भारत और इंडोनेशिया जितने इतिहास से जुड़े हैं, उतना ही हमारा साझा भविष्य भी है: पीएम मोदी
July 07th, 11:47 pm
जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रवासी भारतीयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और उन्हें भारत तथा इंडोनेशिया के बीच जीवंत सेतु बताया। प्रधानमंत्री ने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए भारतीय समुदाय से विकसित भारत 2047 और इंडोनेशिया एमास 2045 के साझा लक्ष्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने जकार्ता में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित किया
July 07th, 05:30 pm
जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रवासी भारतीयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और उन्हें भारत तथा इंडोनेशिया के बीच जीवंत सेतु बताया। प्रधानमंत्री ने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए भारतीय समुदाय से विकसित भारत 2047 और इंडोनेशिया एमास 2045 के साझा लक्ष्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।पीएम मोदी की इंडोनेशिया राजकीय यात्रा पर भारत-इंडोनेशिया का जॉइंट स्टेटमेंट जारी
July 07th, 05:15 pm
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 6 से 8 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जकार्ता स्थित इस्ताना मर्देका में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें भारत-इंडोनेशिया संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।लोकतांत्रिक मूल्य और विविधता में एकता, भारत और इंडोनेशिया की साझी ताकत: भारत-इंडोनेशिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
July 07th, 11:21 am
जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप लगातार नए क्षेत्रों तक विस्तार कर रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत और इंडोनेशिया मिलकर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की इंडोनेशिया की ऐतिहासिक यात्रा की शताब्दी मनाएंगे। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि दोनों देश मिलकर 'इंडोनेशिया एमास' और 'विकसित भारत' के विजन को साकार करेंगे।इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
July 06th, 09:00 am
इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। इंडोनेशिया में वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में वे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात करेंगे और सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी।टुवर्ड्स 2030: इंडिया-यूरोपियन यूनियन जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा
January 27th, 06:48 pm
27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में हुए 16वें भारत-EU समिट में स्वीकृत ‘इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा’ का उद्देश्य EU और भारत के सहयोग को और व्यापक, गहरा एवं बेहतर तालमेल वाला बनाकर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है, ताकि दोनों साझेदारों और दुनिया के लिए आपसी लाभ देने वाले ठोस और बदलाव लाने वाले नतीजे हासिल किए जा सकें।यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट की भारत यात्रा और 16वें भारत-EU समिट पर भारत-EU जॉइंट स्टेटमेंट
January 27th, 06:15 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला फॉन डेर लायन भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय यात्रा पर भारत आए। इस दौरान नेताओं ने ऐतिहासिक भारत-EU FTA पर बातचीत सफलतापूर्वक पूरी होने का स्वागत किया और टुवर्ड्स 2030: इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा को अपनाया।प्रधानमंत्री 28 जनवरी को करिअप्पा मैदान में एनसीसी-पीएम रैली को संबोधित करेंगे
January 27th, 05:52 pm
पीएम मोदी 28 जनवरी को दिल्ली के करिअप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी-पीएम रैली को संबोधित करेंगे। इस वर्ष की रैली का विषय 'राष्ट्र प्रथम – कर्तव्यनिष्ठ युवा' है, जो भारत के युवाओं में कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की भावना को दर्शाता है। एनसीसी-पीएम रैली के साथ महीने भर चलने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का भव्य समापन होगा।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएँ देने के लिए विश्व नेताओं का धन्यवाद किया
January 26th, 11:12 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएँ और बधाइयाँ देने के लिए विश्व नेताओं का धन्यवाद किया।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की
January 26th, 05:25 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2026 के गणतंत्र दिवस के अवसर पर, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।प्रधानमंत्री ने उत्साह और राष्ट्रीय गौरव से परिपूर्ण गणतंत्र दिवस समारोह की सराहना की
January 26th, 04:50 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत ने गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह और गर्व के साथ मनाया।प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया
January 26th, 08:22 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक शक्तिशाली प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह अवसर राष्ट्र को नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर देता है, ताकि हम एक साथ मिलकर राष्ट्र-निर्माण की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें।प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं
January 26th, 08:19 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।तस्वीरों में: नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 77वां गणतंत्र दिवस
January 26th, 08:12 am
नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में भारत की एकता, ताकत और समृद्ध विरासत की शानदार झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दिन की शुरुआत की और अपने वीर योद्धाओं के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता को दोहराया।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति जी के संबोधन ने विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूत किया: पीएम मोदी
January 25th, 09:30 pm
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक अत्यंत प्रेरणादायक संबोधन दिया। उनके संबोधन की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह संबोधन हर देशवासी को लोकतंत्र को सशक्त बनाने, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने और विकसित भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।पहले वोट से लेकर स्टार्टअप इंडिया तक, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत के युवाओं को सराहा
January 25th, 11:30 am
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस साल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मतदान के महत्व पर जोर दिया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप, जल संरक्षण, गुणवत्ता, संस्कृति और त्योहारों तथा स्वच्छता जैसे अहम विषयों पर भी बात की। पीएम मोदी ने अगले महीने होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भी उल्लेख किया, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ भाग लेंगे।आज भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़ा है, इसका उद्देश्य जीवन और कारोबार दोनों को आसान बनाना है: 18वें रोजगार मेले में पीएम मोदी
January 24th, 11:30 am
पीएम मोदी ने 18वें रोजगार मेले को संबोधित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की कि 61 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं के लिए नियुक्ति-पत्र मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत कई देशों के साथ ट्रेड और मोबिलिटी समझौते कर रहा है, जिससे युवाओं के लिए नए और बड़े अवसर खुल रहे हैं। पीएम ने बीते दशक में विभिन्न क्षेत्रों में देश की प्रगति का उल्लेख करते हुए युवाओं से ‘नागरिक देवो भव’ की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18वें रोजगार मेले को संबोधित किया
January 24th, 11:00 am
पीएम मोदी ने 18वें रोजगार मेले को संबोधित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की कि 61 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं के लिए नियुक्ति-पत्र मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत कई देशों के साथ ट्रेड और मोबिलिटी समझौते कर रहा है, जिससे युवाओं के लिए नए और बड़े अवसर खुल रहे हैं। पीएम ने बीते दशक में विभिन्न क्षेत्रों में देश की प्रगति का उल्लेख करते हुए युवाओं से ‘नागरिक देवो भव’ की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया।विकसित भारत की यात्रा में ‘पराक्रम दिवस’ की प्रेरणा हमें निरंतर बल देती रहेगी: पीएम मोदी
January 23rd, 05:15 pm
पीएम मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कुछ वर्षों में पराक्रम दिवस, देश की राष्ट्रीय भावना का अभिन्न उत्सव बन गया है। उन्होंने याद दिलाया कि साल 2023 में अंडमान के 21 द्वीपों के नाम भी भारतीय सेना के जांबाज 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की बढ़ती रक्षा शक्ति नेताजी के मजबूत, निडर और आत्मनिर्भर राष्ट्र के सपने को साकार करने का प्रतीक है।पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पराक्रम दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया
January 23rd, 05:00 pm
पीएम मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कुछ वर्षों में पराक्रम दिवस, देश की राष्ट्रीय भावना का अभिन्न उत्सव बन गया है। उन्होंने याद दिलाया कि साल 2023 में अंडमान के 21 द्वीपों के नाम भी भारतीय सेना के जांबाज 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की बढ़ती रक्षा शक्ति नेताजी के मजबूत, निडर और आत्मनिर्भर राष्ट्र के सपने को साकार करने का प्रतीक है।