पीएम 8 मार्च को दिल्ली में करीब ₹33,500 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
March 06th, 05:23 pm
पीएम मोदी 8 मार्च को दिल्ली में करीब ₹33,500 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। वह करीब ₹18,300 करोड़ की दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिससे शहर के कई इलाकों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री, सरोजिनी नगर में GPRA टाइप-5 क्वार्टर का दौरा कर महिला आवंटियों को चाबियां सौंपेंगे और GPRA पुनर्विकास योजना के तहत करीब ₹15,200 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगेकैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के फेज V (A) प्रोजेक्ट के अंतर्गत तीन नए कॉरिडोर्स को स्वीकृति दी
December 24th, 03:25 pm
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली मेट्रो के फेज – V(A) प्रोजेक्ट के तहत तीन नए कॉरिडोर्स को स्वीकृति दी है - 1. आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ (9.913 किमी), 2. एयरोसिटी से IGD एयरपोर्ट T-1 (2.263 किमी) 3. तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज (3.9 किमी)। यह प्रोजेक्ट कुल 16.076 किमी का है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। दिल्ली मेट्रो के फेज – V(A) प्रोजेक्ट की कुल लागत 12014.91 करोड़ रुपये है, यह राशि केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से आएगी।