राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमें संदेश देता है कि हमारा हर कदम, हर पग, हर प्रयास, राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित हो: लखनऊ में पीएम मोदी
December 25th, 06:16 pm
पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। उन्होंने महामना मालवीय जी, अटल जी और महाराजा बिजली पासी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि अटल जी और मालवीय जी ने भारत की पहचान, एकता और गौरव की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अटल जी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल यह संदेश देता है कि हर कदम, हर पग, हर प्रयास राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होना चाहिए।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया
December 25th, 05:23 pm
पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। उन्होंने महामना मालवीय जी, अटल जी और महाराजा बिजली पासी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि अटल जी और मालवीय जी ने भारत की पहचान, एकता और गौरव की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अटल जी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल यह संदेश देता है कि हर कदम, हर पग, हर प्रयास राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होना चाहिए।जनजातीय गौरव हजारों वर्षों से भारत की चेतना का अभिन्न हिस्सा रहा है: गुजरात के डेडियापाड़ा में पीएम मोदी
November 15th, 03:15 pm
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में डेडियापाड़ा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और कहा कि जनजातीय गौरव हजारों वर्षों से भारत की चेतना का एक अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वाजपेयी जी की सरकार ने अलग से जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया था और उनकी अपनी सरकार ने इस मंत्रालय के बजट में बड़ी बढ़ोतरी की है।पीएम मोदी ने गुजरात के डेडियापाड़ा में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया
November 15th, 03:00 pm
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में डेडियापाड़ा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और कहा कि जनजातीय गौरव हजारों वर्षों से भारत की चेतना का एक अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वाजपेयी जी की सरकार ने अलग से जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया था और उनकी अपनी सरकार ने इस मंत्रालय के बजट में बड़ी बढ़ोतरी की है।आर्य समाज ने निडर होकर भारतीयता की भावना को सहेजा और बढ़ावा दिया है: अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 में पीएम मोदी
October 31st, 07:00 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 में भाग लिया और उसे संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम ने स्वामी दयानंद जी के आदर्शों के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वामी दयानंद जी ने जाति-आधारित भेदभाव और छुआछूत का विरोध किया था। पीएम ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह अवसर आर्य समाज द्वारा निरंतर आगे बढ़ाए गए सामाजिक सुधार की महान विरासत को दर्शाता है और उन्होंने स्वदेशी आंदोलन के साथ इसके ऐतिहासिक जुड़ाव का भी उल्लेख किया है।पीएमओ के अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया, डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिलाई एकता की शपथ
October 31st, 02:06 pm
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने आज एकता की शपथ ली और राष्ट्र की एकता तथा अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।2014 से राष्ट्र ने एक बार फिर सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति का लोहा माना है: केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी
October 31st, 09:00 am
राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2014 के बाद, राष्ट्र ने एक बार फिर सरदार पटेल से प्रेरित दृढ़ संकल्प देखा। उन्होंने आगाह किया कि घुसपैठियों से देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा को गंभीर खतरा है। उन्होंने भारत की एकता के चार आधारभूत स्तंभों को रेखांकित किया, जो 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करते हैं।पीएम मोदी ने गुजरात के केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया
October 31st, 08:44 am
राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2014 के बाद, राष्ट्र ने एक बार फिर सरदार पटेल से प्रेरित दृढ़ संकल्प देखा। उन्होंने आगाह किया कि घुसपैठियों से देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा को गंभीर खतरा है। उन्होंने भारत की एकता के चार आधारभूत स्तंभों को रेखांकित किया, जो 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करते हैं।पीएम 30-31 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे
October 29th, 10:58 am
पीएम मोदी 30 अक्टूबर को एकता नगर में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। 31 अक्टूबर को पीएम, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे ‘आरंभ 7.0’ के दौरान 100वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के ट्रेनी अधिकारियों से संवाद करेंगे।प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सरदार पटेल के सम्मान में 31 अक्टूबर को एकता दौड़ में शामिल होने का आग्रह किया
October 27th, 09:15 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले 'रन फॉर यूनिटी' में भाग लेने का आह्वान किया। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है जो देश के लिए सरदार पटेल की परिकल्पित एकता और एकजुटता की स्थायी भावना का प्रतीक है।बीजेपी और महायुति के लिए महाराष्ट्र का विकास ही पहली प्राथमिकता: पनवेल में पीएम मोदी
November 14th, 02:50 pm
