भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया का जॉइंट स्टेटमेंट: सतत विकास के क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
April 20th, 10:55 pm
भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया ने वैश्विक स्थिरता से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने 2030 के सतत विकास एजेंडा को पूरा करने के अपने संकल्प को भी दोहराया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सहयोग इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और उससे आगे सतत विकास के लिए नए और प्रभावी समाधान तैयार करने में मदद करेगा।भारत - रिपब्लिक ऑफ कोरिया स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन जारी
April 20th, 10:53 pm
रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्योंग 19 से 21 अप्रैल, 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता में अगले पांच वर्षों (2026-2030) के लिए भारत-दक्षिण कोरिया स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को लागू करने, उसे और गति देने के लिए जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन जारी किया।उपलब्धियों की सूची: कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा
April 20th, 03:57 pm
कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान कई समझौतों और समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें पोर्ट, ट्रेड, साइंस और टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट और एनवायरनमेंट, कल्चरल एक्सचेंज एवं स्पोर्ट्स जैसे एरिया शामिल हैं। प्रमुख घोषणाओं में ‘इंडो-पैसिफिक ओशंस इनिशिएटिव’ और ‘इंटरनेशनल सोलर अलायंस’ में कोरिया गणराज्य की भागीदारी शामिल है।दक्षिण कोरिया के विशेष दूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की
July 17th, 06:40 pm
श्री किम बू क्यूम के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया (आरओके) के विशेष दूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 18th, 03:17 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानास्किस में 51वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान कोरिया के राष्ट्रपति श्री ली जे-म्युंग से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा कि भारत और कोरिया वाणिज्य, निवेश, प्रौद्योगिकी, ग्रीन हाइड्रोजन, पोत निर्माण आदि क्षेत्रों में मिलकर काम करना चाहते हैं।प्रधानमंत्री ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति के साथ बैठक की
May 20th, 12:06 pm
पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में G-7 समिट से इतर कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री यून सुक येओल से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और कोरिया गणराज्य की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की प्रगति की समीक्षा की और विशेष रूप से ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट, हाई टेक्नोलॉजी, आईटी हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, सेमीकंडक्टर और कल्चर के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।भारत में कोरियाई दूतावास ने आरआरआर फिल्म से नाटू-नाटू नृत्य कवर साझा किया
February 26th, 11:09 am
भारत में कोरियाई दूतावास ने आरआरआर फिल्म से नाटू-नाटू नृत्य कवर साझा किया है। पीएम मोदी ने इसे जीवंत और मनमोहक टीम प्रयास बताया। भारत में कोरियाई दूतावास के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,जीवंत और मनमोहक टीम प्रयास।”प्रधानमंत्री ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति को पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं
May 10th, 12:52 pm
मैं कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति श्री यून सुक-योल को आज अपने कार्यकाल की शुरुआत करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैं उनसे जल्द ही मिलने और भारत-कोरिया गणराज्य के संबंधों को और मजबूत करने और समृद्ध करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति-निर्वाचित महामहिम यून सुक-योल से फोन पर बात की
March 17th, 02:50 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति-निर्वाचित महामहिम यून सुक-योल के साथ फोन पर बात की।