प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
August 16th, 09:02 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उन्हें असाधारण दूरदर्शिता से संपन्न एक महान राजनेता के रूप में स्मरण किया, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।प्रधानमंत्री ने श्री एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी
July 21st, 08:09 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर आज बधाई दी।पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के बीच आधिकारिक बातचीत
July 11th, 08:09 am
ऑकलैंड में हुई आधिकारिक बातचीत के दौरान, पीएम नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने द्विपक्षीय संबंधों को 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने कई अहम क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने का फैसला किया तथा कई समझौतों और एमओयू के आदान-प्रदान के भी साक्षी बने। इसके साथ ही, दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का भी लक्ष्य तय किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने बधाई दी
June 09th, 07:32 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने गर्मजोशी भरी बधाई दी है। विश्व भर के नेताओं ने प्रधानमंत्री के बदलाव लाने वाले शासन, 'ग्लोबल साउथ' की वकालत और एक समावेशी व आर्थिक रूप से गतिशील भारत की उनकी कल्पना की सराहना की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री की यात्रा के साथ दोनों देशों के बीच वास्तव में नवीनीकृत साझेदारी के लिए मजबूत आधार बनाने पर जोर दिया
March 03rd, 10:16 pm
पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच एक नए सिरे से मजबूत साझेदारी की नींव रखी है। उन्होंने आगे कहा कि वे दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य और साझा समृद्धि के निर्माण हेतु मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।भारत की डेमोक्रेसी और डेमोग्राफी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी उम्मीद है: संसद के बजट सत्र से पहले मीडिया को पीएम मोदी का वक्तव्य
January 29th, 10:15 am
संसद के बजट सत्र से पहले अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-EU FTA; एक महत्वाकांक्षी भारत, आकांक्षी युवाओं और आत्मनिर्भर भारत के लिए है। इससे भारत के मछुआरों, किसानों, युवाओं और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बड़े अवसर पैदा होंगे। उन्होंने सभी सांसदों से समाधान के दौर को तेज करने, सशक्त फैसले लेने और अंतिम छोर तक योजनाओं की सफल पहुंच सुनिश्चित करने में साथ आने का आह्वान किया।2026 बजट सत्र के प्रारंभ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन
January 29th, 10:00 am
संसद के बजट सत्र से पहले अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-EU FTA; एक महत्वाकांक्षी भारत, आकांक्षी युवाओं और आत्मनिर्भर भारत के लिए है। इससे भारत के मछुआरों, किसानों, युवाओं और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बड़े अवसर पैदा होंगे। उन्होंने सभी सांसदों से समाधान के दौर को तेज करने, सशक्त फैसले लेने और अंतिम छोर तक योजनाओं की सफल पहुंच सुनिश्चित करने में साथ आने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
December 23rd, 09:39 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा की चौधरी चरण सिंह जी ने समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के साथ-साथ कृषि की प्रगति और किसानों की समृद्धि के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता।इजराइल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की
December 10th, 07:56 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज इजराइल के प्रधानमंत्री महामहिम श्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री महामहिम श्री एंथनी अल्बनीज और सुश्री जोडी हेडन को उनके विवाह के अवसर पर बधाई दी
November 29th, 09:05 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने करीबी मित्र, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, महामहिम श्री एंथनी अल्बनीज और सुश्री जोडी हेडन को उनके विवाह के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।प्रधानमंत्री ने जोहान्सबर्ग में G20 लीडर्स समिट के दौरान जापान की प्रधानमंत्री से मुलाकात की
November 23rd, 09:46 pm
पीएम मोदी ने साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में G20 लीडर्स समिट के दौरान जापान की पीएम साने ताकाइची के साथ द्विपक्षीय बैठक की। नेताओं ने रीजनल और ग्लोबल पीस, समृद्धि और स्थिरता के लिए इंडिया-जापान पार्टनरशिप को और गहरा करने के अपने कमिटमेंट पर जोर दिया। पीएम ताकाइची ने फरवरी 2026 में इंडिया द्वारा होस्ट किए जाने वाले AI समिट के लिए मजबूत समर्थन जताया।प्रधानमंत्री ने G20 समिट 2025 के अवसर पर इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात की
