चुनौतियां कितने ही क्यों ना हो, 140 करोड़ समाधान हमारे पास है: राज्यसभा में पीएम मोदी
February 05th, 05:35 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने समाज के हर वर्ग की ताकत को सामने रखा है और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास जताया है। पिछले एक दशक में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस जनता को समस्या के रूप में देखती थी, वहीं वर्तमान सरकार 140 करोड़ भारतीयों को समाधान मानती है और 2047 तक एक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।PM Modi’s reply to the Motion of Thanks on the President’s Address in Rajya Sabha
February 05th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने समाज के हर वर्ग की ताकत को सामने रखा है और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास जताया है। पिछले एक दशक में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस जनता को समस्या के रूप में देखती थी, वहीं वर्तमान सरकार 140 करोड़ भारतीयों को समाधान मानती है और 2047 तक एक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।PRAGATI @50: प्रो-एक्टिव और टेक्नोलॉजी-सक्षम गवर्नेंस को संस्थागत बनाना
January 02nd, 07:30 pm
एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, कैबिनेट सचिव ने PRAGATI के तहत इकोसिस्टम में स्ट्रक्चर्ड प्रोजेक्ट और इश्यू एस्केलेशन मैकेनिज्म पर जोर दिया, जो कई लेवल और राज्य सरकारों में इश्यूज की सिस्टमैटिक मॉनिटरिंग और समाधान को संभव बनाता है। यह एस्केलेशन व्यवस्था अलग अलग मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल, समय पर फैसले और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में आ रही अमल से जुड़ी अड़चनों के समाधान को सुनिश्चित करती है।प्रधानमंत्री ने PRAGATI की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की
December 31st, 08:11 pm
पीएम मोदी ने आज PRAGATI की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की, जो कोऑपरेटिव और परिणाम-केंद्रित गवर्नेंस की एक दशक लंबी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस बैठक के दौरान उन्होंने 5 राज्यों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पाँच अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की समीक्षा की, जिनकी कुल लागत ₹40,000 करोड़ से अधिक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि PRAGATI, विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने का एक सशक्त माध्यम है।पीएम ने 49वीं PRAGATI मीटिंग की अध्यक्षता की
September 24th, 09:56 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित 49वीं PRAGATI मीटिंग में; खनन, रेलवे और जल संसाधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में ₹65,000 करोड़ से अधिक के कुल निवेश वाले आठ महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई। पीएम ने अधिकारियों से नागरिकों के लिए जीवन-सुगमता और उद्यमों के लिए कारोबारी-सुगमता के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु result-oriented अप्रोच अपनाने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में प्रगति की 48वीं बैठक संपन्न हुई
June 25th, 09:11 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में प्रगति की 48वीं बैठक आयोजित की गई। प्रगति, केंद्र और राज्य सरकारों को सम्मिलित करते हुए सक्रिय शासन और समय पर परियोजनाओं के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के लिए आईसीटी आधारित एक बहु-मॉडल मंच है।प्रधानमंत्री ने प्रगति बैठक की अध्यक्षता की
May 28th, 09:10 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्र और राज्य सरकारों को शामिल करते हुए सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए आईसीटी-आधारित मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म प्रगति बैठक की अध्यक्षता की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 46वें प्रगति संवाद की अध्यक्षता की
April 30th, 08:41 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रगति के 46वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति, केंद्र और राज्य सरकारों को सम्मिलित करते हुए सक्रिय शासन और समय पर कार्यान्वयन के लिए एक आईसीटी आधारित बहु-मॉडल मंच है।प्रधानमंत्री ने 45वें प्रगति संवाद की अध्यक्षता की
December 26th, 07:39 pm
पीएम मोदी ने PRAGATI के 45वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आठ महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें शहरी परिवहन की छह मेट्रो परियोजनाएं और रोड कनेक्टिविटी तथा थर्मल पावर से संबंधित एक-एक परियोजना शामिल थी। विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैली इन परियोजनाओं की कुल लागत 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।प्रधानमंत्री ने दिल्ली में मुख्य सचिवों के चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की
December 15th, 10:15 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली में मुख्य सचिवों के चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 13 से 15 दिसंबर, 2024 तक दिल्ली में आयोजित किया गया।प्रगति प्रौद्योगिकी और शासन के अद्भुत संयोजन का प्रतिनिधित्व करती है, यह सुनिश्चित करती है कि बाधाएं दूर हों और परियोजनाएं समय पर पूरी हों: प्रधानमंत्री
