प्रधानमंत्री ने जाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में दोबारा निर्वाचित होने पर महामहिम राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को बधाई दी

August 20th, 09:50 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को जाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में पुन: निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति का 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधन राष्ट्र की शक्ति को दर्शाता है और ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प को प्रेरित करता है: प्रधानमंत्री

August 14th, 08:44 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि यह बेहद प्रेरणादायक और सारगर्भित था।

श्री रामनाथ कोविंद जी की ऑटो-बायोग्राफी भारतीय लोकतंत्र और भारतीय समाज के लिए एक अनमोल धरोहर बनेगी: पीएम मोदी

August 12th, 09:45 am

पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी की ऑटो-बायोग्राफी 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स' के विमोचन के दौरान, पीएम मोदी ने समाज और देश के लिए उनके योगदान की सराहना की। पीएम मोदी ने सभी से इस पुस्तक को पूरी तरह पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि श्री कोविंद ने अपने आचरण के जरिए दुनिया के सामने भारत के उन मूल्यों और परंपराओं की तस्वीर पेश की, जिन पर हर भारतीय गर्व कर सकता है। पीएम मोदी ने युवाओं को जीवन में शॉर्टकट अपनाने से सावधान करते हुए कहा, “शॉर्टकट आपको छोटा कर देगा।”

पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद की ऑटो-बायोग्राफी का विमोचन किया

August 12th, 09:30 am

पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी की ऑटो-बायोग्राफी 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स' के विमोचन के दौरान, पीएम मोदी ने समाज और देश के लिए उनके योगदान की सराहना की। पीएम मोदी ने सभी से इस पुस्तक को पूरी तरह पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि श्री कोविंद ने अपने आचरण के जरिए दुनिया के सामने भारत के उन मूल्यों और परंपराओं की तस्वीर पेश की, जिन पर हर भारतीय गर्व कर सकता है। पीएम मोदी ने युवाओं को जीवन में शॉर्टकट अपनाने से सावधान करते हुए कहा, “शॉर्टकट आपको छोटा कर देगा।”

पीएम मोदी 12 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे

August 11th, 01:22 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को दिल्ली में भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद की आत्मकथा ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स का विमोचन करेंगे। यह आत्मकथा श्री कोविंद के जीवन के संघर्षों, अनुभवों और उपलब्धियों की व्यक्तिगत कहानी पेश करती है। इसमें उनके शुरुआती जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन में उनके सफर और भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में उनकी सेवा तक की यात्रा को विस्तार से बताया गया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को अमेरिकी उपराष्ट्रपति का टेलीफोन आया

August 08th, 10:58 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को आज संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति श्री जे. डी. वैंस का टेलीफोन आया।

प्रधानमंत्री ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई दी

July 04th, 09:40 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड जे. ट्रम्प और अमेरिका की जनता को बधाई दी। श्री मोदी ने भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर जोर दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि दोनों लोकतंत्रों के बीच का रिश्ता केवल एक रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र के साझा मूल्यों, कानून के शासन और अपने लोगों की असीम क्षमता में विश्वास पर आधारित है।

प्रधानमंत्री 27-29 जून तक सेशेल्स की स्टेट विजिट पर रहेंगे

June 25th, 06:05 pm

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 27-29 जून 2026 को सेशेल्स का दौरा करेंगे। यह दौरा भारत के MAHASAGAR विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के गोल्डन जुबली समारोह में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के तौर पर शामिल होंगे और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर ओडिशा के पहाड़पुर गाँव का दौरा किया

June 20th, 08:58 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उनके साथ ओडिशा के पहाड़पुर गाँव में होना सम्मान की बात है।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ पहाड़पुर गांव स्थित गोसानी पीठ में पूजा-अर्चना की

June 20th, 08:54 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि उन्होंने और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पहाड़पुर गांव स्थित गोसानी पीठ में पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ पहाड़पुर गाँव में संथाली जहेरा और हो जहेरा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए

June 20th, 08:51 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ पहाड़पुर गांव में संथाली जहेरा और हो जहेरा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रधानमंत्री ने पहाड़पुर में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के परिवार के सदस्यों के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की

June 20th, 08:47 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पहाड़पुर के विद्यालय परिसर में स्वर्गीय श्री श्याम चरण मुर्मु, स्वर्गीय श्री लखन मुर्मु और स्वर्गीय श्री सिपुन मुर्मु के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने पहाड़पुर गाँव में स्कूल का दौरा किया, शैक्षिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला

June 20th, 08:44 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहाड़पुर गाँव में एक स्कूल का दौरा करके उन्हें बेहद खुशी मिली।

प्रधानमंत्री ने स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति से मुलाकात की

June 15th, 11:33 pm

पीएम मोदी ने ब्रातिस्लावा के राष्ट्रपति भवन में स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत और स्लोवाकिया के बीच बढ़ते संबंधों का स्वागत किया तथा क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने वाराणसी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और योग प्रदर्शन भी देखा।

प्रधानमंत्री ने इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात की

May 20th, 07:19 pm

पीएम मोदी ने रोम में इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और विभिन्न क्षेत्रों में जारी सहयोग की सराहना की। उन्होंने समुद्री सुरक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी और ऊर्जा सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए बहुआयामी IMEC कॉरिडोर के महत्व पर भी चर्चा की और पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों पर अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा के लिए श्री हरिवंश के मनोनयन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं

April 10th, 02:20 pm

पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर श्री हरिवंश को उनके आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री हरिवंश जी ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया है। वे एक सम्मानित बुद्धिजीवी और विचारक हैं। उन्होंने अपने गहन विचारों और अंतर्दृष्टि से पिछले कुछ वर्षों में सदन की कार्यवाही को समृद्ध किया है।

प्रधानमंत्री ने श्री तो लाम को सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी

April 07th, 12:32 pm

पीएम मोदी ने श्री तो लाम को वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान और संथाल संस्कृति के अनादर की निंदा की

March 07th, 08:14 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राष्ट्रपति जी के अपमान और संथाल संस्कृति के साथ किए गए लापरवाही भरे व्यवहार की कड़ी निंदा की है।

मंत्रिमंडल ने ‘केरल’ राज्य के नाम को बदलकर "केरलम" करने को मंजूरी दी

February 24th, 03:20 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब भारत के राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 3 के प्रावधान के तहत केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को केरल विधानसभा के समक्ष विचार-विमर्श के लिए भेजेंगे। इससे पहले, 24 जून 2024 को केरल विधानसभा ने नाम परिवर्तन के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया था।

स्पेन सरकार के राष्ट्रपति महामहिम श्री पेड्रो सांचेज की भारत यात्रा

February 18th, 05:08 pm

स्पेन सरकार के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज 18 से 19 फरवरी 2026 तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरे में उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-स्पेन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। नेताओं ने भरोसा जताया कि ‘ड्यूल ईयर’ के जरिए मजबूत हो रहे द्विपक्षीय रिश्ते भारत-स्पेन साझेदारी को नई गति देंगे।