हम साथ मिलकर ग्लोबल सॉल्यूशंस तैयार कर सकते हैं: ऑस्ट्रेलिया में ‘इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन’ में पीएम मोदी
July 09th, 06:15 am
पीएम मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया-इंडिया CEOs फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट में भाग लिया। CEOs फोरम को संबोधित करते हुए, उन्होंने भारत की मजबूत इकोनॉमिक ग्रोथ, पॉलिसी रिफॉर्म्स, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और बढ़ते इनोवेशन इकोसिस्टम को रेखांकित किया। इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट को संबोधित करते हुए, उन्होंने ECTA पर आधारित ट्रेड और इन्वेस्टमेंट संबंधों की ग्रोथ पर संतोष व्यक्त किया और प्रस्तावित CECA को जल्द पूरा करने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-इंडिया CEOs फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट को संबोधित किया
July 09th, 06:00 am
पीएम मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया-इंडिया CEOs फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट में भाग लिया। CEOs फोरम को संबोधित करते हुए, उन्होंने भारत की मजबूत इकोनॉमिक ग्रोथ, पॉलिसी रिफॉर्म्स, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और बढ़ते इनोवेशन इकोसिस्टम को रेखांकित किया। इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट को संबोधित करते हुए, उन्होंने ECTA पर आधारित ट्रेड और इन्वेस्टमेंट संबंधों की ग्रोथ पर संतोष व्यक्त किया और प्रस्तावित CECA को जल्द पूरा करने का आह्वान किया।जापान की एक्सपर्टीज और इन्वेस्टमेंट, भारत के स्पीड और स्केल के साथ जुड़कर पूरी दुनिया को फायदा पहुंचाते हैं: भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी
July 02nd, 03:35 pm
भारत- जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जापानी कंपनियों को भारत-जापान की सफलता की कहानी का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय एक खास 'जापान बिजनेस वीक' आयोजित करेगा, जिसमें पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी जापानी कंपनियों के साथ संवाद कर भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाने के लिए उनसे बातचीत करेंगे। उन्होंने बिजनेस लीडर्स से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि अगले दशक में भारत में जापानी निवेश 10 ट्रिलियन येन के लक्ष्य से ज्यादा हो।डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष : पीएम मोदी बोले- इस पहल ने विकसित भारत की नींव को किया मजबूत
July 01st, 12:04 pm
'डिजिटल भारत' के 11 वर्ष पूरे होने पर, पीएम मोदी ने बताया कि कैसे इस पहल ने गवर्नेंस को बदला है, नागरिकों को सशक्त बनाया है और टेक्नोलॉजी को 'ईज ऑफ लिविंग' का एक अहम माध्यम बनाया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया ने इनोवेशन को मजबूत किया है, विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर पैदा किए हैं और विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है।माननीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया यात्रा के परिणामों की सूची
June 15th, 05:17 pm
पीएम मोदी की स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान, भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाया और डिफेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, उच्च शिक्षा, रिसर्च, लेबर मोबिलिटी, क्वांटम कम्युनिकेशन, हेल्थकेयर, टूरिज्म और कल्चर जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। दोनों पक्षों ने आतंकवाद-रोधी मामलों पर एक 'जॉइंट वर्किंग ग्रुप' और 'कांसुलर डायलॉग' शुरू करने पर भी सहमति जताई।"डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया-इटली, डिलीवर फॉर द वर्ल्ड”: भारत-इटली ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 20th, 05:00 pm
रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ ज्वाइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने ट्रेड, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, कनेक्टिविटी और कल्चर जैसे क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्पेस, स्टार्टअप, शिपिंग और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और इटली दोनों इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है।आइए हम भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को इनोवेशन सेंट्रिक और फ्यूचर रेडी बनाएं: भारत-ऑस्ट्रिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
April 16th, 11:55 am
भारत-ऑस्ट्रिया जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि चांसलर स्टॉकर की यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों में एक नए सुनहरे अध्याय की शुरुआत है। इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और सस्टेनिबिलिटी में साझेदारी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा ट्रेड और इनवेस्टमेंट में नई ऊर्जा लाएगी। प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि चाहे यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, सैन्य संघर्ष समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।भारत सिर्फ आगे नहीं बढ़ रहा, भारत खुद को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहा है: पीएम मोदी
March 12th, 10:47 pm
NXT समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे 1930 की दांडी यात्रा ने देश को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट किया था, उसी तरह आज “विकसित भारत” का मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है। उन्होंने मार्क कार्नी और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे ग्लोबल लीडर्स द्वारा भारत के बारे में दिए गए सकारात्मक बयानों का उल्लेख किया। LPG को लेकर चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गलत सूचनाओं के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने NXT समिट को संबोधित किया
March 12th, 08:30 pm
NXT समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे 1930 की दांडी यात्रा ने देश को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट किया था, उसी तरह आज “विकसित भारत” का मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है। उन्होंने मार्क कार्नी और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे ग्लोबल लीडर्स द्वारा भारत के बारे में दिए गए सकारात्मक बयानों का उल्लेख किया। LPG को लेकर चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गलत सूचनाओं के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।जब दो लोकतंत्र साथ खड़े होते हैं, तो शांति की आवाज और भी सशक्त हो जाती है: भारत-कनाडा जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
