केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2026-27 सीजन के लिए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी
February 24th, 04:10 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2026-27 विपणन सीजन के लिए कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मंजूर कर दिया है। बजट 2018-19 की घोषणा के अनुसार, 2026-27 सीजन के लिए कच्चे जूट (TD-3 grade) का MSP 5,925 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह पिछले विपणन सीजन 2025-26 की तुलना में 275 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा है।2025-26 सीजन के लिए कच्चे जूट के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)
January 22nd, 03:09 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए कच्चे जूट के MSP को मंजूरी दी है। 2025-26 सीजन के लिए कच्चे जूट (TD-3 ग्रेड) का MSP ₹5,650 प्रति क्विंटल तय किया गया है। इससे उत्पादन की अखिल भारतीय भारित औसत लागत पर 66.8 प्रतिशत का रिटर्न सुनिश्चित होगा। मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए कच्चे जूट का स्वीकृत MSP, बजट 2018-19 में सरकार द्वारा घोषित अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर MSP तय करने के सिद्धांत के अनुरूप है।