प्रधानमंत्री ने अफस्लुइटडिज्क बांध का दौरा किया
May 17th, 03:38 pm
पीएम मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री जेटेन ने अफस्लुइटडिज्क का दौरा किया। 32 किलोमीटर लंबे इस बांध और पुल के दौरे के दौरान गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना पर भी विशेष ध्यान केंद्रित हुआ। दोनों नेताओं ने कहा कि हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग में नीदरलैंड की विशेषज्ञता और भारत की बड़े स्तर पर परियोजनाओं को लागू करने की क्षमता मिलकर पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी के नए अवसर पैदा कर सकती है।पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट
May 17th, 03:45 am
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप [2026-2030]
May 17th, 03:15 am
पीएम मोदी की नीदरलैंड की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत और नीदरलैंड ने अगले पांच सालों (2026–2030) के लिए भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप अपनाया। इसमें पॉलिटिकल डायलॉग, इकोनॉमी, एग्रीकल्चर, हेल्थ, न्यू टेक्नोलॉजी, साइंस, एजुकेशन, कल्चर और डिफेंस जैसे क्षेत्र शामिल हैं।प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक बातचीत की
May 17th, 02:35 am
पीएम मोदी ने द हेग में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ आधिकारिक बातचीत की, जहां दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने और ट्रेड, इनवेस्टमेंट, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी तथा शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग गहरा करने के लिए एक रोडमैप अपनाने का फैसला किया। नेताओं ने सेमीकंडक्टर, AI, हेल्थकेयर और इनोवेशन में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की, साथ ही दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों तथा आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।हमें नीदरलैंड की एक्सपर्टीज और भारत की स्पीड एवं स्केल को हर क्षेत्र में जोड़ना चाहिए: पीएम मोदी
May 16th, 11:58 pm
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने भारत-नीदरलैंड संबंधों में बढ़ती गति को रेखांकित किया और कहा कि दोनों देशों को अलग-अलग क्षेत्रों में; नीदरलैंड की एक्सपर्टीज को भारत की स्पीड और स्केल के साथ जोड़ना चाहिए। उन्होंने इनोवेशन, इनवेस्टमेंट, सस्टेनेबिलिटी और डिफेंस में सहयोग पर भी जोर दिया, साथ ही दोनों देशों के संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने की घोषणा की।प्रधानमंत्री ने डच कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की
May 16th, 10:15 pm
पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ अग्रणी डच कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात की। बिजनेस वर्ल्ड के लीडर्स ने तीन प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े प्रेजेंटेशन दिए और भारत के लिए अपनी रणनीतियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक गतिशीलता में डच कंपनियों की बढ़ती रुचि की सराहना की और उन्हें भारत में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।भारत-नीदरलैंड पार्टनशिप का भविष्य पहले से कई ज्यादा मजबूत और उज्ज्वल: नीदरलैंड में पीएम मोदी
May 16th, 10:00 pm
नीदरलैंड में सीईओ राउंडटेबल को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, कुशल प्रतिभा और सुधारोन्मुखी नीतियाँ ग्लोबल बिजनेस के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत-नीदरलैंड सहयोग को तकनीक, निवेश और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से और मजबूत करने की योजना है।चोल कालीन ताम्रपत्रों की वापसी
May 16th, 10:00 pm
हर भारतीय के लिए एक खुशी का क्षण था जब पीएम मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन ने 11वीं शताब्दी के चोल कालीन ताम्रपत्रों को भारत को वापस सौंपने के समारोह में भाग लिया। ये ताम्रपत्र चोल राजाओं द्वारा जारी किए गए शाही दस्तावेज हैं, जिनमें तमिलनाडु के नागपट्टिनम में स्थित अनाइमंगलम गांव को चुलमणिवर्मा विहार नामक बुद्ध विहार को उपहार स्वरूप देने की औपचारिक घोषणा की गई है।जैसे नीदरलैंड ट्यूलिप के लिए जाना जाता है, वैसे ही भारत लोटस के लिए प्रसिद्ध है: द हेग में पीएम मोदी
May 16th, 01:30 pm
नीदरलैंड के द हेग में आयोजित एक विशाल कम्यूनिटी प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय डायस्पोरा की डच समाज में उनके योगदान और भारत-नीदरलैंड के बीच जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के मजबूत संबंधों में खेल जगत की भूमिका को भी रेखांकित किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने भारतीय डायस्पोरा से विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड में भारतीय डायस्पोरा को संबोधित किया
May 16th, 01:20 pm
नीदरलैंड के द हेग में आयोजित एक विशाल कम्यूनिटी प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय डायस्पोरा की डच समाज में उनके योगदान और भारत-नीदरलैंड के बीच जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के मजबूत संबंधों में खेल जगत की भूमिका को भी रेखांकित किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने भारतीय डायस्पोरा से विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।पीएम मोदी नीदरलैंड पहुंचे
May 15th, 11:35 pm
पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंचे। वहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
May 15th, 07:56 am
पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे
May 11th, 09:00 pm
पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से बातचीत की
March 30th, 09:34 pm
पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन से बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कई क्षेत्रों में दोनों देशों की साझेदारी की संभावनाओं पर जोर दिया और पश्चिम एशिया क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने की आवश्यकता को दोहराया।नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर प्रधानमंत्री ने श्री रॉब जेटन को बधाई दी
February 24th, 02:33 pm
पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्री रॉब जेटन को बधाई दी है। X पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत और नीदरलैंड के बीच व्यापक संबंधों पर प्रकाश डाला और कहा कि वे द्विपक्षीय संबंधों को और गति देने के लिए अपने डच समकक्ष के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।