पीएम 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे
September 12th, 02:12 pm
पीएम मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मिजोरम में वे Bairabi-Sairang नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। मणिपुर में वे ₹7,300 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री असम में डॉ. भूपेन हजारिका के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल में वे कोलकाता में Combined Commanders’ Conference को संबोधित करेंगे। बिहार में पीएम मोदी नए पूर्णिया एयरपोर्ट के टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे।अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार डेयरी किसानों को सशक्त बनाएंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे: प्रधानमंत्री
September 04th, 08:43 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के डेयरी किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने और समावेशी विकास को गति देने में उनकी अहम भूमिका को मान्यता दी।यूपी, अब सिर्फ संभावनाओं की धरती नहीं रहा; अब ये सामर्थ्य और सिद्धियों की संकल्प भूमि बन रहा है: वाराणसी में पीएम मोदी
April 11th, 11:00 am
पीएम मोदी ने वाराणसी, उत्तर प्रदेश में ₹3,880 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बनारस के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के माध्यम से कनेक्टिविटी को मजबूत करने, हर घर में नल से पानी पहुंचाने के अभियान और शिक्षा, स्वास्थ्य व खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।पीएम मोदी ने वाराणसी में ₹3,880 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया
April 11th, 10:49 am
पीएम मोदी ने वाराणसी, उत्तर प्रदेश में ₹3,880 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बनारस के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के माध्यम से कनेक्टिविटी को मजबूत करने, हर घर में नल से पानी पहुंचाने के अभियान और शिक्षा, स्वास्थ्य व खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।गांवों का विकास ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में पहला कदम: बावलियाली धाम कार्यक्रम में पीएम मोदी
March 20th, 04:35 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के भरवाड़ समाज से जुड़े बावलियाली धाम कार्यक्रम के दौरान वीडियो संदेश के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने महंत श्री राम बापू जी, समुदाय के नेताओं और श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने भरवाड़ समुदाय और बावलियाली धाम के साथ अपने दीर्घकालिक संबंधों पर प्रकाश डाला और समुदाय के सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने देशी मवेशियों की नस्लों के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया और राष्ट्रीय गोकुल मिशन पर प्रकाश डाला।पीएम मोदी ने बावलियाली धाम के कार्यक्रम को संबोधित किया
March 20th, 04:30 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के भरवाड़ समाज से जुड़े बावलियाली धाम कार्यक्रम के दौरान वीडियो संदेश के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने महंत श्री राम बापू जी, समुदाय के नेताओं और श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने भरवाड़ समुदाय और बावलियाली धाम के साथ अपने दीर्घकालिक संबंधों पर प्रकाश डाला और समुदाय के सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने देशी मवेशियों की नस्लों के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया और राष्ट्रीय गोकुल मिशन पर प्रकाश डाला।कैबिनेट ने वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए बढ़े हुए आवंटन के साथ संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन के कार्यान्वयन को मंजूरी दी
March 19th, 04:18 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज पशुधन क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम) को मंजूरी दे दी है। विकास कार्यक्रम योजना के केंद्रीय क्षेत्र घटक के रूप में संशोधित आरजीएम का कार्यान्वयन 1000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त परिव्यय के साथ किया जा रहा है, जो 2021-22 से 2025-26 तक 15वें वित्त आयोग चक्र के दौरान कुल 3400 करोड़ रुपये का परिव्यय है।महिलाशक्ति भारत के डेयरी सेक्टर की असली रीढ़: पीएम मोदी
February 22nd, 11:30 am
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे-छोटे पशुपालकों की ये संस्था आज जिस बड़े पैमाने पर काम कर रही है, वह संगठन और सहकार की शक्ति का परिचायक है। उन्होंने 'अमूल' को भारत का बेजोड़ ब्रांड बताया और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश की वैश्विक उपलब्धियों को रेखांकित किया।प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया
February 22nd, 10:44 am
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे-छोटे पशुपालकों की ये संस्था आज जिस बड़े पैमाने पर काम कर रही है, वह संगठन और सहकार की शक्ति का परिचायक है। उन्होंने 'अमूल' को भारत का बेजोड़ ब्रांड बताया और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश की वैश्विक उपलब्धियों को रेखांकित किया।भारत की हजारों वर्षों की यात्रा में समाजशक्ति की बहुत बड़ी भूमिका रही है : पीएम मोदी
January 28th, 03:50 pm
पीएम मोदी ने राजस्थान के भीलवाड़ा में भगवान श्री देवनारायण जी के 1111वें 'अवतार महोत्सव' के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, भगवान देवनारायण ने जो रास्ता दिखाया है, वो सबके साथ से सबके विकास का है। आज देश इसी रास्ते पर चल रहा है। बीते 8-9 वर्षों से देश समाज के हर उस वर्ग को सशक्त करने का प्रयास कर रहा है, जो उपेक्षित रहा है, वंचित रहा है।प्रधानमंत्री ने राजस्थान के भीलवाड़ा में भगवान श्री देवनारायण जी के 1111वें ‘अवतरण महोत्सव' के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित किया
January 28th, 11:30 am
पीएम मोदी ने राजस्थान के भीलवाड़ा में भगवान श्री देवनारायण जी के 1111वें 'अवतार महोत्सव' के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, भगवान देवनारायण ने जो रास्ता दिखाया है, वो सबके साथ से सबके विकास का है। आज देश इसी रास्ते पर चल रहा है। बीते 8-9 वर्षों से देश समाज के हर उस वर्ग को सशक्त करने का प्रयास कर रहा है, जो उपेक्षित रहा है, वंचित रहा है।भारत के डेयरी सेक्टर की असली कर्णधार महिलाएं हैं : पीएम मोदी
September 12th, 11:01 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, डेयरी सेक्टर का सामर्थ्य ना सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देता है बल्कि ये दुनिया भर में करोड़ों लोगों की आजीविका का भी प्रमुख साधन है।प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय डेयरी महासंघ विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया
September 12th, 11:00 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, डेयरी सेक्टर का सामर्थ्य ना सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देता है बल्कि ये दुनिया भर में करोड़ों लोगों की आजीविका का भी प्रमुख साधन है।केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पशुपालन और डेयरी विभाग की योजनाओं के विभिन्न घटकों को संशोधित और दुरुस्त करने तथा 54,618 करोड़ रुपये का निवेश जुटाने के लिये विशेष पशुधन पैकेज को स्वीकृति दी
July 14th, 07:40 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने ने विशेष पशुधन सेक्टर पैकेज के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी। इस पैकेज के तहत केंद्र सरकार अगले पांच वर्षों के दौरान 54,618 करोड़ रुपये का कुल निवेश जुटाने के लिये 9800 करोड़ रुपये की सहायता देगी।