प्रधानमंत्री मोदी ने ‘रिपब्लिक’ समिट को संबोधित किया

December 18th, 10:51 am

प्रधानमंत्री मोदी ने आज रिपब्लिक टीवी द्वारा आयोजित ‘रिपब्लिक’ समिट को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था हो, भारत की प्रतिभा हो, भारत की सामाजिक व्यवस्था हो, भारत के सांस्कृतिक मूल्य हों या फिर भारत की सामरिक ताकत, हर स्तर पर भारत की चमक और बढ़ रही है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, बुज़ुर्गों को दवाई, किसान को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई, इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सरकार का एक-एक पल समर्पित है।