March 02nd, 11:40 am
भारत-कनाडा जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का भारत में स्वागत किया और बैंकिंग सेक्टर में उनके नेतृत्व के अनुभव पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने इनोवेशन,क्रिटिकल मिनरल्स, स्पेस, एनर्जी, कृषि और रक्षा क्षेत्रों में भारत-कनाडा की बढ़ती साझेदारी पर बल दिया। आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को दोहराते हुए उन्होंने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा।प्रधानमंत्री ने इजराइल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
February 26th, 08:56 pm
यरुशलम में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत-इजराइल साझेदारी के सभी पहलुओं पर विस्तार से बातचीत की। दोनों देशों के बीच गहरे भरोसे और दोस्ती को दर्शाते हुए, नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ाकर “शांति, इनोवेशन और समृद्धि के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी” का दर्जा देने का फैसला किया। दोनों नेताओं ने परस्पर हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।भारत-इजराइल साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी: भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी
February 26th, 03:30 pm
भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी ने इजराइल की अपनी यात्रा पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने भारत-इजराइल के लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद संबंधों को स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने और उसे गति प्रदान करने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और गाजा शांति योजना का स्वागत किया।प्रधानमंत्री ने यरुशलम में तकनीकी प्रदर्शनी का दौरा किया
February 26th, 10:37 am
पीएम मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 25 फरवरी, 2026 को एक प्रदर्शनी का दौरा किया, जिसमें इजराइल के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी इनोवेशन को प्रदर्शित किया गया था। नवाचारकों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में दिखाई गई अत्याधुनिक तकनीकें भारत-इजराइल इनोवेशन , स्टार्टअप्स और बिजनेस पार्टनरशिप को बढ़ाने में अपार संभावनाएँ रखती हैं, खासकर कृषि, वाटर मैनेजमेंट, हेल्थकेयर और डिजिटल सर्विसेस के क्षेत्रों में।नीदरलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम श्री डिक शूफ की भारत यात्रा
February 19th, 08:47 pm
पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम श्री डिक शूफ के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री स्कूफ ने समिट के महत्व पर जोर दिया और विश्वास जताया कि समिट घोषणा-पत्र, भविष्य की नीतिगत चर्चाओं को दिशा देगा। द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करते हुए दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड साझेदारी में हो रही लगातार प्रगति का स्वागत किया।‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ दोनों देशों की इनोवेट और नेतृत्व करने की साझा प्रतिबद्धता है: इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम में पीएम मोदी
February 18th, 12:07 pm
मुंबई में ‘इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम’ में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने और राष्ट्रपति मैक्रों ने 2026 को ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। पिछले एक दशक में इनोवेशन के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने इंडस्ट्री लीडर्स से ‘अटल इनोवेशन मिशन’ से जुड़ने की अपील की। उन्होंने सभी से भारत के साथ मिलकर ऐसा भविष्य बनाने का आह्वान किया, जहां टेक्नोलॉजी मानवता की सेवा करे और प्रोग्रेस सबको साथ लेकर आगे बढ़े।चुनौतियां कितने ही क्यों ना हो, 140 करोड़ समाधान हमारे पास है: राज्यसभा में पीएम मोदी
February 05th, 05:35 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने समाज के हर वर्ग की ताकत को सामने रखा है और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास जताया है। पिछले एक दशक में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस जनता को समस्या के रूप में देखती थी, वहीं वर्तमान सरकार 140 करोड़ भारतीयों को समाधान मानती है और 2047 तक एक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जवाब
February 05th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने समाज के हर वर्ग की ताकत को सामने रखा है और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास जताया है। पिछले एक दशक में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस जनता को समस्या के रूप में देखती थी, वहीं वर्तमान सरकार 140 करोड़ भारतीयों को समाधान मानती है और 2047 तक एक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।हमारे रिश्तों में प्लैटिनम की परमानेंसीज और सिल्वर की चमक है:: भारत–जर्मनी सीईओ फोरम में प्रधानमंत्री मोदी
January 12th, 01:35 pm
भारत-जर्मनी सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीमलेस पार्टनरशिप है, जिसकी नींव साझा मूल्यों और आपसी विश्वास पर टिकी है। प्रधानमंत्री ने रणनीतिक क्षेत्रों, अहम और उभरती तकनीकों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग बढ़ाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख किया। उन्होंने जर्मन प्रिसिजन और इनोवेशन को भारत के स्केल और स्पीड के साथ जुड़ने का आमंत्रण दिया।अगले दशक के लिए भारत-जापान जॉइंट विजन: स्पेशल स्ट्रैटेजिक & ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए आठ डायरेक्शन
August 29th, 07:11 pm
भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक & ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाते हुए, अगले दशक के लिए स्पष्ट लक्ष्यों और उद्देश्यों के साथ आठ comprehensive all-nation lines of effort की रूपरेखा तैयार की गई है। इन प्रयासों का उद्देश्य भारत-जापान जन-केंद्रित साझेदारी में एक ट्रांसफॉर्मेटिव फेज की शुरुआत करना है। यह दोनों देशों के रिश्तों के आठवें दशक को चिह्नित करेगा और आने वाली पीढ़ियों को ठोस लाभ पहुँचाएगा।हम Incremental Change के लिए नहीं बल्कि Quantum Jump का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं: पीएम मोदी
August 23rd, 10:10 pm
पीएम मोदी ने इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में अपने संबोधन में कहा कि भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बल दिया कि भारत ने मेड-इन-इंडिया 5G का निर्माण किया और उसे तेजी से पूरे देश में लागू किया। उन्होंने मानसून सत्र के बड़े रिफॉर्म्स; माइनिंग, शिपिंग और पोर्ट्स के लिए आधुनिक कानून, तथा नेशनल स्पोर्ट्स पॉलिसी (खेलो भारत नीति) के शुभारंभ का उल्लेख किया।