प्रधानमंत्री 5 जून को सूरत और दमन के दौरे पर जाएंगे
June 04th, 10:03 am
पीएम मोदी 5 जून, 2026 को गुजरात और दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत जिले के हजीरा में चल रही औद्योगिक गतिविधियों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। दमन में, वे नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, वे लगभग 2,970 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री लक्षद्वीप में लगभग 885 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखेंगे।प्रधानमंत्री ने PRAGATI की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की
May 27th, 10:01 pm
पीएम मोदी ने PRAGATI की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की और नौ राज्यों में लगभग 30,000 करोड़ रुपये की लागत वाली सात महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया और केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को एक आदर्श पहल बताया। साथ ही, राज्यों में सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं की मासिक समीक्षा की व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा भी की गई।यूपी के विकास की नई लाइफ लाइन बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे: हरदोई में पीएम मोदी
April 29th, 11:35 am
पीएम मोदी ने हरदोई में 594 किमी लंबे, एक्सेस-कंट्रोल्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक नई जीवनरेखा बताया, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, किसानों को लाभ पहुंचाएगी और कई जिलों में औद्योगिक अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे एनसीआर की संभावनाओं को और करीब लाएगा और ‘विकसित भारत’ की दिशा में राज्य की भूमिका को मजबूत करेगा।पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किमी लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया
April 29th, 11:30 am
पीएम मोदी ने हरदोई में 594 किमी लंबे, एक्सेस-कंट्रोल्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक नई जीवनरेखा बताया, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, किसानों को लाभ पहुंचाएगी और कई जिलों में औद्योगिक अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे एनसीआर की संभावनाओं को और करीब लाएगा और ‘विकसित भारत’ की दिशा में राज्य की भूमिका को मजबूत करेगा।शांति और उद्यमिता के लिए प्रसिद्ध सिक्किम तेज विकास की राह पर : Sikkim @50 पर पीएम मोदी
April 28th, 10:25 am
सिक्किम के गंगटोक में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह राज्य 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने पर्यटन, खेल प्रतिभा और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत की ‘अष्ट लक्ष्मी’ बताते हुए सिक्किम के तेज विकास और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।पीएम मोदी ने सिक्किम के गंगटोक में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भाग लिया
April 28th, 10:15 am
सिक्किम के गंगटोक में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह राज्य 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने पर्यटन, खेल प्रतिभा और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत की ‘अष्ट लक्ष्मी’ बताते हुए सिक्किम के तेज विकास और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा: उत्तराखंड में पीएम मोदी
April 14th, 01:25 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस कॉरिडोर के परिवर्तनकारी लाभों का विस्तार से वर्णन किया और यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट का क्षेत्र पर कई तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस एक्सप्रेसवे के तहत लगभग 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पवित्र स्थानों को साफ रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया
April 14th, 01:20 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस कॉरिडोर के परिवर्तनकारी लाभों का विस्तार से वर्णन किया और यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट का क्षेत्र पर कई तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस एक्सप्रेसवे के तहत लगभग 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पवित्र स्थानों को साफ रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 1200 MW की कलाई-II हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण को मंजूरी दी
April 08th, 04:28 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में कलाई-II हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (HEP) के निर्माण के लिए 14,105.83 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। यह परियोजना राज्य में बिजली आपूर्ति को मजबूत करेगी, पीक डिमांड को संभालने में मदद करेगी और राष्ट्रीय ग्रिड को संतुलित करने में योगदान देगी।कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 1720 MW के कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण को मंजूरी दी
April 08th, 04:26 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने अरुणाचल प्रदेश के कामले, क्रा दादी और कुरुंग कुमे जिलों में कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (HEP) के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। यह प्रोजेक्ट राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर में उल्लेखनीय सुधार लाएगा और स्थानीय समुदायों को लाभ पहुंचाने वाली आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा।LDF और UDF ने दशकों तक मिल-बांटकर केरलम को लूटा: केरल के पलक्कड़ में पीएम मोदी