पनवेल की रैली में पीएम मोदी ने क्षेत्र के समृद्ध समुद्री संसाधनों पर प्रकाश डाला और कोस्टल इकोनॉमी को सशक्त बनाने के लिए सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने आधुनिक नावों और नेविगेशन सिस्टम की शुरूआत के साथ-साथ पीएम-मत्स्य संपदा योजना जैसी पहलों का उल्लेख किया, जिसने मछुआरों को हजारों करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि कोंकण में तीन नए पोर्ट्स डेवलप करने के लिए 450 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिससे मछुआरों की आय में और वृद्धि होगी तथा ब्लू इकोनॉमी को समर्थन मिलेगा।प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर, पनवेल और मुंबई में जनसभाएं की
November 14th, 02:30 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर, पनवेल और मुंबई में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह केवल नई सरकार चुनने का चुनाव नहीं है। इस चुनाव में एक ओर संभाजी महाराज को मानने वाले देशभक्त हैं और दूसरी ओर औरंगजेब के गुणगान करने वाले लोग हैं। कांग्रेस की कथनी और करनी को उजागर करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी कांग्रेस पार्टी ‘गरीबी हटाओ’ का झूठा नारा देती रही और इस नारे के नाम पर इसने गरीबों को ही लूट लिया। उन्होंने कहा कि मुंबई सपनों का शहर है, तो महायुति सपनों को पूरा करने वाला गठबंधन है।हम दुश्मन की बातों पर नहीं, हमारी सेनाओं के संकल्पों पर भरोसा करते हैं: गुजरात के कच्छ में पीएम मोदी
October 31st, 07:05 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में भारत-पाक सीमा के निकट बीएसएफ, सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने चुनौतीपूर्ण वातावरण में, सैनिकों के बलिदानों को स्वीकार करते हुए, राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा की बेहद सराहना की। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान सरकार, देश की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अटल है।प्रधानमंत्री ने गुजरात के कच्छ में सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाई
October 31st, 07:00 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में भारत-पाक सीमा के निकट बीएसएफ, सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने चुनौतीपूर्ण वातावरण में, सैनिकों के बलिदानों को स्वीकार करते हुए, राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा की बेहद सराहना की। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान सरकार, देश की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अटल है।रायगढ़ छत्रपति शिवाजी महाराज की महानता और वीरता का उदाहरण है, साहस और निडरता का पर्याय है: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
October 31st, 10:58 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रायगढ़ का उल्लेख करते हुए इसकी विशिष्ट विरासत और इसके प्रति छत्रपति शिवाजी महाराज की असाधारण रणनीतिक प्रतिभा तथा नेतृत्व की सराहना की।व्यवहार में यथार्थवादी और ध्येय में राष्ट्रवादी थे सरदार पटेल: केवड़िया, गुजरात में पीएम मोदी
October 31st, 07:31 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले 2 वर्षों तक देश, सरदार पटेल की 150वीं जन्मजयंती का उत्सव मनाएगा, जो भारत के लिए उनके असाधारण योगदान के प्रति देश की कार्यांजलि है। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि बीते दस साल में सरकार ने अपनी नीतियों और निर्णयों में ‘एक भारत’ की भावना को लगातार मजबूत किया है।पीएम मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया
October 31st, 07:30 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले 2 वर्षों तक देश, सरदार पटेल की 150वीं जन्मजयंती का उत्सव मनाएगा, जो भारत के लिए उनके असाधारण योगदान के प्रति देश की कार्यांजलि है। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि बीते दस साल में सरकार ने अपनी नीतियों और निर्णयों में ‘एक भारत’ की भावना को लगातार मजबूत किया है।प्रधानमंत्री 30-31 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे
October 29th, 03:35 pm
गुजरात दौरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अक्टूबर को केवड़िया के एकता नगर में ₹280 करोड़ से अधिक के कई इन्फ्रा और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे तथा आरंभ 6.0 में 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के ट्रेनी ऑफिसर्स को संबोधित करेंगे। 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे और सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।आज, दुनिया भर के लोग भारत के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
October 27th, 11:30 am
इस महीने के 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने यादगार पलों, खास तौर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड के उलिहातू गांव की अपनी यात्रा पर बात की। उन्होंने सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाने और नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने एनीमेशन, आत्मनिर्भरता और फिटनेस के क्षेत्र में भारत की प्रगति पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट से जुड़े फ्रॉड्स के प्रति भी सतर्क किया।The dreams of crores of women, poor and youth are Modi's resolve: PM Modi
February 18th, 01:00 pm
पीएम मोदी ने भारत मंडपम्, नई दिल्ली में 'भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन' को संबोधित करते हुए बीते 10 साल के बेदाग कार्यकाल और इस दौरान 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने की असाधारण उपलब्धियों को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त कार्यकर्ताओं का, अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नए उत्साह और नए विश्वास के साथ काम करने का आह्वान किया।