प्रधानमंत्री ने ग्रीस गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री किरियाकोस मित्सोटाकिस से मुलाकात की
February 19th, 07:15 pm
AI इम्पैक्ट समिट के अवसर पर, पीएम मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा की और नए क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत-EU FTA, दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के नए रास्ते खोलेगा।AI इम्पैक्ट समिट के अवसर पर फिनलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री पेटेरी ओर्पो के साथ प्रधानमंत्री की वार्ता
February 18th, 05:10 pm
AI इम्पैक्ट समिट के मौके पर, पीएम मोदी ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने हाल ही में संपन्न भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते का स्वागत किया और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने आपसी व्यापार दोगुना करने और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक हालात पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।भारत-फ्रांस संयुक्त बयान
February 18th, 08:10 am
फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। श्री मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की और 17 फरवरी को मुंबई में संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2025 में फ्रांस का दौरा किया था।प्रधानमंत्री 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे
February 16th, 09:02 am
पीएम मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बैठक में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा होगी और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। साथ ही, वे ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ का शुभारंभ भी करेंगे।