प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै में विशाल जनसभा को संबोधित किया
March 01st, 04:30 pm
पीएम मोदी ने मदुरै में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत तमिलनाडु की आध्यात्मिक विरासत के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए की। उन्होंने कहा कि वे अभी तिरुप्पारनकुंद्रम गए थे और भगवान मुरुगन के दर्शन किए, जिसे उन्होंने बेहद दिव्य अनुभव बताया। पीएम ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु और पूरे देश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।आज, अपने प्रयासों से, हम ‘विकसित तमिलनाडु’ और ‘विकसित भारत’ के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं: तूत्-कुडी में पीएम मोदी
July 26th, 08:16 pm
पीएम मोदी ने तूत्-कुडी में पोर्ट्स, रेलवे, हाईवेज और क्लीन-एनर्जी से जुड़ी ₹4,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने ₹450 करोड़ की लागत से बने नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया, जिससे वार्षिक क्षमता 3 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गई। ‘मेक इन इंडिया’ में तमिलनाडु की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि India–UK FTA, युवाओं और MSMEs के लिए अवसरों को बढ़ावा देगा और रीजनल ग्रोथ को मजबूत करेगा।पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तूत्-कुडी में ₹4800 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया
July 26th, 07:47 pm
पीएम मोदी ने तूत्-कुडी में पोर्ट्स, रेलवे, हाईवेज और क्लीन-एनर्जी से जुड़ी ₹4,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने ₹450 करोड़ की लागत से बने नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया, जिससे वार्षिक क्षमता 3 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गई। ‘मेक इन इंडिया’ में तमिलनाडु की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि India–UK FTA, युवाओं और MSMEs के लिए अवसरों को बढ़ावा देगा और रीजनल ग्रोथ को मजबूत करेगा।भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच आपसी संबंध हमारी सभ्यताओं में निहित हैं: पीएम मोदी
December 16th, 01:00 pm
श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने इकोनॉमी, कनेक्टिविटी, एनर्जी सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने का फैसला किया है। पीएम ने भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने का भी उल्लेख किया।प्रधानमंत्री 20-21 जनवरी को तमिलनाडु में कई मंदिरों में दर्शन करने जाएंगे
January 18th, 06:59 pm
पीएम मोदी, 20 और 21 जनवरी, 2024 को तमिलनाडु में कई महत्त्वपूर्ण मंदिरों में दर्शन करने जाएंगे। प्रधानमंत्री, 20 जनवरी को तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर में वह रामेश्वरम पहुंचेंगे और श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में प्रधानमंत्री भजन संध्या में भी शामिल होंगे। 21 जनवरी को पीएम, धनुषकोडी के कोथंड रामास्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।