प्रधानमंत्री 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे
July 03rd, 11:25 am
पीएम मोदी 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे। राजस्थान में वे जोधपुर से मॉडिफाइड UDAN स्कीम की शुरुआत करेंगे और बालोतरा में भारत के पहले ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद गुजरात के साणंद में, वे CG Semi OSAT फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 5 अरब सेमीकंडक्टर चिप्स तक होगी।प्रधानमंत्री ने PRAGATI की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की
May 27th, 10:01 pm
पीएम मोदी ने PRAGATI की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की और नौ राज्यों में लगभग 30,000 करोड़ रुपये की लागत वाली सात महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया और केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को एक आदर्श पहल बताया। साथ ही, राज्यों में सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं की मासिक समीक्षा की व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा भी की गई।प्रधानमंत्री 31 मार्च को गुजरात का दौरा करेंगे
March 30th, 11:05 am
पीएम मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे, जिसमें जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, प्रधानमंत्री अहमदाबाद के सानंद में केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे और 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए वाव-थराड का भी दौरा करेंगे।प्रधानमंत्री 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
March 12th, 05:30 pm
पीएम मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ये परियोजनाएं सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, पोर्ट और शिपिंग सहित कई क्षेत्रों को कवर करती हैं। यह पहल पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।इस साल का केंद्रीय बजट टेक्नोलॉजी, रिफॉर्म्स और फाइनेंस द्वारा संचालित विकसित भारत के लिए एक रोडमैप तैयार करता है: पीएम मोदी
February 27th, 01:01 pm
पीएम मोदी ने आज 2026-27 बजट श्रृंखला के पहले बजट वेबिनार को संबोधित किया, जिसका विषय था “विकसित भारत के लिए टेक्नोलॉजी, रिफॉर्म्स और फाइनेंस”। अपने भाषण में उन्होंने भारत की असाधारण मजबूती और पिछले दशक में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय में हुई उल्लेखनीय वृद्धि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश “रिफॉर्म एक्सप्रेस से आगे बढ़ रहा है और 2047 तक एक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने “विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी सुधार और वित्त” विषय पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित किया
February 27th, 11:30 am
पीएम मोदी ने आज 2026-27 बजट श्रृंखला के पहले बजट वेबिनार को संबोधित किया, जिसका विषय था “विकसित भारत के लिए टेक्नोलॉजी, रिफॉर्म्स और फाइनेंस”। अपने भाषण में उन्होंने भारत की असाधारण मजबूती और पिछले दशक में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय में हुई उल्लेखनीय वृद्धि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश “रिफॉर्म एक्सप्रेस से आगे बढ़ रहा है और 2047 तक एक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।आंध्र प्रदेश स्वाभिमान और संस्कृति की धरती है, यह साइंस और इनोवेशन का केंद्र भी है: करनूल में पीएम मोदी
October 16th, 03:00 pm
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के करनूल में लगभग ₹13,430 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। ये पहल कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगी और नागरिकों के जीवन को सुगम बनाएँगी। पीएम ने कहा कि राज्य के पास दूरदर्शी नेतृत्व है और उसे केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गूगल, राज्य में भारत का पहला एआई हब स्थापित करने जा रही है।पीएम मोदी ने करनूल, आंध्र प्रदेश में ₹13,430 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की
October 16th, 02:30 pm
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के करनूल में लगभग ₹13,430 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। ये पहल कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगी और नागरिकों के जीवन को सुगम बनाएँगी। पीएम ने कहा कि राज्य के पास दूरदर्शी नेतृत्व है और उसे केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गूगल, राज्य में भारत का पहला एआई हब स्थापित करने जा रही है।प्रधानमंत्री 25-26 अगस्त को गुजरात के दौरे पर रहेंगे
August 24th, 01:08 pm
पीएम मोदी 25-26 अगस्त को गुजरात का दौरा करेंगे, जहाँ वे ₹5,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान, वे कई रेलवे, रोड और पावर डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम, Suzuki के पहले ग्लोबल स्ट्रैटेजिक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल ‘e VITARA’ का अनावरण करेंगे और उसे हरी झंडी भी दिखाएंगे। इसके अलावा, वे TDS Lithium-Ion बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की भी शुरुआत करेंगे।आज, अपने प्रयासों से, हम ‘विकसित तमिलनाडु’ और ‘विकसित भारत’ के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं: तूत्-कुडी में पीएम मोदी
July 26th, 08:16 pm
पीएम मोदी ने तूत्-कुडी में पोर्ट्स, रेलवे, हाईवेज और क्लीन-एनर्जी से जुड़ी ₹4,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने ₹450 करोड़ की लागत से बने नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया, जिससे वार्षिक क्षमता 3 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गई। ‘मेक इन इंडिया’ में तमिलनाडु की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि India–UK FTA, युवाओं और MSMEs के लिए अवसरों को बढ़ावा देगा और रीजनल ग्रोथ को मजबूत करेगा।पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तूत्-कुडी में ₹4800 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया
