पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान से की द्विपक्षीय बैठक
December 18th, 05:22 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने मस्कट में महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर का स्वागत करते हुए इसे द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया।मॉरीशस, भारत की Neighbourhood First पॉलिसी और Vision ‘महासागर’ का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है: पीएम मोदी
September 11th, 12:30 pm
वाराणसी में संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि काशी में गंगा के अविरल प्रवाह की तरह, भारतीय संस्कृति के सतत प्रवाह ने मॉरीशस को समृद्ध किया है। उन्होंने चागोस समझौते के सफल समापन पर पीएम रामगुलाम और मॉरीशस के लोगों को बधाई दी। पीएम ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, रोजगार सृजन और स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए मॉरीशस के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की।कैबिनेट ने PM SVANidhi योजना के पुनर्गठन और विस्तार को मंजूरी दी
August 27th, 02:49 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने PM SVANidhi योजना के पुनर्गठन और ऋण अवधि को 31 मार्च, 2030 तक बढ़ाने को मंजूरी दी है। ₹7,332 करोड़ की इस पुनर्गठित योजना का लक्ष्य 50 लाख नए लाभार्थियों सहित 1.15 करोड़ लाभार्थियों को लाभान्वित करना है। इससे रेहड़ी-पटरी वालों को सशक्त बनाने के साथ-साथ समावेशी आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।प्रधानमंत्री ने मालदीव के राष्ट्रपति से मुलाकात की
July 25th, 08:48 pm
पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से माले में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने Comprehensive Economic and Maritime Security के लिए, भारत-मालदीव जॉइंट विजन के कार्यान्वयन में प्रगति की समीक्षा की, तथा वे छह समझौता ज्ञापनों (MOUs) के आदान-प्रदान के भी साक्षी बने। प्रधानमंत्री ने Neighbourhood First और विजन MAHASAGAR पॉलिसीज के अनुरूप, मालदीव के साथ संबंधों को और गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।हमारी सरकार कनेक्टिविटी पर बल दे रही है और गरीब कल्याण व सामाजिक न्याय भी सुनिश्चित कर रही है: हिसार, हरियाणा में पीएम मोदी
April 14th, 11:00 am
पीएम मोदी ने हिसार में ₹410 करोड़ की लागत वाले महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट टर्मिनल की आधारशिला रखी और हिसार तथा अयोध्या के बीच पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अफोर्डेबल एयर ट्रैवल, हरियाणा की बढ़ती आकांक्षाओं और बाबासाहेब अंबेडकर के सभी के लिए सम्मान, समानता और सशक्तीकरण के विजन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।पीएम मोदी ने ₹410 करोड़ से अधिक की लागत वाली हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला रखी
April 14th, 10:16 am
पीएम मोदी ने हिसार में ₹410 करोड़ की लागत वाले महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट टर्मिनल की आधारशिला रखी और हिसार तथा अयोध्या के बीच पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अफोर्डेबल एयर ट्रैवल, हरियाणा की बढ़ती आकांक्षाओं और बाबासाहेब अंबेडकर के सभी के लिए सम्मान, समानता और सशक्तीकरण के विजन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।कैबिनेट ने लो-वैल्यू BHIM-UPI ट्रांजैक्शंस (P2M) को बढ़ावा देने के लिए इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी दी
March 19th, 04:05 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए लो-वैल्यू BHIM-UPI ट्रांजैक्शंस (P2M) को बढ़ावा देने के लिए इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी दी है। इस स्कीम को लागू करने के लिए लगभग ₹1,500 करोड़ का खर्च अनुमानित है। यह सरकार के लेस-कैश इकोनॉमी के विजन का समर्थन करता है और नागरिकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसान पेमेंट फैसिलिटी का लाभ मिलेगा।ग्लोबल साउथ के लिए हमारा विजन SAGAR से आगे बढ़कर MAHASAGAR रहेगा: पीएम मोदी
March 12th, 12:30 pm
मॉरीशस की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों पर जोर दिया और पीएम रामगुलाम के साथ ‘Enhanced स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ की घोषणा की। भारत; पार्लियामेंट की नई बिल्डिंग के निर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर के मॉडर्नाइजेशन और सुरक्षा को मजबूत करने में सहायता करेगा। डिजिटल इनोवेशन, ट्रेड और सांस्कृतिक संबंधों पर फोकस करते हुए, पीएम मोदी ने रीजनल ग्रोथ और कोऑपरेशन के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।मॉरीशस सिर्फ साझेदार देश नहीं है; हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है: पीएम मोदी
March 12th, 06:07 am
पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
March 11th, 07:30 pm
पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।पीएम ने सहकारिता क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