December 02nd, 08:05 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रगति प्लेटफॉर्म की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रौद्योगिकी और शासन का एक अद्भुत संयोजन है। यह सुनिश्चित करती है कि बाधाएं दूर हों और परियोजनाएं समय पर पूरी हों। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऑक्सफोर्ड सैद बिजनेस स्कूल और गेट्स फाउंडेशन द्वारा किए गए अध्ययन में प्रगति के प्रदर्शन को मान्यता दी गई है।प्रधानमंत्री ने 44वें प्रगति संवाद की अध्यक्षता की
August 28th, 06:58 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रगति के 44वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति केन्द्र और राज्य सरकारों की भागीदारी वाली सक्रिय शासन व्यवस्था और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आईसीटी आधारित बहु-मॉडल प्लेटफॉर्म है। यह तीसरे कार्यकाल की पहली बैठक थी।प्रधानमंत्री ने 43वीं 'प्रगति' बैठक की अध्यक्षता की
October 25th, 09:12 pm
पीएम मोदी ने 'प्रगति' के 43वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सात राज्यों की करीब 31,000 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं की समीक्षा की। पीएम ने इस वित्तीय वर्ष के भीतर सभी अनकवर्ड गांवों में मोबाइल टावर की स्थापना सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। प्रगति बैठकों के 43वें संस्करण तक कुल 17.36 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली 348 परियोजनाओं की समीक्षा की गई है।प्रधानमंत्री ने 42वें प्रगति संवाद की अध्यक्षता की
June 28th, 07:49 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रगति के 42वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की। प्रगति केन्द्र एवं राज्य सरकारों को शामिल करते हुए सक्रिय प्रशासन और समयबद्ध कार्यान्वयन से संबंधित आईसीटी-आधारित मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म है।'स्वागत' ईज ऑफ लिविंग और रीच ऑफ गवर्नेंस के विचार का समर्थन करता है: पीएम मोदी
April 27th, 04:32 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में State Wide Attention on Grievances by Application of Technology- (SWAGAT) पहल के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।प्रधानमंत्री ने संतोष व्यक्त किया कि SWAGAT शुरू करने के उद्देश्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया है, जहां नागरिक न केवल अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढते हैं बल्कि समुदाय के सैकड़ों मुद्दों को भी उठाते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने योजना के पूर्व लाभार्थियों से भी बातचीत की।प्रधानमंत्री ने प्रगति के 41वें संस्करण की अध्यक्षता की
February 22nd, 07:17 pm
पीएम मोदी ने 'प्रगति' के 41वें एडिशन की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में छत्तीसगढ़, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, गुजरात, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश जैसे 13 राज्यों से संबंधित 41,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 9 प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई। बैठक में मिशन अमृत सरोवर की भी समीक्षा की गई।प्रधानमंत्री ने 40वें प्रगति संवाद की अध्यक्षता की
May 25th, 07:29 pm
पीएम मोदी ने 'प्रगति' के 40वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 8 प्रोजेक्ट्स और एक कार्यक्रम सहित 9 एजेंडा आइटम की समीक्षा की गई। उन्होंने 'नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन' कार्यक्रम की भी समीक्षा की। राइट ऑफ वे (RoW) आवेदनों का समय पर निपटान सुनिश्चित करने के लिए राज्यों और एजेंसियों को केंद्रीकृत गति शक्ति संचार पोर्टल का लाभ उठाने के लिए कहा गया।प्रधानमंत्री ने 39वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की
November 24th, 07:39 pm
पीएम मोदी ने प्रगति के 39वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की, जो प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्पलीमेंटेशन के लिए आईसीटी आधारित मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारें शामिल हैं। बैठक में आठ परियोजनाओं और एक योजना सहित नौ एजेंडा विषयों की समीक्षा की गई। प्रगति बैठकों के 38 संस्करणों तक, 14.64 लाख करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 303 परियोजनाओं की समीक्षा की जा चुकी है।प्रधानमंत्री ने 38वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की
September 29th, 06:33 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने 38वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आठ योजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें से चार परियोजनाएं रेल मंत्रालय की, दो विद्युत मंत्रालय की और एक-एक क्रमशःसड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय की थीं। लगभग 50,000 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली ये परियोजनाएं सात राज्यों- ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा से संबंधित हैं।प्रधानमंत्री ने 37वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की
August 25th, 07:55 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने 37वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आठ परियोजनाओं और एक स्कीम सहित नौ एजेंडा आइटम की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के महत्व पर जोर दिया। पीएम मोदी ने राज्य के अधिकारियों को ऑक्सीजन संयंत्रों के निर्माण और अस्पताल में बिस्तरों की उपलब्धता की निगरानी रखने का भी निर्देश दिया।