प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी स्मृति में प्रार्थना सभा में भाग लिया

January 30th, 07:32 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। श्री मोदी ने कहा कि बापू के प्रयासों ने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन की दिशा बदल दी और भारत की यात्रा पर एक अमिट छाप छोड़ी, जिसका प्रभाव पीढ़ियों तक महसूस किया जा रहा है।

दिल्ली धमाके पर एकजुटता दिखाने के लिए पीएम मोदी ने भूटान का जताया आभार

November 11th, 03:01 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान के चौथे नरेश महामहिम के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ एकजुटता के भावपूर्ण प्रदर्शन के लिए भूटान की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। दिल्ली में हुई दुखद घटना के बाद, भूटान की जनता ने पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए एक अनोखी प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने करुणा और एकता के इस अप्रतिम कार्य की सराहना करते हुए कहा, मैं इस भाव प्रदर्शन को कभी नहीं भूलूंगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में पूजा-अर्चना की

November 02nd, 10:10 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज शाम तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने देवी मां की पूजा-अर्चना की एवं सभी लोगों के कल्याण की कामना की

September 29th, 09:43 am

नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देवी मां की पूजा-अर्चना की तथा सभी लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए उनके दिव्य आशीर्वाद की कामना की।

प्रधानमंत्री ने देवी माँ से प्रार्थना की, सभी के लिए शक्ति और कल्याण की कामना की

September 28th, 09:00 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देवी माँ के चरणों में भावभीना दंडवत नमन किया और राष्ट्र के लिए उनके दिव्य आशीर्वाद की कामना की। आध्यात्मिक उत्साह और सामूहिक सद्भावना से ओतप्रोत संदेश में, प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों के कल्याण, साहस और आंतरिक शक्ति के लिए प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्र की प्रार्थना की, सभी के लिए शक्ति और आत्मविश्वास की कामना की

September 27th, 08:42 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्र के पावन अवसर पर, देवी माँ को नमन किया और सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

प्रधानमंत्री ने नवरात्र की प्रार्थना की, सभी नागरिकों के लिए समृद्धि और आनंद की कामना की

September 26th, 10:00 am

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र के पावन अवसर पर, देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और सभी भक्तों की कुशलता की कामना की।

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की

September 25th, 08:08 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की

September 24th, 08:43 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री ने गांधी स्मृति में प्रार्थना सभा में भाग लिया

January 30th, 08:21 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में गांधी स्मृति में एक प्रार्थना सभा में भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने वाशिम में पोहारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की

October 05th, 02:35 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पोहारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री ने जलमग्न द्वारका नगरी के दर्शन किए

February 25th, 01:56 pm

पीएम मोदी ने गहरे समुद्र में डुबकी लगाकर जलमग्न द्वारका नगरी के दर्शन किए। अपनी इस अलौकिक अनुभूति को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, जलमग्न द्वारका में प्रार्थना करना एक अत्यंत दिव्य अनुभव था। मैंने स्वयं को आध्यात्मिक वैभव और अविरल भक्ति के प्राचीन युग से जुड़ा हुआ पाया। भगवान श्रीकृष्ण हम सब पर कृपा करें।

प्रधानमंत्री ने बापू की स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया

January 30th, 10:18 pm

प्रधानमंत्री मोदी, नई दिल्ली के गांधी स्मृति में, महात्मा गांधी की स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, आज शाम प्रार्थना सभा में भाग लिया। हम हमेशा अपने राष्ट्र के लिए महात्मा गांधी के सपने को साकार करने की दिशा में काम करेंगे।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रार्थना की

November 27th, 10:01 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रार्थना की। उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए आशीर्वाद भी मांगा है। श्री मोदी ने तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की झलकियां भी साझा कीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने शिरडी में श्री साईंबाबा समाधि मंदिर में प्रार्थना की

October 19th, 11:30 am

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के शिरडी में श्री साईबाबा समाधि मंदिर में प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की

October 07th, 10:47 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के ऐतिहासिक द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने यांगून में कालीबाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की

September 07th, 11:21 am

प्रधानमंत्री मोदी ने यांगून में कालीबाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागान में आनंद मंदिर का दौरा किया

September 06th, 04:26 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज म्यांमार के बागान स्थित आनंद मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। आइए देखें प्रधानमंत्री की मंदिर यात्रा की कुछ झलकियां:

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कोलंबो पहुंचे, सीमा मलाका मंदिर के दर्शन किए

May 11th, 07:11 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज शाम कोलंबो पहुंच गए। श्रीलंका के प्रधानमंत्री श्री विक्रमसिंघे तथा वरिष्‍ठ मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।दोनों प्रधानमंत्री बाद में सीमा मलाका मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर के मुख्‍य पुजारी एवं अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्तियों ने उनकी अगवानी की।

प्रधानमंत्री ने अफगानिस्‍तान में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

April 22nd, 10:53 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अफगानिस्‍तान के मजार-ए-शरीफ में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।प्रधानमंत्री ने कहा, 'मजार-ए-शरीफ में कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति प्रार्थना और संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं।'