प्रधानमंत्री 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
June 19th, 11:54 am
पीएम मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 'पश्चिम बंगाल दिवस' समारोह में भाग लेंगे, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ें डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे और PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। ₹18,880 करोड़ की इस किस्त से देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व भी करेंगे। इसके अलावा, वे स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे भारत की समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।TMC के 15 साल के शासन ने नागरिकों में सिर्फ भय फैलाया है: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में पीएम मोदी
April 11th, 11:35 am
पश्चिम बंगाल में बढ़ते राजनीतिक माहौल के बीच, पीएम मोदी ने पूर्व बर्धमान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने भाजपा के भयमुक्त, विकसित बंगाल के विजन को सामने रखा और भ्रष्टाचार, अराजकता और तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर TMC सरकार पर तीखा हमला बोला।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान, जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में विशाल जनसभाएं कीं
April 11th, 11:30 am
पश्चिम बंगाल में बढ़ते समर्थन के बीच, पीएम मोदी ने पूर्व बर्धमान, जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने 'भयमुक्त और विकसित बंगाल' के बीजेपी के विजन को सामने रखा और भ्रष्टाचार, अराजकता तथा तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला।प्रधानमंत्री 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
March 12th, 05:30 pm
पीएम मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ये परियोजनाएं सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, पोर्ट और शिपिंग सहित कई क्षेत्रों को कवर करती हैं। यह पहल पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।