November 23rd, 09:44 pm
पीएम मोदी ने साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में G20 समिट के मौके पर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। पीएम मेलोनी ने दिल्ली में हुई आतंकी घटना पर भारत के साथ एकजुटता दिखाई। दोनों नेताओं ने ‘आतंकवाद की फाइनेंसिंग का मुकाबला करने के लिए भारत-इटली जॉइंट इनिशिएटिव’ को अपनाया और अलग-अलग सेक्टर में द्विपक्षीय स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में हुए डेवलपमेंट का सकारात्मक मूल्यांकन किया।प्रधानमंत्री ने जोहान्सबर्ग में G20 समिट के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
November 23rd, 09:41 pm
पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में G20 लीडर्स समिट के दौरान कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ऑस्ट्रेलिया-कनाडा-इंडिया टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन (ACITI) पार्टनरशिप को अपनाने का स्वागत किया और जून 2025 में कनानास्किस में हुई मीटिंग के बाद से रिश्तों में आई नई तेजी की सराहना की। पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम को भारत आने का न्योता दिया।प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
November 19th, 07:53 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।पीएम मोदी ने जापान की पीएम साने ताकाइची को बधाई दी, भारत–जापान साझेदारी को गहराई देने पर चर्चा की
October 29th, 01:14 pm
पीएम मोदी ने जापान की पीएम साने ताकाइची से बातचीत के दौरान उन्हें पदभार संभालने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। दोनों नेताओं ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की और भारत-जापान संबंधों को और मजबूत करने के महत्व पर सहमति जताई।प्रधानमंत्री ने साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी
October 21st, 11:24 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।आज पूरी दुनिया भारत को एक भरोसेमंद, जवाबदेह और सशक्त पार्टनर के रूप में देख रही है: ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025’ में पीएम मोदी
October 17th, 11:09 pm
‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025’ में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में भारत ने हर आशंका को ध्वस्त किया है और हर चुनौती पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत फ्रैजाइल फाइव की श्रेणी से निकलकर दुनिया की शीर्ष पाँच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। पीएम ने कहा कि जहाँ 11 साल पहले 125 से ज्यादा जिले माओवादी हिंसा से प्रभावित थे, वहीं आज ये घटकर सिर्फ 11 रह गए हैं।पीएम मोदी ने नई दिल्ली में ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025’ को संबोधित किया
October 17th, 08:00 pm
‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025’ में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में भारत ने हर आशंका को ध्वस्त किया है और हर चुनौती पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत फ्रैजाइल फाइव की श्रेणी से निकलकर दुनिया की शीर्ष पाँच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। पीएम ने कहा कि जहाँ 11 साल पहले 125 से ज्यादा जिले माओवादी हिंसा से प्रभावित थे, वहीं आज ये घटकर सिर्फ 11 रह गए हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री श्री रैला ओडिंगा के निधन पर शोक व्यक्त किया
October 15th, 02:41 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री श्री रैला ओडिंगा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है मेरे प्रिय मित्र और केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री श्री रैला ओडिंगा के निधन से मुझे गहरा दु:ख हुआ है। वह एक प्रखर राजनेता और भारत के प्रिय मित्र थे। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मुझे उन्हें करीब से जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और हमारा सहयोग वर्षों तक कायम रहा। श्री मोदी ने यह भी कहा कि श्री रैला ओडिंगा का भारत की संस्कृति, मूल्यों और हमारे प्राचीन ज्ञान के प्रति विशेष लगाव था और यह भारत-केन्या सम्बंधों को मज़बूत करने के उनके प्रयासों में परिलक्षित होता था।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प की गाजा शांति योजना के अंतर्गत हुई प्रगति पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बधाई दी
October 09th, 10:17 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और राष्ट्रपति ट्रम्प की गाजा शांति योजना के अंतर्गत हुई प्रगति पर उन्हें बधाई दी।