July 26th, 07:47 pm
पीएम मोदी ने तूत्-कुडी में पोर्ट्स, रेलवे, हाईवेज और क्लीन-एनर्जी से जुड़ी ₹4,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने ₹450 करोड़ की लागत से बने नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया, जिससे वार्षिक क्षमता 3 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गई। ‘मेक इन इंडिया’ में तमिलनाडु की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि India–UK FTA, युवाओं और MSMEs के लिए अवसरों को बढ़ावा देगा और रीजनल ग्रोथ को मजबूत करेगा।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में प्रगति की 48वीं बैठक संपन्न हुई
June 25th, 09:11 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में प्रगति की 48वीं बैठक आयोजित की गई। प्रगति, केंद्र और राज्य सरकारों को सम्मिलित करते हुए सक्रिय शासन और समय पर परियोजनाओं के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के लिए आईसीटी आधारित एक बहु-मॉडल मंच है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 46वें प्रगति संवाद की अध्यक्षता की
April 30th, 08:41 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रगति के 46वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति, केंद्र और राज्य सरकारों को सम्मिलित करते हुए सक्रिय शासन और समय पर कार्यान्वयन के लिए एक आईसीटी आधारित बहु-मॉडल मंच है।रामेश्वरम के लिए नया पंबन ब्रिज टेक्नोलॉजी और ट्रैडिशन का मेल है: पीएम मोदी
April 06th, 02:00 pm
पीएम मोदी ने रामेश्वरम में नए पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन किया और एक ट्रेन व एक शिप को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस डेवलपमेंट से तमिलनाडु में ट्रेड और टूरिज्म को लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने मौजूदा सड़क और रेलवे परियोजनाओं के लिए केंद्र के समर्थन पर प्रकाश डाला। उन्होंने उल्लेख किया कि ‘आयुष्मान भारत’ और ‘जन औषधि केंद्र’ जैसी योजनाएं तमिलनाडु के लोगों को लाभ पहुंचा रही हैं।पीएम मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में ₹8,300 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया
April 06th, 01:30 pm
पीएम मोदी ने रामेश्वरम में नए पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन किया और एक ट्रेन व एक शिप को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस डेवलपमेंट से तमिलनाडु में ट्रेड और टूरिज्म को लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने मौजूदा सड़क और रेलवे परियोजनाओं के लिए केंद्र के समर्थन पर प्रकाश डाला। उन्होंने उल्लेख किया कि ‘आयुष्मान भारत’ और ‘जन औषधि केंद्र’ जैसी योजनाएं तमिलनाडु के लोगों को लाभ पहुंचा रही हैं।कैबिनेट ने पुणे मेट्रो फेज-1 प्रोजेक्ट के विस्तार को मंजूरी दी
August 16th, 09:35 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने पुणे मेट्रो फेज-1 प्रोजेक्ट की मौजूदा पीसीएमसी-स्वरगेट मेट्रो लाइन के स्वरगेट से कटराज अंडरग्राउंड लाइन विस्तार को मंजूरी दे दी। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में कुल 2954.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह 2029 तक चालू हो जाएगा।विकसित भारत के संकल्प के लिए विकसित उत्तराखंड हमारी प्राथमिकता: ऋषिकेश में पीएम मोदी
April 11th, 12:45 pm
पीएम मोदी ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में 'विजय संकल्प रैली' में कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है, जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले की तुलना में कई गुना मजबूत कर दिया है। भाजपा के लिए देशव्यापी जनसमर्थन को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि सागर तट पर बसे तमिलनाडु से लेकर बाबा केदार और बद्री विशाल के चरणों में बसे उत्तराखंड तक 'फिर एक बार, मोदी सरकार' की गूंज सुनाई दे रही है।प्रधानमंत्री ने ऋषिकेश में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया
April 11th, 12:00 pm
पीएम मोदी ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में 'विजय संकल्प रैली' में कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है, जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले की तुलना में कई गुना मजबूत कर दिया है। भाजपा के लिए देशव्यापी जनसमर्थन को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि सागर तट पर बसे तमिलनाडु से लेकर बाबा केदार और बद्री विशाल के चरणों में बसे उत्तराखंड तक 'फिर एक बार, मोदी सरकार' की गूंज सुनाई दे रही है।बीते दस वर्षों में पश्चिम बंगाल का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता रहा: पीएम मोदी
March 09th, 04:10 pm
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 'विकसित भारत विकसित पश्चिम बंगाल' कार्यक्रम में 4,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने पिछले दस वर्षों के दौरान बंगाल, विशेषकर उत्तर बंगाल के विकास के लिए सरकार की प्राथमिकता को रेखांकित किया और कहा कि सरकार, पूर्वी भारत को देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानती है और यहां कनेक्टिविटी पर अभूतपूर्व निवेश कर रही है।प्रधानमंत्री ने सिलीगुड़ी में 'विकसित भारत विकसित पश्चिम बंगाल' कार्यक्रम को संबोधित किया
March 09th, 03:45 pm
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 'विकसित भारत विकसित पश्चिम बंगाल' कार्यक्रम में 4,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने पिछले दस वर्षों के दौरान बंगाल, विशेषकर उत्तर बंगाल के विकास के लिए सरकार की प्राथमिकता को रेखांकित किया और कहा कि सरकार, पूर्वी भारत को देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानती है और यहां कनेक्टिविटी पर अभूतपूर्व निवेश कर रही है।