हमारा विजन हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना: भारत-सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
June 28th, 02:02 pm
भारत- सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन सम्मान को जलवायु परिवर्तन से लड़ रहे सभी देशों को समर्पित किया। उन्होंने 'MAHASAGAR' विजन को दोहराते हुए कहा कि भारत एक ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है जहाँ समुद्री सुरक्षा के साथ समृद्धि भी बढ़े और देशों के बीच साझेदारी आपसी सम्मान और भरोसे पर आधारित हो। उन्होंने ब्लू इकोनॉमी को भारत-सेशेल्स साझेदारी का स्वाभाविक और रणनीतिक स्तंभ भी बताया।प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
June 23rd, 03:39 pm
पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र-निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के महान विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए कहा कि जो महान आत्माएँ राष्ट्र, समाज और सत्य के लिए अपने निजी हितों का त्याग करती हैं, वे अमर हो जाती हैं।भारत न केवल फास्ट- ग्रोइंग इकोनॉमी है, बल्कि एक क्रेडिबल इकोनॉमी भी है: पीएम मोदी
June 22nd, 10:24 pm
रिपब्लिक समिट 2026 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की उपलब्धियों के पीछे 'नेशन फर्स्ट' की भावना सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक तेजी से बढ़ती, विश्वसनीय और भरोसेमंद ग्लोबल पावर के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तेज विकास के चलते वामपंथी उग्रवाद अब अपने अंतिम दौर में है। उन्होंने विश्वास जताया कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।रिपब्लिक समिट 2026 में पीएम मोदी का संबोधन
June 22nd, 08:00 pm
रिपब्लिक समिट 2026 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की उपलब्धियों के पीछे 'नेशन फर्स्ट' की भावना सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक तेजी से बढ़ती, विश्वसनीय और भरोसेमंद ग्लोबल पावर के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तेज विकास के चलते वामपंथी उग्रवाद अब अपने अंतिम दौर में है। उन्होंने विश्वास जताया कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030
June 15th, 05:42 am
भारत और फ्रांस दोनों ही यह मानते हैं कि भारत का 'विकसित भारत 2047' विजन और फ्रांस का 'फ्रांस 2030' का लक्ष्य, भविष्य को ध्यान में रखते हुए इनोवेशन पार्टनरशिप बनाने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता हैं। इसी उद्देश्य से दोनों देशों ने 'भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030' को एक फ्रेमवर्क के तौर पर अपनाया है। यह रोडमैप अहम और उभरती हुई टेक्नोलॉजी में मिलकर विकास को आगे बढ़ाने, भरोसेमंद टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को मजबूत करने, एकेडमिक और रिसर्च के क्षेत्र में पीपल मोबिलिटी को बढ़ावा देने, और पीपल, पर्यावरण व साझा समृद्धि के लिए ठोस नतीजे देने की दिशा में उनके मिलकर किए जा रहे प्रयासों को दिशा देगा।कैबिनेट ने पीएम मोदी के सबसे लंबे लगातार कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सराहना करते हुए प्रस्ताव पारित किया
June 10th, 01:50 pm
कैबिनेट ने पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे लगातार कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने और पद पर 4,399 दिन पूरे करने पर एक प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में पिछले 12 वर्षों के दौरान उनके नेतृत्व को रेखांकित करते हुए वेलफेयर, गरीबी में कमी, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा, इकोनॉमिक ग्रोथ तथा ‘विकसित भारत’ के विजन के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों का उल्लेख किया गया।प्रधानमंत्री ने लोकसेवा को सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी और जनता का विश्वास अर्जित करने के माध्यम को दर्शाने वाले संस्कृत सुभाषितम को साझा किया
June 10th, 11:00 am
पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि लोकसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। उन्होंने लोगों का भरोसा जीतने के लिए विनम्रता, समर्पण और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा को जरूरी बताया, साथ ही लोगों की सेवा करने, उनकी भलाई सुनिश्चित करने और समाज की प्रगति के लिए लगातार काम करने के महत्व पर भी जोर दिया।प्रधानमंत्री ने विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित सरकार के 12 वर्षों को रेखांकित किया
June 09th, 10:30 am
पीएम मोदी ने 12 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर विश्वास, विकास और जनकल्याण पर सरकार के फोकस को रेखांकित किया तथा ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने के प्रयासों पर जोर देते हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में भारत की प्रगति को भी उजागर किया।प्रधानमंत्री ने लोककल्याण के लिए समर्पित वास्तविक बुद्धिमान व्यक्ति के गुणों पर आधारित संस्कृत सुभाषित साझा किया
