कैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की लागत वाली भारत की राष्ट्रीय एकीकृत कम्प्रेस्ड बायोगैस योजना गोबरधन को मंजूरी दी

August 06th, 04:08 pm

भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक अहम पड़ाव के तौर पर, पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'गोबरधन' (GOBARdhan) - यानी नेशनल सर्कुलर बायोएनर्जी स्कीम को मंजूरी दी है। इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक कुल 23,731 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। यह योजना ऊर्जा सुरक्षा, किसानों और ग्रामीण उद्यमों, 'वेस्ट-टू-वेल्थ', आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के विजन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लक्ष्यों की दिशा में ग्रामीण विकास, कृषि, समाज कल्याण और संबंधित क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

July 22nd, 07:37 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज सचिवों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विकसित भारत के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक कल्याण और इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 'विकसित भारत' बनाने का सपना एक 'जन-आंदोलन' बनना चाहिए और भारत के युवा इस विजन की नींव बनें। बैठक के दौरान विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं, उनके क्रियान्वयन, अनुभवों और सामने आ रही चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।

भारत-न्यूजीलैंड संबंध स्थायी मित्रता, समान मूल्यों और साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं: ऑकलैंड में पीएम मोदी

July 11th, 01:15 pm

पीएम मोदी ने ऑकलैंड में एक वाइब्रेंट कम्युनिटी इवेंट को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासियों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में सराहा। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर पहुंचने को रेखांकित किया, दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने को सेलिब्रेट किया और दोनों देशों के बीच साझा विरासत तथा गहरी होती साझेदारी पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया

July 11th, 12:35 pm

पीएम मोदी ने ऑकलैंड में एक वाइब्रेंट कम्युनिटी इवेंट को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासियों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में सराहा। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर पहुंचने को रेखांकित किया, दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने को सेलिब्रेट किया और दोनों देशों के बीच साझा विरासत तथा गहरी होती साझेदारी पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

June 19th, 11:54 am

पीएम मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 'पश्चिम बंगाल दिवस' समारोह में भाग लेंगे, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ें डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे और PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। ₹18,880 करोड़ की इस किस्त से देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व भी करेंगे। इसके अलावा, वे स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे भारत की समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में गर्मी से बचाव के टिप्स साझा किए, लोगों को दी हाइड्रेटेड रहने की सलाह

May 31st, 11:30 am

पीएम मोदी ने इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एथलेटिक्स में भारत के बढ़ते दमखम पर चर्चा की। उन्होंने स्वदेशी पेय पदार्थों, ज्ञान भारतम् अभियान, खगोल विज्ञान, गंगा डॉल्फिन, स्वच्छता और दान के महत्व जैसे कई अहम विषयों का भी उल्लेख किया। उन्होंने नीदरलैंड से वापस लाई गई चोल ताम्रपट्टिकाओं पर विस्तार से बात की और नागरिकों से गर्मियों के दौरान सुरक्षित रहने की अपील की।

प्रधानमंत्री 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का दौरा करेंगे

May 09th, 11:17 am

पीएम मोदी 10 मई को बेंगलुरु का दौरा करेंगे। जहां वे ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे और उसके इंटरनेशनल सेंटर में बने नए ध्यान मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद तेलंगाना में वह लगभग 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें उद्योग, हाईवे, रेलवे, हेल्थकेयर और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

गुजरात की सबसे बड़ी ताकत है कि इसने लगातार 25 वर्ष से विकास के महाअभियान को रुकने नहीं दिया: वाव-थारद में पीएम मोदी

March 31st, 05:00 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के वाव-थराद में लगभग 20,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करने और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ विकसित भारत के विजन को मजबूत करने के उद्देश्य से सड़क, रेलवे, बिजली, जल आपूर्ति, शहरी विकास, स्वास्थ्य सेवा और पर्यटन क्षेत्रों में शुरू की गई पहलों पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने गुजरात के वाव-थराद में ₹20,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया

March 31st, 04:32 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के वाव-थराद में लगभग 20,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करने और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ विकसित भारत के विजन को मजबूत करने के उद्देश्य से सड़क, रेलवे, बिजली, जल आपूर्ति, शहरी विकास, स्वास्थ्य सेवा और पर्यटन क्षेत्रों में शुरू की गई पहलों पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री 31 मार्च को गुजरात का दौरा करेंगे

March 30th, 11:05 am

पीएम मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे, जिसमें जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, प्रधानमंत्री अहमदाबाद के सानंद में केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे और 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए वाव-थराड का भी दौरा करेंगे।

कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 की अवधि के लिए ‘स्मॉल हाइड्रो पावर (SHP) डेवलपमेंट स्कीम’ को मंजूरी दी

