प्रधानमंत्री 17–18 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे
January 16th, 01:55 pm
पीएम मोदी 17-18 जनवरी 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी को मजबूत करने और विकास को तेज करने के उद्देश्य से कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मालदा में प्रधानमंत्री वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। 18 जनवरी को, प्रधानमंत्री हुगली जिले के सिंगूर में लगभग 830 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।प्रधानमंत्री 13 दिसंबर को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे
December 12th, 02:10 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 13 दिसंबर को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। वे प्रयागराज जाएंगे और दोपहर करीब 12:15 बजे संगम स्थल पर पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12:40 बजे प्रधानमंत्री अक्षय वट वृक्ष स्थल पर पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री उसके बाद हनुमान मंदिर और सरस्वती कूप में दर्शन और पूजा करेंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे वे महाकुंभ प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण करेंगे। श्री मोदी इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे प्रयागराज में 6670 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे।