प्रधानमंत्री 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

June 19th, 11:54 am

पीएम मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 'पश्चिम बंगाल दिवस' समारोह में भाग लेंगे, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ें डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे और PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। ₹18,880 करोड़ की इस किस्त से देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व भी करेंगे। इसके अलावा, वे स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे भारत की समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

हजारों करोड़ रुपये की रेलवे और सड़क परियोजनाओं में अड़ंगा डाल रही TMC: पुरुलिया में पीएम मोदी

April 19th, 11:10 am

पुरुलिया रैली में पीएम मोदी ने अधूरे पड़े सिंचाई प्रोजेक्ट्स और मंडियों व कोल्ड स्टोरेज पर सिंडिकेट के नियंत्रण के कारण किसानों की परेशानियों को उजागर किया। उन्होंने बेहतर MSP, पीएम-किसान के लाभ का विस्तार, सिंचाई सहायता, पीएम-कुसुम और फसल बीमा योजना का लाभ देने का वादा किया। साथ ही उन्होंने दोहराया कि “फैक्ट्रियां डर से नहीं, भरोसे से चलती हैं।”

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 19th, 11:00 am

पीएम मोदी ने बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, विकास और पश्चिम बंगाल में ठोस बदलाव का मजबूत और स्पष्ट संदेश दिया।

आज शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स से पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स सिस्टम और मजबूत होगा: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम मोदी

March 14th, 02:15 pm

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और पूर्वी भारत के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हैं। इन पहलों से किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, छात्रों और समाज के हर वर्ग को लाभ होगा और एक विकसित बंगाल की नींव रखी जाएगी।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया

March 14th, 02:00 pm

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और पूर्वी भारत के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हैं। इन पहलों से किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, छात्रों और समाज के हर वर्ग को लाभ होगा और एक विकसित बंगाल की नींव रखी जाएगी।

प्रधानमंत्री 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

March 12th, 05:30 pm

पीएम मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ये परियोजनाएं सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, पोर्ट और शिपिंग सहित कई क्षेत्रों को कवर करती हैं। यह पहल पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

देश विकसित तब होगा जब बंगाल भी विकसित होगा: पुरुलिया, प.बंगाल में पीएम मोदी

May 19th, 01:00 pm

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से कहा कि मुझे विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। राज्य सरकार को निशाना बनाते हुए पीएम ने कहा, टीएमसी ये कहकर राजनीति में आई थी कि मां-माटी-मानुष की रक्षा करेगी लेकिन आज टीएमसी मां-माटी-मानुष का ही भक्षण कर रही है।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बिष्णुपुर और मेदिनीपुर में चुनावी रैलियां कीं

May 19th, 12:45 pm

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। पुरुलिया में उन्होंने लोगों से कहा कि मुझे विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। बिष्णुपुर रैली में पीएम ने कहा, टीएमसी-कांग्रेस-लेफ्ट का मॉडल विकास का है ही नहीं बल्कि ये भ्रष्टाचार, हिंसा-अराजकता, तुष्टिकरण और परिवारवाद जैसी बीमारियों में ही फलते-फूलते हैं। वहीं मेदिनीपुर में विपक्ष पर चोट करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की इस आंधी ने टीएमसी के आंतक के सभी किले ध्वस्त करना शुरू कर दिया है इसलिए टीएमसी वाले ज्यादा बौखलाए हुए हैं।

140 करोड़ लोग अनेक परिवर्तन ला रहे हैं: मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी

November 26th, 11:30 am

मन की बात कार्यक्रम के 107वें एपिसोड के दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ की। इसके बाद उन्होंने 'संविधान दिवस', 'वोकल फॉर लोकल' अभियान के प्रभाव, 'स्वच्छ भारत' मिशन, डिजिटल पेमेंट में वृद्धि और अन्य महत्वपूर्ण मामलों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

जब बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी, तो यहां विकास भी होगा और आपका जीवन भी आसान बनेगा : प्रधानमंत्री मोदी

March 18th, 11:01 am

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के मद्देनजर पुरुलिया में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पर माओवादियों से सांठगांठ का आरोप लगाया। एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दीदी के 'खेला होबे' नारे पर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा, दीदी बोले खेला होबे, बीजेपी बोले चाकरी होबे, विकास होबे, शिक्षा होबे, हॉस्पिटल होबे, स्कूल होबे, सोनार बांग्ला होबे।

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जनसभा को संबोधित किया

March 18th, 11:00 am

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के मद्देनजर पुरुलिया में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पर माओवादियों से सांठगांठ का आरोप लगाया। एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दीदी के 'खेला होबे' नारे पर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा, दीदी बोले खेला होबे, बीजेपी बोले चाकरी होबे, विकास होबे, शिक्षा होबे, हॉस्पिटल होबे, स्कूल होबे, सोनार बांग्ला होबे।

ममता दीदी आपका थप्पड़ भी मेरे लिए तो आशीर्वाद बन जाएगा: प्रधानमंत्री मोदी

May 09th, 01:02 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ममता दीदी ने पहले बंगाल को बर्बाद किया, अपनी सत्ता के नशे में। अब वो बंगाल को और तबाह करने पर तुल गई हैं, अपनी सत्ता जाने के डर से। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं आपको आश्वासन देने आया हूं कि जिन घुसपैठियों को दीदी ने, टीएमसी ने अपना काडर बनाया है, उनकी चुन-चुन कर पहचान होगी। जो यहां हमारी बेटियों को परेशान करते हैं, हमारे सभ्य बंगाली मानुष को परेशान करते हैं, उनकी पहचान की जाएगी।”

ममता दीदी ने पहले बंगाल को बर्बाद किया, अपनी सत्ता के नशे में, अब वो बंगाल को और तबाह करने पर तुल गई हैं, अपनी सत्ता जाने के डर से: प्रधानमंत्री मोदी

May 09th, 01:01 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ममता दीदी ने पहले बंगाल को बर्बाद किया, अपनी सत्ता के नशे में। अब वो बंगाल को और तबाह करने पर तुल गई हैं, अपनी सत्ता जाने के डर से। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं आपको आश्वासन देने आया हूं कि जिन घुसपैठियों को दीदी ने, टीएमसी ने अपना काडर बनाया है, उनकी चुन-चुन कर पहचान होगी। जो यहां हमारी बेटियों को परेशान करते हैं, हमारे सभ्य बंगाली मानुष को परेशान करते हैं, उनकी पहचान की जाएगी।”

भारतीय जनता पार्टी गुरुदेव टैगोर का भारत बनाना चाहती है, जहां मन भयमुक्त हो और मस्तक सम्मान से उठा हो: प्रधानमंत्री मोदी

May 09th, 01:00 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पुरुलिया में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ममता दीदी ने पहले बंगाल को बर्बाद किया, अपनी सत्ता के नशे में। अब वो बंगाल को और तबाह करने पर तुल गई हैं, अपनी सत्ता जाने के डर से। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं आपको आश्वासन देने आया हूं कि जिन घुसपैठियों को दीदी ने, टीएमसी ने अपना काडर बनाया है, उनकी चुन-चुन कर पहचान होगी। जो यहां हमारी बेटियों को परेशान करते हैं, हमारे सभ्य बंगाली मानुष को परेशान करते हैं, उनकी पहचान की जाएगी।”