राज्य सभा सांसद श्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 04th, 06:44 pm
राज्य सभा के सांसद श्री नीतीश कुमार जी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।संसद का सुचारु संचालन और देश को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प समय की जरूरत: पीएम मोदी
July 20th, 10:30 am
संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्पेस, एनर्जी, सेमीकंडक्टर और रेलवे जैसे क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों में देश द्वारा हासिल की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत ने 7.7% की आर्थिक वृद्धि दर दर्ज की है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र सुचारु रूप से चलना चाहिए और देशहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए, ताकि भारत की विकास यात्रा को और गति मिल सके।संसद के मानसून सत्र 2026 की शुरुआत पर पीएम मोदी का संबोधन
July 20th, 10:00 am
संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्पेस, एनर्जी, सेमीकंडक्टर और रेलवे जैसे क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों में देश द्वारा हासिल की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत ने 7.7% की आर्थिक वृद्धि दर दर्ज की है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र सुचारु रूप से चलना चाहिए और देशहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए, ताकि भारत की विकास यात्रा को और गति मिल सके।प्रधानमंत्री ने शुभकामनाओं के लिए राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश जी का आभार व्यक्त किया
June 10th, 09:45 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश जी को उनकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर देश के लिए और भी अधिक समर्पण, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।हरिवंश जी देश को प्रगति की राह पर बड़ी छलांग लगाने का भरोसा दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं: राज्यसभा में पीएम मोदी
April 17th, 11:10 am
राज्यसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सदन के उपसभापति निर्वाचित होने पर श्री हरिवंश को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने हरिवंश जी के पत्रकारिता में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दोनों सदनों के नए सांसद उनके अनुभव और विचारों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में हरिवंश जी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर भी प्रकाश डाला।पीएम मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया
April 17th, 11:00 am
राज्यसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सदन के उपसभापति निर्वाचित होने पर श्री हरिवंश को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने हरिवंश जी के पत्रकारिता में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दोनों सदनों के नए सांसद उनके अनुभव और विचारों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में हरिवंश जी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर भी प्रकाश डाला।पीएम मोदी ने नारीशक्ति वंदन सम्मेलन में पंचायत से संसद तक महिला नेतृत्व का रोडमैप बताया
April 13th, 11:15 am
नारीशक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम को समय पर लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने विकसित भारत की यात्रा में महिलाओं की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए संतोष जताया कि उनकी सरकार ने महिलाओं के जीवन-चक्र के हर पड़ाव के लिए योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने महिलाओं से यह भी अपील की कि वे इस कार्यक्रम की चर्चाओं को देश के हर गांव तक पहुंचाएं।पीएम मोदी ने ‘नारीशक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित किया
April 13th, 11:00 am
नारीशक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम को समय पर लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने विकसित भारत की यात्रा में महिलाओं की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए संतोष जताया कि उनकी सरकार ने महिलाओं के जीवन-चक्र के हर पड़ाव के लिए योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने महिलाओं से यह भी अपील की कि वे इस कार्यक्रम की चर्चाओं को देश के हर गांव तक पहुंचाएं।प्रधानमंत्री ने राज्यसभा के लिए श्री हरिवंश के मनोनयन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं
April 10th, 02:20 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर श्री हरिवंश को उनके आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री हरिवंश जी ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया है। वे एक सम्मानित बुद्धिजीवी और विचारक हैं। उन्होंने अपने गहन विचारों और अंतर्दृष्टि से पिछले कुछ वर्षों में सदन की कार्यवाही को समृद्ध किया है।प्रधानमंत्री ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दीं
April 10th, 02:07 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर श्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा।शांति और संवाद की हमारी एकजुट आवाज पूरी दुनिया तक पहुंचे: पश्चिम एशिया संघर्ष पर राज्यसभा में पीएम मोदी