March 06th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने सहकारिता क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सहकार से समृद्धि को बढ़ावा देने, तकनीकी उन्नति के माध्यम से क्षेत्र में बदलाव लाने, सहकारिता में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की योजनाओं व सहकारिता मंत्रालय की विभिन्न पहलों पर चर्चा हुई।भारतीय समाज की अभूतपूर्व आकांक्षाएं हमारी नीतियों का आधार बनीं: HT लीडरशिप समिट में पीएम मोदी
November 16th, 10:15 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट-2024 को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम ‘लोगों की प्रगति, लोगों द्वारा प्रगति और लोगों के लिए प्रगति’ के मंत्र को लेकर चल रहे हैं। हमारा उद्देश्य, एक नए और विकसित भारत का निर्माण करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारतीय समाज, अभूतपूर्व आकांक्षाओं से भरा हुआ है और सरकार ने इन आकांक्षाओं को अपनी नीतियों का प्रमुख आधार बनाया है।प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट को संबोधित किया
November 16th, 10:00 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट-2024 को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम ‘लोगों की प्रगति, लोगों द्वारा प्रगति और लोगों के लिए प्रगति’ के मंत्र को लेकर चल रहे हैं। हमारा उद्देश्य, एक नए और विकसित भारत का निर्माण करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारतीय समाज, अभूतपूर्व आकांक्षाओं से भरा हुआ है और सरकार ने इन आकांक्षाओं को अपनी नीतियों का प्रमुख आधार बनाया है।मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा का परिणामी ब्यौरा
October 07th, 03:40 pm
नई दिल्ली में भारत और मालदीव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की मौजूदगी में महत्वपूर्ण सहमति-पत्रों पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने खेल और युवा मामलों, करेंसी स्वैप, भ्रष्टाचार से निपटने और मालदीव के अधिकारियों की ट्रेनिंग तथा कैपेसिटी बिल्डिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई।भारत और मालदीव: व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी का एक विजन
October 07th, 02:39 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने नई दिल्ली में वार्ता की और द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को स्ट्रैटेजिक दिशा देने के लिए, व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी” विजन अपनाया और इस संदर्भ में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जन-केंद्रित और भविष्योन्मुखी यह साझेदारी, हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता का आधार बनेगी।मालदीव के लिए सदैव फर्स्ट रेस्पॉन्डर की भूमिका में रहा है भारत: पीएम मोदी
October 07th, 12:25 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। इस अवसर पर आयोजित एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री ने भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ और ‘सागर’ विजन में मालदीव की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि मालदीव की सहायता में, भारत हमेशा फर्स्ट रेस्पॉन्डर की भूमिका में रहा है।भारत और मॉरीशस के पीएम संयुक्त रूप से एयर स्ट्रिप और जेट्टी का उद्घाटन करेंगे
February 27th, 06:42 pm
पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रविंद जगन्नाथ 29 फरवरी 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मॉरीशस के अगालेगा द्वीप में छह कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ एक नई एयर स्ट्रिप और सेंट जेम्स जेट्टी का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। यह प्रोजेक्ट्स भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत और दशकों पुरानी विकास साझेदारी का प्रमाण है।भारत और यूएई मिलकर 21वीं सदी का नया इतिहास लिख रहे: पीएम मोदी
February 13th, 11:19 pm
पीएम मोदी ने यूएई के अबू धाबी में आयोजित 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई के रिश्ते आज अभूतपूर्व ऊंचाई पर हैं तथा दोनों देश, एक-दूसरे की तरक्की में सहयोगी हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत और यूएई के बीच सामुदायिक तथा सांस्कृतिक संबंधों का हासिल, दुनिया के लिए एक मॉडल है।प्रधानमंत्री ने अबू धाबी में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम को संबोधित किया
February 13th, 08:30 pm
पीएम मोदी ने यूएई के अबू धाबी में आयोजित 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई के रिश्ते आज अभूतपूर्व ऊंचाई पर हैं तथा दोनों देश, एक-दूसरे की तरक्की में सहयोगी हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत और यूएई के बीच सामुदायिक तथा सांस्कृतिक संबंधों का हासिल, दुनिया के लिए एक मॉडल है।प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की
February 13th, 05:33 pm
पीएम मोदी ने अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की और सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, फिनटेक, एनर्जी, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों सहित सभी क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने का स्वागत किया।