डब्‍ल्‍यूटीओ के महानिदेशक ने प्रधानमंत्री से भेंट की

March 19th, 09:55 pm

विश्‍व व्‍यापार संगठन (डब्‍ल्‍यूटीओ) के महानिदेशक श्री रॉबर्टो एजेवेडो ने आज भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की। श्री एजेवेडो डब्‍ल्‍यूटीओ के मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में भाग लेने के उद्देश्‍य से फिलहाल नई दिल्‍ली आए हुए हैं।