प्रधानमंत्री ने मन की बात के हालिया एपिसोड में मोटापे के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया

February 24th, 09:11 am

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे की बढ़ती दर से निपटने की तत्काल आवश्यकता पर बल देते हुए, खाद्य तेल की खपत को कम करने के लिए प्रमुख व्यक्तियों को नामित किया। उन्होंने उनसे आंदोलन को और विस्तार देने के लिए 10 और लोगों को नामांकित करने का भी आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों को बधाई दी

October 18th, 05:35 pm

पीएम मोदी ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रत्येक पुरस्कार विजेता ने भारतीय सिनेमा में अनुकरणीय योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर अभिनेत्री वहीदा रहमान को विशेष रूप से बधाई दी।