आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया

November 19th, 01:46 pm

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी का दौरा किया, जहाँ उन्होंने प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ये पवित्र स्थल; बाबा की असीम करुणा और निस्वार्थ सेवा के उनके संदेश का प्रतीक हैं जो लाखों लोगों को प्रेरित करता है।

श्री सत्य साईं बाबा ने आध्यात्म का उपयोग समाज और जनकल्याण के लिए किया: पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश में पीएम

November 19th, 11:00 am

पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए इसे एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि बाबा की शिक्षाएँ, प्रेम और सेवा भावना; दुनिया भर में लाखों लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। पीएम ने बाबा के वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश पर प्रकाश डाला और कहा कि यह शताब्दी वर्ष; प्रेम, शांति और सेवा का एक वैश्विक उत्सव बन गया है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सेवा; भारतीय सभ्यता का मूल है, जो भक्ति, ज्ञान और कर्म के मार्गों को जोड़ती है।

पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित किया

November 19th, 10:30 am

पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए इसे एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि बाबा की शिक्षाएँ, प्रेम और सेवा भावना; दुनिया भर में लाखों लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। पीएम ने बाबा के वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश पर प्रकाश डाला और कहा कि यह शताब्दी वर्ष; प्रेम, शांति और सेवा का एक वैश्विक उत्सव बन गया है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सेवा; भारतीय सभ्यता का मूल है, जो भक्ति, ज्ञान और कर्म के मार्गों को जोड़ती है।

पीएम 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर

November 18th, 11:38 am

पीएम मोदी 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वे श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश में उनके जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद, पीएम दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करने के लिए तमिलनाडु के कोयंबटूर जाएँगे। इस मौके पर देश भर के 9 करोड़ किसानों के लिए ₹18,000 करोड़ की पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त भी जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी के लेपाक्षी ग्राम स्थित वीरभद्र मंदिर में पूजा-अर्चना की

January 16th, 06:13 pm

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में पुट्टपर्थी के लेपाक्षी ग्राम स्थित वीरभद्र मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने तेलुगु में रंगनाथ रामायण के छंद सुने और आंध्र प्रदेश की पारंपरिक छाया कठपुतली कला के माध्यम से जटायु कथा की प्रस्तुति भी देखी।

प्रधानमंत्री 4 जुलाई को पुट्टपर्थी में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे

July 03rd, 06:29 pm

पीएम मोदी 4 जुलाई को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन समारोह में दुनिया भर के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।