प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड के महामहिम राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की
May 16th, 08:13 pm
नीदरलैंड की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने महामहिम राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को मजबूत करने पर विचार - विमर्श किया तथा जारी द्विपक्षीय पहलों पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने भारत के प्रति महामहिमों की सद्भावना की सराहना की और अपनी यात्रा के दौरान उन्हें दिए गए गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया।पीएम मोदी नीदरलैंड पहुंचे
May 15th, 11:35 pm
पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंचे। वहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
May 15th, 07:56 am
पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।प्रधानमंत्री नीदरलैंड की महारानी महामहिम मैक्सिमा से मिले
May 28th, 06:57 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज नीदरलैंड साम्राज्य की महारानी महामहिम मैक्सिमा से मिले।महारानी मैक्सिमा विकास के लिए समावेशी वित्त के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत के रूप में भारत की यात्रा पर हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड्स की क्वीन मैक्सिमा और किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मुलाकात की
June 27th, 09:26 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स में विला ईकेंहोर्स्ट में क्वीन मैक्सिमा और किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मुलाकात की।