March 18th, 04:12 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने FY 2026–27 से FY 2030–31 की अवधि के लिए ‘स्मॉल हाइड्रो पावर (SHP) डेवलपमेंट स्कीम’ को मंजूरी दी है, जिसके लिए 2,584.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस स्कीम से खास तौर पर पहाड़ी और उत्तर पूर्वी राज्यों को लाभ होगा और राज्यों को लगभग 200 प्रोजेक्ट्स के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे भविष्य में स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट्स की एक पाइपलाइन बनेगी।

आज शुरू की गई परियोजनाओं से तमिलनाडु में ऊर्जा की उपलब्धता और कनेक्टिविटी में सुधार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे: तिरुचिरापल्ली में पीएम मोदी

March 11th, 05:45 pm

पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में करीब ₹5,650 करोड़ के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए, जिनका उद्देश्य तमिलनाडु के इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमी को मजबूत करना है। इन पहलों में क्लीन एनर्जी, पेट्रोलियम से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग और हाईवे, रेलवे तथा ग्रामीण सड़कों के जरिए बेहतर मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी शामिल हैं। उन्होंने चेन्नई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट शुरू किया, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती मिली।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग ₹5,650 करोड की अनेक विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

March 11th, 05:30 pm

पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में करीब ₹5,650 करोड़ के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए, जिनका उद्देश्य तमिलनाडु के इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमी को मजबूत करना है। इन पहलों में क्लीन एनर्जी, पेट्रोलियम से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग और हाईवे, रेलवे तथा ग्रामीण सड़कों के जरिए बेहतर मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी शामिल हैं। उन्होंने चेन्नई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट शुरू किया, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती मिली।

प्रधानमंत्री 6 मार्च को "कृषि और ग्रामीण परिवर्तन" विषय पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे

March 05th, 06:04 pm

पीएम मोदी 6 मार्च 2026 को कृषि और ग्रामीण परिवर्तन विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। इस विषय के अंतर्गत चार प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हुए आठ वेबिनार सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। विशेष रूप से, वेबिनार में भारत विस्तार, मत्स्य पालन के लिए अमृत सरोवर और ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए SHE-Marts के माध्यम से बाजार तक पहुंच बढ़ाने जैसे अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

NCC भारत की युवाशक्ति को आत्मविश्वासी बनाने वाला एक आंदोलन है: दिल्ली में वार्षिक NCC रैली में पीएम मोदी

January 28th, 04:00 pm

पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत श्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों के साथ जो FTA साइन किए हैं, जिनमें हाल ही में हुआ भारत-EU FTA भी शामिल है, उनसे युवाओं के लिए अनगिनत मौके बनेंगे। पीएम ने यह भी कहा कि देश में एक नई परंपरा शुरू की जानी चाहिए, जिसके तहत हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार वोट देने वालों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

पीएम मोदी ने दिल्ली में वार्षिक NCC पीएम रैली को संबोधित किया

January 28th, 03:30 pm

पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत श्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों के साथ जो FTA साइन किए हैं, जिनमें हाल ही में हुआ भारत-EU FTA भी शामिल है, उनसे युवाओं के लिए अनगिनत मौके बनेंगे। पीएम ने यह भी कहा कि देश में एक नई परंपरा शुरू की जानी चाहिए, जिसके तहत हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार वोट देने वालों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

मेरे जीवन का सबसे बड़ा गर्व यह है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं: भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी

January 20th, 11:16 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के सम्मान समारोह के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नितिन नबीन को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “भाजपा की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया आंतरिक लोकतंत्र, अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित संस्कृति के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दिखाती है। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए मैं देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।”

पीएम मोदी ने नए पार्टी अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

January 20th, 11:15 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के सम्मान समारोह के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नितिन नबीन को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “भाजपा की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया आंतरिक लोकतंत्र, अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित संस्कृति के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दिखाती है। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए मैं देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।”

हमें हर हाल में नैचुरल फार्मिंग को साइंस-बैक्ड मूवमेंट बनाना है: कोयंबटूर, तमिलनाडु में पीएम मोदी

November 19th, 07:01 pm

तमिलनाडु के कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 के उद्घाटन के दौरान, पीएम मोदी ने इस शहर को दक्षिण भारत की उद्यमशीलता की शक्ति का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि भारत लगातार प्राकृतिक खेती के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि इस वर्ष केवल किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना के माध्यम से किसानों को ₹10 लाख करोड़ से अधिक की सहायता मिली है, पीएम ने किसानों से वन एकड़, वन सीजन प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में साउथ इंडिया नेचुरल फार्मिंग समिट 2025 को संबोधित किया

November 19th, 02:30 pm