पीएम मोदी ने 17वें BRICS समिट को संबोधित किया - ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’ पर सेशन
July 07th, 11:38 pm
पीएम मोदी ने 17वें BRICS समिट में ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’ पर एक सेशन को संबोधित किया, जिसमें भागीदार देशों और आमंत्रित राष्ट्रों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए क्लाइमेट-चेंज; जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन का विषय है। उन्होंने क्लाइमेट-जस्टिस को एक नैतिक जिम्मेदारी के रूप में रेखांकित किया। पीएम मोदी ने One Earth, One Health” मंत्र पर भी प्रकाश डाला और कहा कि जब भारत अगले साल BRICS की अध्यक्षता संभालेगा, वह जन-केंद्रित और humanity first” अप्रोच के साथ ग्लोबल-साउथ को प्राथमिकता देगा।पीएम मोदी का BRICS सेशन में संबोधन: ‘एनवायरनमेंट, COP-30 और ग्लोबल हेल्थ’
July 07th, 11:13 pm
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने सराहना की कि BRICS ने पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने People, Planet, and Progress” की स्पिरिट से प्रेरित होकर कई प्रमुख पहल शुरू की हैं और भारत 2070 तक नेट-जीरो हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल जब भारत BRICS की अध्यक्षता करेगा, तब सदस्य देश इन महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर और भी घनिष्ठता से काम करते रहेंगे।पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 17वें BRICS समिट के दौरान उरुग्वे के राष्ट्रपति से मुलाकात की।
July 07th, 09:20 pm
पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में BRICS समिट के दौरान उरुग्वे के राष्ट्रपति महामहिम यामांडू ओरसी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने India-MERCOSUR Preferential Trade Agreement के विस्तार में रुचि व्यक्त की, जिसका उद्देश्य अधिक आर्थिक क्षमता और trade complementarities को खोलना है।पीएम मोदी ने रियो डी जेनेरियो में BRICS के दौरान बोलिविया के राष्ट्रपति से मुलाकात की
July 07th, 09:19 pm
पीएम मोदी और बोलिविया के Plurinational State के राष्ट्रपति महामहिम लुइस आर्से कैटाकोरा ने रियो डी जेनेरियो में BRICS समिट के दौरान मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की, महत्वपूर्ण खनिजों, व्यापार, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (UPI), स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स, पारंपरिक चिकित्सा, और SMEs के समर्थन तथा कैपेसिटी-बिल्डिंग जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण खनिजों में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया और क्विक इंपैक्ट प्रोजेक्ट्स एवं ITEC स्कॉलरशिप जैसे मौजूदा डेवलपमेंट एफर्ट्स की प्रशंसा की।रियो डी जेनेरियो डिक्लरेशन - अधिक समावेशी और सस्टेनेबल गवर्नेंस के लिए ग्लोबल साउथ सहयोग को बढ़ावा
July 07th, 06:00 am
BRICS देशों के नेता 17वें BRICS समिट के लिए ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में मिले। नेताओं ने आपसी सम्मान और समझ, संप्रभु समानता, एकजुटता, लोकतंत्र, खुलेपन, समावेशिता, सहयोग और आम सहमति की BRICS spirit के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और BRICS भागीदार देशों के रूप में नए देशों को शामिल करने का स्वागत किया।पीएम मोदी का BRICS सेशन में संबोधन: ‘शांति और सुरक्षा’
July 06th, 11:07 pm
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि वैश्विक शांति और सुरक्षा; केवल आदर्श नहीं हैं, बल्कि वे हमारे साझा हितों एवं भविष्य की नींव हैं। प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ खड़े होने वाले मित्र देशों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और आतंकवाद की कड़ी निंदा की। उन्होंने रेखांकित किया कि मानवता की भलाई के लिए शांति का मार्ग ही एकमात्र विकल्प है।पीएम मोदी का BRICS सेशन में संबोधन: ‘शांति और सुरक्षा तथा ग्लोबल गवर्नेंस में रिफॉर्म’
July 06th, 09:41 pm
पीएम मोदी ने इस बात को उजागर किया कि किस तरह ग्लोबल साउथ को लंबे समय से नजरअंदाज किया गया है। क्लाइमेट-फाइनेंस, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी एक्सेस और सिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर उसे केवल “token gestures” दिए गए हैं; जबकि प्रमुख ग्लोबल इंस्टिट्यूशंस में उसके वास्तविक प्रतिनिधित्व का अभाव है। उन्होंने ब्राजील के नेतृत्व में BRICS के विस्तार की प्रशंसा की और UN सिक्योरिटी काउंसिल, WTO तथा डेवलपमेंट बैंक्स जैसे संस्थानों में वास्तविक सुधारों का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के अनुरूप, एक मॉडर्न और इंक्लूसिव वर्ल्ड-ऑर्डर की आवश्यकता पर जोर दिया।BRICS ग्रुप की Diversity और Multipolarity हमारी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ: पीएम मोदी
July 06th, 09:40 pm
पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें BRICS समिट में भाग लिया और दो सत्रों को संबोधित किया। इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि 20वीं सदी के ग्लोबल ऑर्गनाइजेशंस में 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने की क्षमता का अभाव है, प्रधानमंत्री ने उनमें सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम ने BRICS न्यू डेवलपमेंट बैंक, साइंस & रिसर्च रिपॉजिटरी, क्रिटिकल मिनरल्स और AI पर अपने सुझाव भी दिए।प्रधानमंत्री ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 17वें BRICS समिट में भाग लिया
July 06th, 09:39 pm
पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें BRICS समिट में भाग लिया और दो सत्रों को संबोधित किया। इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि 20वीं सदी के ग्लोबल ऑर्गनाइजेशंस में 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने की क्षमता का अभाव है, प्रधानमंत्री ने उनमें सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम ने BRICS न्यू डेवलपमेंट बैंक, साइंस & रिसर्च रिपॉजिटरी, क्रिटिकल मिनरल्स और AI पर अपने सुझाव भी दिए।प्रधानमंत्री ने ब्राजील में भारतीय समुदाय के उत्साही स्वागत की सराहना की
July 06th, 08:28 am
पीएम मोदी ने रियो डी जेनेरियो में अपने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए, ब्राजील में भारतीय समुदाय की सराहना की। उन्होंने भारत के साथ, समुदाय के मजबूत सांस्कृतिक संबंधों और देश के विकास के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।पीएम मोदी ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे
July 06th, 04:47 am
पीएम नरेन्द्र मोदी कुछ समय पहले ब्राजील पहुंचे। वे रियो डी जेनेरियो में BRICS समिट में भाग लेंगे और कई विश्व नेताओं से मुलाकात करेंगे।दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर बैठक
November 20th, 08:38 pm
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने रियो डी जेनेरियो में दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर बैठक की। उन्होंने रक्षा, व्यापार, शिक्षा, रिन्यूएबल एनर्जी और लोगों के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।पीएम मोदी ने चिली के राष्ट्रपति से मुलाकात की
November 20th, 08:36 pm
पीएम मोदी ने ब्राजील में G20 समिट में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक से मुलाकात की। उन्होंने व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और रिन्यूएबल एनर्जी में संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की, साथ ही भारत-चिली PTA का विस्तार करने के उपायों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।पीएम मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से मुलाकात की
November 20th, 08:09 pm
पीएम मोदी ने रियो में G20 समिट के दौरान अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात की। उन्होंने गवर्नेंस पर चर्चा की, भारत-अर्जेंटीना रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की सराहना की और व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी में बढ़ते सहयोग को उजागर किया। यह उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक थी।पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात की
November 20th, 08:05 pm
रियो में G20 समिट के दौरान पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से मुलाकात की। उन्होंने ब्राजील की G20 अध्यक्षता की प्रशंसा की, गरीबी और भूख के खिलाफ वैश्विक गठबंधन का समर्थन किया और BRICS और COP 30 जैसी वैश्विक पहलों में ब्राजील के नेतृत्व के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।हेल्थ सेक्टर में टेक्नोलॉजी इंटीग्रेटिंग को उच्च प्राथमिकता देकर सक्रियता से काम कर रहा भारत: पीएम मोदी
November 20th, 05:02 am
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि स्वस्थ धरती ही बेहतर धरती है। उन्होंने कहा कि भारत हेल्थ सेक्टर में टेक्नोलॉजी इंटीग्रेटिंग को उच्च प्राथमिकता देते हुए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत इस संबंध में वैश्विक प्रयासों को मजबूत करेगा।पेरिस एग्रीमेंट के तहत अपने कमिटमेंट्स को समय से पहले पूरा करने वाला भारत पहला G20 देश: G20 में पीएम
November 20th, 01:40 am
पीएम मोदी ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट और एनर्जी ट्रांजिशन पर G20 सेशन को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने सस्टेनेबल डेवलपमेंट में भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने रिन्यूएबल एनर्जी लक्ष्यों को प्राप्त करने, मिशन LiFE और सोलर, बायो फ्यूल व ग्रीन हाइड्रोजन के लिए ग्लोबल अलायंस जैसी पहलों पर जोर दिया। उन्होंने एनर्जी ट्रांजिशन के लिए अफोर्डेबल क्लाइमेट फाइनेंस और टेक्नोलॉजी पर, खासकर ग्लोबल साउथ में वैश्विक सहयोग का आह्वान किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सतत विकास और ऊर्जा परिवर्तन पर जी-20 सत्र को संबोधित किया
November 20th, 01:34 am
पीएम मोदी ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट और एनर्जी ट्रांजिशन पर G20 सेशन को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने सस्टेनेबल डेवलपमेंट में भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने रिन्यूएबल एनर्जी लक्ष्यों को प्राप्त करने, मिशन LiFE और सोलर, बायो फ्यूल व ग्रीन हाइड्रोजन के लिए ग्लोबल अलायंस जैसी पहलों पर जोर दिया। उन्होंने एनर्जी ट्रांजिशन के लिए अफोर्डेबल क्लाइमेट फाइनेंस और टेक्नोलॉजी पर, खासकर ग्लोबल साउथ में वैश्विक सहयोग का आह्वान किया।इटली-भारत संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029
November 19th, 09:25 am
भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी की अद्वितीय संभावना को समझते हुए, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री सुश्री जियोर्जिया मेलोनी ने 18 नवम्बर 2024 को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन में अपनी बैठक के दौरान निम्नलिखित केन्द्रितपीएम मोदी ने इटली की काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की प्रेजिडेंट से मुलाकात की
November 19th, 08:34 am
प्रधानमंत्री मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने रियो में G20 में मुलाकात की, जो दो साल में उनकी पांचवीं मुलाकात थी। उन्होंने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और 2025-29 के लिए एक संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना की घोषणा की, जिसमें व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और लोगों के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए नियमित संवाद, सह-निर्माण और इनोवेशन पर जोर दिया।