मंत्रिमंडल ने ₹28,840 करोड़ के कुल खर्च वाली रीजनल कनेक्टिविटी योजना - संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी

March 25th, 04:16 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से 28,840 करोड़ रुपये के कुल खर्च के साथ वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2035-36 तक दस वर्षों के लिए रीजनल कनेक्टिविटी योजना - संशोधित उड़ान के शुभारंभ और कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है। विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप, यह पहल रीजनल एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी, आर्थिक विकास, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगी और स्वदेशी एयरोस्पेस क्षेत्र को प्रोत्साहित करेगी।