प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की, देशवासियों की समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की
April 29th, 11:45 am
पीएम मोदी ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और देश के सभी नागरिकों के लिए शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने मां अन्नपूर्णा और मां गंगा के मंदिरों में भी दर्शन किए और सभी के लिए सकारात्मक ऊर्जा और कल्याण की प्रार्थना की।प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं
March 19th, 09:48 am
पीएम मोदी ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समृद्धि, स्वास्थ्य और विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति की प्रार्थना की। उन्होंने देवी शैलपुत्री की दिव्य और दयालु कृपा को उजागर करने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् और इस अवसर पर देवी को समर्पित एक भक्ति गीत भी साझा किया।प्रधानमंत्री ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं; संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
March 04th, 09:32 am
पीएम मोदी ने होली की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान चारों ओर बिखरे खुशी के जीवंत रंग सभी को आनंद और उत्सव की भावना में सराबोर कर देते हैं। प्रधानमंत्री ने जीवन के जागरण का उत्सव मनाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया।पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की
December 11th, 08:50 pm
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई महत्वपूर्ण बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। दोनों नेताओं ने दोहराया कि भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।पीएम नरेन्द्र मोदी का जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान का दौरा
December 11th, 08:43 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी 15 से 18 दिसंबर, 2025 तक जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान का दौरा करेंगे। जॉर्डन में, प्रधानमंत्री महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से मुलाकात कर भारत-जॉर्डन संबंधों की समीक्षा करेंगे। इथियोपिया में, प्रधानमंत्री इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। ओमान की अपनी यात्रा के दौरान, दोनों देश अपनी द्विपक्षीय साझेदारी की व्यापक समीक्षा करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।प्रधानमंत्री ने धनतेरस के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं
October 18th, 08:52 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएँ दी हैं।मणिपुर में उम्मीद और विश्वास की नई सुबह दस्तक दे रही है: चुराचांदपुर में पीएम मोदी
September 13th, 12:45 pm
पीएम मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में आवास, नल जल, बिजली और स्वास्थ्य सेवा सहित 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने राज्य को पूर्वोत्तर की मणि बताया। उन्होंने कहा कि शांति, विकास की कुंजी है और तथा कई संघर्षों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया गया है। उन्होंने प्रगति, सम्मान और आपसी समझ के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर शांति, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक बनने की ओर अग्रसर है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी
September 13th, 12:30 pm
पीएम मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में आवास, नल जल, बिजली और स्वास्थ्य सेवा सहित 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने राज्य को पूर्वोत्तर की मणि बताया। उन्होंने कहा कि शांति, विकास की कुंजी है और तथा कई संघर्षों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया गया है। उन्होंने प्रगति, सम्मान और आपसी समझ के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर शांति, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक बनने की ओर अग्रसर है।प्रधानमंत्री ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्रीमती सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दी
September 13th, 08:57 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर माननीय श्रीमती सुशीला कार्की को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने दोहराया कि भारत नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।भारत के राज्य और जापान के प्रान्त मिलकर हमारी साझा प्रगति को आगे बढ़ाएँ: टोक्यो में पीएम मोदी
August 30th, 08:00 am
पीएम मोदी ने जापान के विभिन्न प्रान्तों के 16 गवर्नरों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। अपने संबोधन में, उन्होंने कहा कि भारत-जापान संबंध निरंतर मजबूत होते जा रहे हैं। भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। पीएम ने जोर दिया कि अब समय आ गया है कि राज्य और प्रान्तों के बीच साझेदारी को नया बल दिया जाए, ताकि रिश्ते सिर्फ टोक्यो और दिल्ली तक सीमित न रहें।फैक्ट शीट: भारत-जापान इकोनॉमिक सिक्योरिटी कोऑपरेशन
