ने सहकारिता क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
March 06th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने सहकारिता क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सहकार से समृद्धि को बढ़ावा देने, तकनीकी उन्नति के माध्यम से क्षेत्र में बदलाव लाने, सहकारिता में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की योजनाओं व सहकारिता मंत्रालय की विभिन्न पहलों पर चर्चा हुई।