प्रधानमंत्री 28 जून को नई दिल्ली में आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे
June 27th, 05:06 pm
पीएम मोदी 28 जून को नई दिल्ली में आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। साल भर चलने वाले इस समारोह में; देश भर में सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम शामिल होंगे। इसका उद्देश्य जैन धर्म के महान आध्यात्मिक गुरु के जीवन और विरासत का उत्सव मनाना व उनके संदेश का प्रसार करना है।महावीर जयंती पर प्रधानमंत्री ने भगवान महावीर को श्रद्धांजलि दी
April 10th, 08:44 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि भगवान महावीर ने हमेशा अहिंसा, सत्य और करुणा पर जोर दिया और उनके आदर्श दुनिया भर में असंख्य लोगों को शक्ति देते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष सरकार ने प्राकृत को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया था, इस निर्णय की बहुत सराहना हुई।कैबिनेट ने मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान करने को मंजूरी दी
October 03rd, 09:38 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान करने को मंजूरी दी है। शास्त्रीय भाषाएँ भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर की संरक्षक हैं, जो प्रत्येक समुदाय की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को दर्शाती हैं।