August 29th, 08:12 pm
जापान और भारत, उभरती वैश्विक चुनौतियों की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण आर्थिक हितों की रक्षा में अपने साझा हितों को स्वीकार करते हुए, आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों देश इंडो-पैसिफिक और अन्य क्षेत्रों में rules-based economic order के कॉमन विजन पर आधारित अपने सहयोग को और मजबूत करेंगे।15वें भारत-जापान वार्षिक समिट का जॉइंट स्टेटमेंट: हमारी अगली पीढ़ी की सुरक्षा और समृद्धि के लिए साझेदारी
August 29th, 07:06 pm
पीएम मोदी और जापान के पीएम इशिबा ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की, जिसमें उन्होंने भारत और जापान के बीच दीर्घकालिक मित्रता को याद किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर केंद्रित कई घोषणाएँ कीं: डिफेंस और सिक्योरिटी सहयोग को बढ़ावा देना, आर्थिक साझेदारी को मज़बूत करना और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान को गहरा करना।प्रधानमंत्री ने जीवन और व्यापार में सुगमता लाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधारों पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
August 18th, 08:40 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अगली पीढ़ी के सुधारों के रोडमैप पर विचार-विमर्श के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य तीव्र और व्यापक सुधार लाना है, जिससे जीवन की सुगमता बढ़ेगी, कारोबार में आसानी होगी और समावेशी समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।प्रधानमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देने के लिए विश्व के राजनेताओं का आभार व्यक्त किया
August 15th, 07:26 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई और शुभकामनाओं के लिए विश्व के राजनेताओं का आभार व्यक्त किया।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर शुभकामनाएं दीं
August 07th, 03:31 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन बुनाई की हमारी समृद्ध परंपराओं के उत्सव का दिन है जो हमारे बुनकरों की रचनात्मक कुशलता को दर्शाती है। श्री मोदी ने कहा कि हमें भारत की हथकरघा विविधता और आजीविका तथा समृद्धि को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका पर गर्व है।‘भारत-यूके विजन 2035’
July 24th, 07:12 pm
पीएम मोदी और UK के पीएम स्टार्मर ने 24 जुलाई 2025 को लंदन में अपनी बैठक के दौरान नए India-UK Vision 2035” का समर्थन किया, जो दोनों देशों की फिर से सजीव हुई साझेदारी, की पूरी क्षमता को सामने लाने के साझा संकल्प को दोहराता है। यह महत्वाकांक्षी और future-focused agreement, दोनों देशों के आपसी ग्रोथ, समृद्धि के लिए मिलकर काम करने और एक समृद्ध, सुरक्षित एवं सस्टेनेबल वर्ल्ड को आकार देने के संकल्प को रेखांकित करता है।पैराग्वे के प्रेसिडेंट के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान पीएम मोदी का प्रारम्भिक वक्तव्य
June 02nd, 03:00 pm
पैराग्वे के प्रेसिडेंट के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान अपने प्रारंभिक संबोधन में पीएम मोदी ने प्रेसिडेंट और उनके डेलीगेशन का भारत में हार्दिक स्वागत किया। पीएम ने डिजिटल टेक्नोलॉजी, क्रिटिकल मिनरल्स, एनर्जी, एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, डिफेंस, रेलवे, स्पेस, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और ओवरऑल इकोनॉमिक पार्टनरशिप जैसे क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर प्रकाश डाला।प्रधानमंत्री का सऊदी अरब की यात्रा से पहले प्रस्थान वक्तव्य
April 22nd, 08:30 am
पीएम मोदी, महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे। भारत और सऊदी अरब के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। यह यात्रा हमारी बहुआयामी साझेदारी को और गहरा व मजबूत करने के साथ-साथ आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगी।पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की
March 02nd, 08:32 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में महाकुंभ के समापन के बाद आज गुजरात में सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए।ह्यूमैनिटी फर्स्ट के भाव के साथ, भारत अपने ग्लोबल रोल का विस्तार कर रहा है: पीएम
January 09th, 10:15 am
पीएम मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। भारतीय प्रवासियों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए और वैश्विक मंच पर गर्व के साथ अपना सिर ऊंचा करने का अवसर देने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए, श्री मोदी ने रेखांकित किया कि पिछले एक दशक में, उन्होंने कई विश्व नेताओं से मुलाकात की है, और इन सभी ने भारतीय प्रवासी समुदाय की सामाजिक मूल्यों और उनके योगदान के लिए प्रशंसा की है।