June 09th, 10:27 am
पीएम मोदी ने 12 वर्षों के शासनकाल पर विचार साझा करते हुए भरोसे, विकास, जनकल्याण और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा के मूल्यों पर जोर दिया। एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना ही भारत की एक मजबूत और अधिक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की यात्रा की मार्गदर्शक शक्ति रही है।वेस्ट टू वेल्थ की ओर: पीएम मोदी ने पेश किया सूरत के ग्रीन डेवलपमेंट का मॉडल
June 05th, 04:30 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत में ₹18,800 करोड़ से अधिक के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया
June 05th, 04:16 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।प्रधानमंत्री 5 जून को सूरत और दमन के दौरे पर जाएंगे
June 04th, 10:03 am
पीएम मोदी 5 जून, 2026 को गुजरात और दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत जिले के हजीरा में चल रही औद्योगिक गतिविधियों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। दमन में, वे नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, वे लगभग 2,970 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री लक्षद्वीप में लगभग 885 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखेंगे।पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में गर्मी से बचाव के टिप्स साझा किए, लोगों को दी हाइड्रेटेड रहने की सलाह
May 31st, 11:30 am
पीएम मोदी ने इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एथलेटिक्स में भारत के बढ़ते दमखम पर चर्चा की। उन्होंने स्वदेशी पेय पदार्थों, ज्ञान भारतम् अभियान, खगोल विज्ञान, गंगा डॉल्फिन, स्वच्छता और दान के महत्व जैसे कई अहम विषयों का भी उल्लेख किया। उन्होंने नीदरलैंड से वापस लाई गई चोल ताम्रपट्टिकाओं पर विस्तार से बात की और नागरिकों से गर्मियों के दौरान सुरक्षित रहने की अपील की।प्रधानमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
May 31st, 11:15 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री ने एनटीआर गारू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
May 28th, 09:56 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एनटीआर गारू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री ने श्री सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी
April 15th, 02:41 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए जनहित में बुद्धिमत्ता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गुणों पर प्रकाश डाला
February 17th, 08:53 am
पीएम मोदी ने आज संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए विज्ञान और तकनीकी को समाज के लिए सही मायने में उपयोगी बनाने में बुद्धिमत्ता, तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता के महत्व पर जोर दिया। भारत AI इम्पैक्ट समिट का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समिट का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग नागरिकों के कल्याण के लिए कैसे किया जा सकता है।प्रधानमंत्री ने 'नागरिकदेवो भव' की भावना से प्रेरित होकर 'सेवा तीर्थ' राष्ट्र को समर्पित किया
February 13th, 05:12 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत की जनता की सेवा करने के अपने अटूट संकल्प को दोहराते हुए और 'नागरिकदेवो भव' की पावन भावना को इसकी मार्गदर्शक शक्ति के रूप में रेखांकित करते हुए, 'सेवा तीर्थ' राष्ट्र को समर्पित किया।प्रधानमंत्री ने महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की
February 01st, 09:15 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संत श्री गुरु रविदास महाराज जी की जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है। श्री मोदी ने कहा, “उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा।”आर्य वैद्यशाला ने आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन और विकास में अहम भूमिका निभाई: पीएम मोदी
January 28th, 02:39 pm
केरल के आर्य वैद्यशाला चैरिटेबल हॉस्पिटल के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस संस्थान ने आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन और विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि देश में होलिस्टिक हेल्थकेयर की सोच तेजी से बढ़ रही है और इसी दिशा में 12 हजार आयुष वेलनेस सेंटर्स खोले गए हैं। प्रधानमंत्री ने खुशी जताई कि आर्य वैद्यशाला ने आयुर्वेद को साइंस और रिसर्च की कसौटी पर लगातार परखा है।उन्होंने यह भी जोर दिया कि आयुर्वेद में अब आधुनिक तकनीक और AI को और अधिक बढ़ाना चाहिए।