रूस के विदेश मंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात
May 14th, 04:43 pm
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने संवाद और कूटनीति जारी रखने के भारत के रुख को दोहराया और राष्ट्रपति पुतिन को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री श्री देनिस मांतुरोव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की
April 02nd, 07:17 pm
रूसी संघ के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने पीएम मोदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे पारस्परिक सहयोग की प्रगति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने दोनों पक्षों द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों पर संतोष जताया और राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री 16 फरवरी को इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे
February 15th, 02:21 pm
पीएम मोदी 16 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी 2026 तक इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ आयोजित किया जाएगा और देश में AI के व्यावहारिक उपयोग का एक राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा। इसमें 13 देशों के पवेलियन होंगे, जिनमें वैश्विक तकनीकी कंपनियां, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक और शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार इसमें भाग लेंगे।भारत केवल भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों का संरक्षक ही नहीं, बल्कि उनकी परंपरा का जीवंत वाहक भी है: पीएम मोदी
January 03rd, 12:00 pm
पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
January 03rd, 11:30 am
पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति की स्टेट विजिट के दौरान हुए अहम समझौते
December 05th, 05:53 pm
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान माइग्रेशन एवं मोबिलिटी, हेल्थ, फूड सिक्योरिटी, मैरिटाइम को-ऑपरेशन एवं ध्रुवीय जलक्षेत्र, फर्टिलाइजर, कस्टम एवं कॉमर्स तथा एकेडमिक एवं मीडिया सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौते और एमओयू साइन किए गए। 2030 तक भारत-रूस आर्थिक सहयोग के रणनीतिक क्षेत्रों के विकास हेतु कार्यक्रम की भी घोषणा की गई।23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त वक्तव्य
December 05th, 05:43 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर, रूसी राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत की स्टेट विजिट पर आए। दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में फैले भारत–रूस के बहुआयामी और परस्पर लाभकारी संबंधों का सकारात्मक मूल्यांकन किया। चूँकि इस वर्ष भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, इसलिए दोनों नेताओं ने विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के समर्थन को दोहराया है।भारत और रूस को-इनोवेशन, को-प्रोडक्शन और को-क्रिएशन की नई यात्रा पर साथ चल रहे हैं: इंडिया-रूस बिजनेस फोरम के दौरान पीएम मोदी
December 05th, 03:45 pm
इंडिया-रूस बिजनेस फोरम में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने फोरम में शामिल होने के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भारत और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में सार्थक चर्चाएँ हुई हैं और उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत-रूस सहयोग के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया गया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन के साथ भारत-रूस व्यापार मंच को संबोधित किया
December 05th, 03:30 pm
इंडिया-रूस बिजनेस फोरम में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने फोरम में शामिल होने के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भारत और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में सार्थक चर्चाएँ हुई हैं और उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत-रूस सहयोग के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया गया।भारत–रूस मित्रता एक ध्रुव तारे की तरह बनी रही है: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी
December 05th, 02:00 pm
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारत-रूस की मजबूत और समय की कसौटी पर खरी उतरी साझेदारी को उजागर किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, दोनों देशों के संबंध ध्रुव तारे की तरह स्थिर रहे हैं। पीएम मोदी ने आर्थिक सहयोग, कनेक्टिविटी, ऊर्जा सुरक्षा, सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा देने के लिए नए कदमों की घोषणा की। उन्होंने यूक्रेन में शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक एकता की आवश्यकता पर बल दिया।रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी का वक्तव्य
December 05th, 01:50 pm
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारत-रूस की मजबूत और समय की कसौटी पर खरी उतरी साझेदारी को उजागर किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, दोनों देशों के संबंध ध्रुव तारे की तरह स्थिर रहे हैं। पीएम मोदी ने आर्थिक सहयोग, कनेक्टिविटी, ऊर्जा सुरक्षा, सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा देने के लिए नए कदमों की घोषणा की। उन्होंने यूक्रेन में शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक एकता की आवश्यकता पर बल दिया।प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति का स्वागत किया
December 05th, 10:30 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन का भारत में स्वागत किया है।पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बात की, जन्मदिन की बधाई दी
October 07th, 06:43 pm
पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात की और उन्हें उनके 73वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की समीक्षा की तथा भारत और रूस के बीच Special and Privileged Strategic Partnership को और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया।पीएम 8 अक्टूबर को India Mobile Congress के 9th एडिशन का उद्घाटन करेंगे
October 07th, 10:27 am
पीएम मोदी 8 अक्टूबर को नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9th एडिशन का उद्घाटन करेंगे। “Innovate to Transform” थीम के तहत आयोजित होने वाला यह इवेंट; डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और सामाजिक प्रगति के लिए इनोवेशन का लाभ उठाने की भारत की प्रतिबद्धता को उजागर करेगा। IMC-2025 टेलिकॉम एवं इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज में लेटेस्ट एडवांसमेंट को प्रदर्शित करेगा तथा ग्लोबल लीडर्स, पॉलिसी मेकर्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और इनोवेटर्स को एक साथ लाएगा।रूस के डिप्टी पीएम Dmitry Patrushev ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
September 25th, 08:56 pm
रूस के डिप्टी पीएम Dmitry Patrushev ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कृषि, फर्टिलाइजर्स, फूड-प्रोसेसिंग और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और कहा कि वे 23वें भारत-रूस वार्षिक समिट के लिए भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं
September 17th, 07:14 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज रूस के राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन ने टेलीफोन किया।रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
September 01st, 12:48 pm
चीन के तियानजिन में SCO समिट से इतर, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक की, जहाँ यूक्रेन संघर्ष चर्चा का मुख्य विषय रहा। पीएम मोदी ने शांति की दिशा में हाल के प्रयासों का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि सभी पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया और रेखांकित किया कि स्थायी शांति का मार्ग खोजना आवश्यक है। व्यापक मानवीय पहलू पर जोर देते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह केवल एक क्षेत्रीय चिंता नहीं, बल्कि मानवता का आह्वान है।'वोकल फॉर लोकल' - मन की बात में पीएम मोदी ने त्योहारों को स्वदेशी गर्व के साथ मनाने की अपील की
August 31st, 11:30 am
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद करने वाले सुरक्षा बलों और नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में खेल प्रतियोगिताओं, सौर ऊर्जा, 'ऑपरेशन पोलो' और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने नागरिकों को त्योहारों के दौरान मेड-इन-इंडिया उत्पाद खरीदने और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की भी याद दिलाई।पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बात की
August 08th, 06:30 pm
पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें यूक्रेन के संबंध में लेटेस्ट डेवलपमेंट्स की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और भारत-रूस Special & Privileged Strategic Partnership को और मजबूत करने पर सहमति जताई। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को इस वर्ष के अंत में होने वाले 23वें वार्षिक समिट के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया।प्रधानमंत्री ने रूस में हुई विमान दुर्घटना में जनहानि पर शोक व्यक्त किया
July 24th, 11:04 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रूस में हुए दुखद विमान हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा, हम रूस और उनके लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।