March 29th, 03:00 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पलक्कड़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केरलम में बदलाव की बढ़ती लहर को रेखांकित किया और राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के लिए बढ़ते समर्थन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “इस बार मैं राज्य में अलग माहौल साफ देख रहा हूं। केरलम बदलाव का संदेश दे रहा है।”पीएम मोदी ने केरलम के पलक्कड़ में विशाल जनसभा की
March 29th, 02:45 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पलक्कड़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केरलम में बदलाव की बढ़ती लहर को रेखांकित किया और राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के लिए बढ़ते समर्थन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “इस बार मैं राज्य में अलग माहौल साफ देख रहा हूं। केरलम बदलाव का संदेश दे रहा है।”कैबिनेट ने महाराष्ट्र में NH-160A के एक हिस्से के अपग्रेडेशन को ₹3320.38 करोड़ की लागत से मंजूरी दी
February 14th, 01:05 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने महाराष्ट्र में NH-160A के रिहैबिलिटेशन और अपग्रेडेशन को मंजूरी दी है, जिसकी लागत 3,320.38 करोड़ रुपये है। PM GatiShakti सिद्धांतों के अनुसार प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट से यात्रा का समय कम होगा और आदिवासी क्षेत्र में बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा, जिससे समग्र आर्थिक विकास में मदद मिलेगी।कैबिनेट ने गुजरात में NH-56 के हिस्सों के अपग्रेडेशन को ₹4583.64 करोड़ की मंजूरी दी
February 14th, 01:02 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने गुजरात में 107.67 किलोमीटर लंबाई के चार-लेन सड़क प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹4,583.64 करोड़ है। इस प्रोजेक्ट से आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, इससे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी।प्रधानमंत्री ने PRAGATI की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की
December 31st, 08:11 pm
पीएम मोदी ने आज PRAGATI की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की, जो कोऑपरेटिव और परिणाम-केंद्रित गवर्नेंस की एक दशक लंबी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस बैठक के दौरान उन्होंने 5 राज्यों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पाँच अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की समीक्षा की, जिनकी कुल लागत ₹40,000 करोड़ से अधिक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि PRAGATI, विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने का एक सशक्त माध्यम है।प्रधानमंत्री 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश और राजस्थान का दौरा करेंगे
September 24th, 06:25 pm
पीएम मोदी 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। वे ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का उद्घाटन करेंगे, जहाँ राज्य की कला, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा। राजस्थान के बांसवाड़ा में वे बिजली, क्लीन-एनर्जी, कृषि, कनेक्टिविटी और जल क्षेत्रों में 1,22,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे तथा 15,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे।प्रधानमंत्री 29 और 30 मई को सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे
May 28th, 12:10 pm
पीएम मोदी 29-30 मई को सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सिक्किम में वे “Sikkim@50” कार्यक्रम में भाग लेंगे और प्रमुख विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पश्चिम बंगाल में वे अलीपुरद्वार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। बिहार में वे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और काराकाट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश में वे कानपुर में परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 46वें प्रगति संवाद की अध्यक्षता की
April 30th, 08:41 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रगति के 46वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति, केंद्र और राज्य सरकारों को सम्मिलित करते हुए सक्रिय शासन और समय पर कार्यान्वयन के लिए एक आईसीटी आधारित बहु-मॉडल मंच है।प्रधानमंत्री 1 और 2 मई को महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे
April 30th, 03:42 pm
पीएम मोदी 1-2 मई को महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। वे मुंबई में WAVES 2025 का उद्घाटन करेंगे, केरल में विझिंजम पोर्ट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। एंटरटेनमेंट से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, पीएम मोदी का यह दौरा; भारत के इनोवेशन, लॉजिस्टिक्स और डेवलपमेंट के ग्लोबल हब के रूप में उभरने को दर्शाता है।काशी एक बार फिर, राष्ट्र को नई गति देने की साक्षी बनी: वाराणसी में पीएम मोदी
October 20th, 04:54 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें ₹6,100 करोड़ से अधिक की लागत वाले कई एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स और वाराणसी में कई विकास पहल शामिल हैं। काशी के प्रगति परिदृश्य पर उन्होंने कहा कि यहां विकास भी हो रहा है और विरासत भी संरक्षित हो रही है।