March 24th, 02:05 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और उससे बनी परिस्थितियों पर सरकार का पक्ष साझा किया। उन्होंने दोहराया कि भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले सभी हमलों का विरोध किया है। सहकारी संघवाद की भावना का आह्वान करते हुए उन्होंने सभी राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, भारत की तेज ग्रोथ बनाए रखना, हम सभी का दायित्व है।पश्चिम एशिया संघर्ष पर राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन
March 24th, 02:00 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और उससे बनी परिस्थितियों पर सरकार का पक्ष साझा किया। उन्होंने दोहराया कि भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले सभी हमलों का विरोध किया है। सहकारी संघवाद की भावना का आह्वान करते हुए उन्होंने सभी राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, भारत की तेज ग्रोथ बनाए रखना, हम सभी का दायित्व है।यहां विरासत एक कंटिन्यू प्रोसेस है, जो हमारी संसदीय व्यवस्था को समृद्ध बनाती है: राज्यसभा में पीएम मोदी
March 18th, 11:30 am
राज्यसभा में रिटायर सांसदों के विदाई समारोह में बोलते हुए पीएम मोदी ने उन्हें राष्ट्र की संपत्ति बताया। राज्यसभा के अद्वितीय संस्थागत महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संसदीय प्रणाली को सेकेंड ओपिनियन की अवधारणा से अपार शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्र निर्माण में सांसदों का अमूल्य योगदान हमेशा बना रहेगा।राज्यसभा में प्रधानमंत्री के भाषण की मुख्य बातें
March 18th, 11:20 am
राज्यसभा में रिटायर सांसदों के विदाई समारोह में बोलते हुए पीएम मोदी ने उन्हें राष्ट्र की संपत्ति बताया। राज्यसभा के अद्वितीय संस्थागत महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संसदीय प्रणाली को सेकेंड ओपिनियन की अवधारणा से अपार शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्र निर्माण में सांसदों का अमूल्य योगदान हमेशा बना रहेगा।चुनौतियां कितने ही क्यों ना हो, 140 करोड़ समाधान हमारे पास है: राज्यसभा में पीएम मोदी
February 05th, 05:35 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने समाज के हर वर्ग की ताकत को सामने रखा है और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास जताया है। पिछले एक दशक में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस जनता को समस्या के रूप में देखती थी, वहीं वर्तमान सरकार 140 करोड़ भारतीयों को समाधान मानती है और 2047 तक एक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जवाब
February 05th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने समाज के हर वर्ग की ताकत को सामने रखा है और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास जताया है। पिछले एक दशक में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस जनता को समस्या के रूप में देखती थी, वहीं वर्तमान सरकार 140 करोड़ भारतीयों को समाधान मानती है और 2047 तक एक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।मानसून सत्र, भारत के बढ़ते कद और लोकतांत्रिक ताकत का प्रतीक: पीएम मोदी
July 21st, 10:30 am
पीएम मोदी ने संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के अवसर पर मीडिया को संबोधित किया। अपने संबोधन में, उन्होंने पहलगाम नरसंहार का उल्लेख किया और पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करने में भारत के राजनीतिक नेतृत्व के एकजुट स्वर की सराहना की। प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया, विशेषकर UPI की वैश्विक मान्यता को भी रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नक्सलवाद और माओवाद में कमी आ रही है। पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की भी सराहना की।संसद के मानसून सत्र की शुरुआत पर पीएम मोदी का संबोधन
July 21st, 09:54 am
पीएम मोदी ने संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के अवसर पर मीडिया को संबोधित किया। अपने संबोधन में, उन्होंने पहलगाम नरसंहार का उल्लेख किया और पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करने में भारत के राजनीतिक नेतृत्व के एकजुट स्वर की सराहना की। प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया, विशेषकर UPI की वैश्विक मान्यता को भी रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नक्सलवाद और माओवाद में कमी आ रही है। पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की भी सराहना की।प्रधानमंत्री ने भारत की राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत प्रतिष्ठित व्यक्तियों को बधाई दी
July 13th, 10:47 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए चार विशिष्ट व्यक्तियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।प्रधानमंत्री ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया
June 13th, 02:53 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनका कल अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में निधन हो गया है था। श्री मोदी ने श्री रूपाणी के प्रतिष्ठित करियर पर प्रकाश डाला, जिसमें राजकोट नगर निगम में उनके कार्यकाल, राज्यसभा सांसद, गुजरात भाजपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उनकी विभिन्न भूमिकाओं में उनके योगदान को याद किया गया।